एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: सुंबुल को लेकर शिव ने काटी बात तो साजिद हुए नाराज, बोले- 'मुझे सुनने की आदत नहीं है'

Bigg Boss 16: सुंबुल के बड़े पापा कहते हैं कि इसका बचपना नहीं जा रहा है. इसे साजिद भी यही कहते हैं. लेकिन शिव उनकी बात काट देते हैं. इसके बाद साजिद शिव से नाराज हो जाते हैं.

Bigg Boss 16: सुंबुल जब से मंडली में शामिल हुई हैं तब से साजिद किसी ना किसी बात पर उनकी खिंचाई करते नजर आते हैं. इस दौरान सुंबुल या तो मुंह बनाती हुई या रोती हुई नजर आती हैं. वहीं सुंबुल के बड़े पापा जब फैमिली वीक के दौरान घर में आए तो वे साजिद के सुंबुल की खिंचाई करने पर थोड़े खफा भी नजर आए. वे बातों-बातों में कहते भी हैं कि साजिद सुंबुल की काफी खिंचाई करते हैं और मंडली में सुंबुल सिर्फ काम करने के लिए ही हैं.

शिव ने साजिद की बात काटी
सुंबुल के बड़े पापा साजिद , शिव, निमृत और अब्दु के साथ बैठे होते हैं. इस दौरान वे कहते हैं कि सुंबुल को बिग बॉस में इसलिए भेजा था कि इसका बचपना जाएगा लेकिन इसका बचपना जा ही नहीं रहा है. इस पर साजिद कहते हैं कि मैं भी यही कहता हूं. वहीं इसके बाद एक बेल बजती है और सुंबुल भागकर जाती हैं. साजिद कहते हैं कि शिव देखो कैसे ये भागकर जा रही है इसे बोला है कि बच्ची बनकर मत रह. इस पर शिव कहते है कि उसका बिहेव चेंज नहीं किया जा सकता है वो 18 साल की है तो उससे 30 साल वाला बिहेव नहीं कराया जा सकता है. बाहर उसे बच्ची की तरह ही पसंद किया जा रहा है. वही शिव के क्रॉस करने पर साजिद इस पर गुस्सा हो जाते हैं और कहते है कि सुंबुल सॉरी जो मैंने तुम्हे बोला तुम 19 या 15 की नहीं 10 साल की बनकर रहो. इसके बाद साजिद उठकर चले जाते हैं.

शिव के बात काटने पर साजिद हुए नाराज
 वहीं शिव कहते हैं कि साजिद सर सुनते नहीं हैं. मुझे सर को क्रॉस करने का नहीं है कुछ हमारी उम्र बेशक कम है लेकिन सर की एक लाइन सर पर ही फायर करती है. शिव कहते हैं कि सर ये बात समझते नहीं हैं. उन्हें लगता है कि हम उन्हें क्रॉस कर रहे हैं..

साजिद ने कहा मुझे सुनने की नहीं है आदत
इसके बाद शिव स्टैन से बात करते है कि साजिद सर बहुत कंफ्यूज कर रहे हैं. वो सुंबुल वाली बात पर गुस्सा हो गए हैं. इसके बाद स्टैन साजिद को मनाने जाते हैं और पूछते हैं कि क्या हुआ. इस पर साजिद कहते हैं कि मुझे सुनने की आदत नहीं है. साजिद बताते है कि शिव ने मेरी बात को काटा. शिव ने सुंबुल को लेकर मेरी बात को ऐसा कहा जो मुझे बुरा लग गया. मैं यहां तुमसे मिला यहां थोड़ा प्यार किया, मस्ती की, खिंचाई की. लेकिन मेरे साथ कोई बदतमीजी करता है तो मैं उड़ जाता हूं. साजिद कहते है कि शिव का बिहेव इसलिए बदल गया है क्योंकि शेखर सुमन ने चमचा बोला था. तब से शिव दूर ही बैठता है. साजिद कहते है कि उसकी सोच भी गलत नहीं है कि उसकी आइडेंटीटी चमचा नहीं होना चाहिए.  वहीं स्टैन बताते हैं कि सुंबुल के अंकल बोल रहे हैं कि बाहर सुंबुल का बच्ची की तरह चलना बोलना ही पसंद है. इस पर साजिद कहते है कि अब मैं उसे कुछ नहीं बोलूंगा. लाइफ में नहीं बोलूंगा. वहीं स्टैन कहते हैं कि मुझे नहीं चाहिए कि कोई बाहर का आकर तुम पर अंगुली उठाए.

साजिद और शिव ने गलतफहमी दूर की
इसके बाद साजिद शिव से कहते हैं कि अगर बुरा लगा हो तो सॉरी. शिव कहते हैं कि मुझे बुरा क्यों लगेगा मुझे आपके लिए था. वहीं शिव कहते हैं कि उसके अंकल कह रहे थे कि वो 18 साल की है उसे ऐसे ही करने देना चाहिए. शिव बताते हैं कि सुंबुल के बडे़ पापा कह रहे हैं कि साजिद सर आप बुरे लग रहे हो और मुझे किसी से कोई लेना देना नहीं है मुझे आपसे लेना देना है. इसी दौरान सुंबुल आती हैं तो साजिद कहते है कि तेरी वजह से हम विलेन लग रहे हैं क्योंकि तेरे बड़े पापा ने बोला है. तुम्हारे बड़े पापा कह रहे हैं कि हम तेरी रैगिंग कर रहे हैं. इस पर सुंबुल कहती हैं कि ऐसा कुछ नहीं है मैं. साजिद कहते है कि जब बाहर कोई जर्नलिस्ट पूछेगा तो बोल देना ये तो मेरी फैमिली है. सुंबुल कहती हैं कि मेरे बड़े पापा को एक दो चीज बुरी लगी है कि खाना कौन अच्छा बनाता है और सुंबुल क्या सिर्फ खाना बनाने के लिए है क्या. इस पर साजिद कहते हैं कि नहीं तू हमारा एंटरटेनमेंट भी करती है कल तो तेरा डांस फुल स्विंग में होगा.

ये भी पढ़ें:-'आप हर किसी को खुश नहीं रख सकते'- सलमान खान के गुस्से पर भूमिका चावला ने कही थी ये बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट पूल से रूफटॉप जकूजी तक, अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, देखें Inside Photos
अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, खूबसूरती देख आप भी रह जाएंगे हैरान
सलमान खान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
सलमान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
हार्ट सर्जरी के 3 महीने बाद ही काम पर लौट आए थे CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह, 111 मिनट के एपिसोड से बनाया था रिकॉर्ड
सर्जरी के बाद जंगल में कैमरा लेकर दौड़े थे बीपी सिंह, CID के इस एपिसोड ने बनाया था रिकॉर्ड
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग, हाथों में रचाई मेहंदी
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget