एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: टीवी की इस ‘बहू’ को ‘फिनाले का टिकट’ मिलने पर भड़के लोग, मेकर्स की लगाई क्लास

Bigg Boss 16: ‘बिग बॉस 16’ के फिनाले में 1 महीना है. कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया को फिनाले का टिकट मिला, जिसकी वजह से लोग निमृत और ‘बिग बॉस’ पर गुस्सा निकाल रहे हैं.

Bigg Boss 16: पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ अपने आखिरी पड़ाव में है. सभी कंटेस्टेंट्स फिनाले में पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. हालांकि, निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) को बिना मेहनत के ही फिनाले का टिकट मिल गया है. निमृत को फिनाले का टिकट मिलने का सबसे बड़ा कारण ‘बिग बॉस’ का गेम है. ‘बिग बॉस’ ने अपना गेम फिर से शुरू किया है. शो के पहले दिन जिस तरह निमृत को कैप्टन बनाया गया था, फिनाले के एक महीने पहले भी सब शुरू से शुरू हो रहा है.

निमृत कौर बनीं कैप्टन

निमृत कौर अहलूवालिया से बाकी घरवालों को कैप्टेंसी छीननी होगी. जो भी कैप्टन बनेगा, उसे फिनाले का टिकट मिलेगा. अभी एक महीना है और सभी कंटेस्टेंट्स को फिनाले में पहुंचने के लिए निमृत से कैप्टेंसी छीननी पड़ेगी. ‘बिग बॉस’ के इस फैसले से प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary), टीना दत्ता (Tina Datta) समेत बाकी घरवाले नाराज हो जाते हैं. प्रियंका कहती दिखाई दीं कि उन्हें बिना मेहनत किए कैप्टेंसी मिल गई. टीना, शालीन और प्रियंका निमृत से कैप्टेंसी छीनने के लिए प्लानिंग भी करते नजर आए.

निमृत और बिग बॉस हुए ट्रोल

इस बीच सोशल मीडिया पर भी निमृत कौर के खिलाफ जंग छिड़ गई है. फैंस काफी नाराज हैं कि निमृत को बिना मेहनत किए ही कैप्टेंसी मिल गई. एक यूजर ने लिखा, “प्रियंका ने निम्मो और मेकर्स के फेवरेटिज्म का पर्दाफाश किया.” लोगों का कहना है कि ‘बिग बॉस’ खुलकर मंडली खासकर निमृत कौर अहलूवालिया का फेवर कर रहे हैं. निमृत ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं. अब तक उनके नाम 103 हजार ट्वीट्स किए जा चुके हैं.

बीते एपिसोड में टीना दत्ता (Tina Datta), सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma), शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) नॉमिनेट हो गए हैं. देखना होगा कि इस हफ्ते किसकी घर से छुट्टी होती है.

यह भी पढ़ें- Masterchef India: तीन बच्चों को खोया लेकिन नहीं मानी हार, पढ़ें उर्मिला 'बा' ने कैसे तय किया मास्टरशेफ तक का सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget