एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16 Day 113 Written Updates: सौंदर्या हुई घर से बेघर, एकता कपूर ने LSD2 के लिए निमृत को किया कास्ट जानिए-113वें दिन का अपडेट

Bigg Boss 16 Day 113 Written Updates: बिग बॉस के घर का रविवार का एपिसोड बेहद इंटरेस्टिंग रहा. सलमान खान ने घरवालो से कौन कितना पापी है टास्क करावाया. वहीं शो से सौंदर्या एविक्ट हो गईं.

Bigg Boss 16 Day 113 Written Updates: बिग बॉस के 113वें दिन की शुरुआत रविवार के वार से होती है. शिव और सुंबुल डांस कर रहे होते हैं और सलमान खान कहते हैं कि इस शो को डांस शो बना दिया है. इसके बाद सलमान खान कहते हैं कि टीना सही है या शालीन सही है? किसी ने कोई प्वाइंट ऑफ यू दिया? सौंदर्या पर टीना ने जो कहा उस पर किसी ने रिएक्ट किया?  किसी ने टीना को बोला कुछ और किसी ने ये क्यों नहीं कहा कि ये बातें यहां नहीं होनी चाहिए. इसके बाद सलमान खान शिव को इशारों इशारों में सझाते है कि अब वे शो में ज्यादा इंवॉल्व नहीं हो रहे हैं.

सलमान खान ने कौन कितना पापी है? टास्क करवाया
इसके बाद सलमान खान घरवालों को गार्डन एरिया में बुलाते हैं और घरवालों से कौन कितना पापी है? ये टास्क करवाते हैं. सबसे पहले अर्चना बताती हैं कि निमृत लालची है और वो मंडली का लालच करती है. इसके बाद सलमान खान सुंबुल को बुलाते है और पूछते हैं कि ढोंग का पाप कौन करता है. इसके बाद सुंबुल ढोंग का टैग टीना को देती हैं और कहती है कि वे फायदा निकालने के लिए हर किसी से दोस्ती करती हैं. इसके बाद निमृत भी टीना को ही घमंड का पाप का टैग पहनाती हैं और बताती हैं कि उनके बिहेवियर में अलग तरह का एटिट्यूड रहा है. वहीं शिव शालीन को धोखेबाज का टैग देते हैं और कहते हैं कि वे झूठी बात करते हैं. इसके बाद स्टैन सौंदर्या को भेड़चाल का पापी का टास्क देते हैं. टीना क्रोध का पापी का टैग शालीन को देती हैं.

 

सलमान खान ने शालीन को लगाई फटकार
टास्क के बाद एक बार फिर सलमान खान शालीन को फटकार लगाते हैं. वे कन्फेशन रूम में शालीन के बिग बॉस के साथ बिहेवियर को लेकर क्लास लगाते हैं. सलमान खान शालीन को डांट लगाते हुए कहते हैं कि समझ नहीं आया कि आपकों डांटे, तरस खाएं क्या करें. इसके बाद सलमान खान कहते हैं कि आज तक किसी ने ऐसा रिएक्ट नहीं किया है जिस तरह से शालीन ने किया है और जो चीज आपके हिसाब से नहीं चलती है और आप ऐसे रिएक्ट करते हो तो ये आपके फ्यूचर के लिए बहुत खराब है. इस तरह से शालीन सबसे कमजोर है.

प्रियंका ने निमृत को दिया ‘ईर्ष्या का टैग
सलमान खान प्रियंका से ‘ईर्ष्या का पापी’ पूछते है इस पर प्रियंका निमृत को ईर्ष्या का टैग देती हैं इस दौरान दोनों अपने-अपने नेचर को लेकर बहस हो जाती है. सौंदर्या कहती हैं कि दो ही टैग बचे हैं और इनमें से बेवकूफी का टैग मैं खुद को देती हैं और कहती हैं कि मुझे सभी ने यूज किया है. इसके बाद सौंदर्या आलस का टैग टीना और शालीन को देती हैं. वहीं शालीन बेवकूफी का टैग प्रियंका को देते हैं. इस दौरान सलमान खान खूब मजाक भी करते हैं.

एकता कपूर और दिबाकर बनर्जी आए बिग बॉस के सेट पर
बिग बॉस 16 के सेट पर एकता कपूर और डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी आते हैं. सलमान खान उनका वेलकम करते हैं. एकता कपूर सलमान खान को बताती हैं कि वे LSD1 के पार्ट 2 की अनाउंसमेंट के लिए यहां आए हैं. इसके बाद दिबाकर बताते हैं कि LSD 2 किसके बारे में हैं. वहीं एकता कपूर एक्स्प्लेन करती हैं कि एलएसडी कैमरे पर प्यार के बारे में थी और अब एलएसडी 2 इंटरनेट पर प्यार और उसके ट्विस्ट के बारे में होगी. इसके साथ ही एकता खुलासा करती हैं कि उनकी फिल्म में एक रिएलटी शो का सेगमेंट भी है जो बिग बॉस से मिलती है. इसके बाद एकता कहती हैं कि वे बिग बॉस में अपनी फिल्म के लिए कास्ट करने के लिए आई हैं.

 

सौंदर्या हुई घर से बेघर
इसके बाद सलमान खान वापस घर के अंदर एंट्री करते हैं. सलमान खान कहते हैं कि इस बार चार कंटेस्टेंट एलिमिनेट हैं. वे बताते हैं कि सुंबुल इस बार सुरक्षित हैं और घरवालों को डिसाइड करना है कि शालीन, टीना और सौंदर्या में से कौन एक घर से बेघर होगा. इस पर काफी बहस के बाद सभी घरवाले सौंदर्या को एविक्ट करने पर राजी होते हैं और इसी के साथ सौंदर्या एविक्ट हो जाती हैं.

एकता कपूर ने निमृत को फिल्म के लिए किया कास्ट
इसके बाद घर में एकता कपूर और डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी की एंट्री होती है. वे घरवालों से टास्क कराते हैं कि किसके लिए कौन सांप और सीढ़ी है. इसके बाद सभी घरवाले अपने-अपने हिसाब से बताते हैं कि उनके लिए सांप कौन है और सीढी कौन है. इस दौरान शालीन प्रियंका को सांप बताते हैं और टीना को सीढी इस पर उनकी बहस भी हो जाती है.  इसके बाद एकता कपूर बताती हैं कि वे LSD2 की कास्टिंग कर रहे हैं और वे ऑडिशन भी लेती हैं और वे निमृत को अपनी फिल्म के लिए कास्ट करती हैं. 

 

इसी के साथ बिग बॉस का 113वें दिन का एपिसोड खत्म हो जाता है. कल के एपिसोड में शालीन परेशान होकर कहते नजर आएंगे कि प्लीज मुझे नॉमिनेट कर दो मैं टीना और प्रियंका की हंसी बर्दाश्त नहीं कर पा रहा हूं. 

ये भी पढ़ें:-Dipika Kakar Pregnancy: शादी के 5 साल बाद मां बनने वाली हैं दीपिका कक्कड़, पति शोएब इब्राहिम ने खास अंदाज में की अनाउंसमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TV Serial Spoilers: राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
Video: 'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी 65 लाख की चमचमाती कार, मजे लेते हुए फैंस बोले- 'लगता है जेठालाल ने पगार बढ़ा दी'
'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी नई चमचमाती कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget