एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16 Day 108 Written Updates: घर में राशन टास्क के साथ गंवाई हुई कुछ प्राइज मनी आई वापस, जाने- 108वें दिन का अपडेट

Bigg Boss 16 Day 108 Written Updates: बिग बॉस सीजन 16 में हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है. 108वें दिन बिग बॉस ने शिव और शालीन को समझाया तो वहीं घर में राशन टास्क भी हुआ.

Bigg Boss 16 Day 108 Written Updates:  108वें दिन की शुरुआत बिग बॉस के एंथम से होती है. सुबह-सुबह अर्चना सौंदर्या को कहती है कि अभी तक की जर्नी विनिंग जर्नी है. वहीं सौंदर्या टीना को लेकर कहती हैं कि इसने नॉमिनेशन टास्क में छिछालेदार मचा दी है. वहीं अर्चना कहती हैं कि साजिद के जाने के बाद साजिद मंडली की सत्ता शिव को सौंप गए हैं. अर्चना ये भी कहती हैं कि निमृत बेवकूफ होगी अगर वो शिव की शेडो में खेलेगी. इस पर सौंदर्या कहती हैं कि सब प्लानिंग से बिग बॉस में आते हैं और हम साइड लाइन हो जाते हैं.

अर्चना ने निमृत से की सौंदर्या की शिकायत
अर्चना कहती हैं कि जब से मैं सौंदर्या की दोस्त बनी हमेशा मैंने अपने साथ उसके लिए भी बनाया है. लेकिन सौंदर्या ऐसा नहीं करती हैं. अर्चना कहती हैं कि ये सुनती नहीं है अगर इसे कहती हूं तो ये मुझ पर चढ़ जाती है. इस पर निमृत समझाती है इस पर दोस्ती खत्म नहीं होती है. वहीं अर्चना कहती हैं कि इसका बिहेव तब से चेंज  हो गया है जब से उसे ये बोला गया है कि वो अर्चना के पल्लू में रहती है.वहीं सौंदर्या और निमृत अर्चना को लेकर बात करती हैं कि वो छोटी-छोटी बात का बुरा मान जाती है.

बिग बॉस ने शिव और स्टैन को समझाया
बिग बॉस शिव और स्टैन को कंफेशन रूम में बुलाते हैं. बिग बॉस पूछते हैं कि घर में कैसा चल रहा है इस पर दोनों कहते हैं कि सबने सिक्सथ गेयर डाल लिया है. वहीं बिग बॉस पूछते हैं कि शिव का क्या रिवर्स गेयर हो गया है. इस पर शिव कहते हैं कि मैं सोच-समझ कर चल रहा हूं. बिग बॉस शिव और स्टैन को समझाते हैं कि बोझा ना ढोए. इसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि हमें लगा आप लोग नींद में है और आपको जगाने के लिए हमने आपसे बात की है. इसके बाद शिव कहते हैं कि जगाने के लिए थैंक्यू बिग बॉस.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

बिग बॉस ने शालीन को बताया प्रियंका का गेम
बिग बॉस शालीन को भी कंफेशन रूम मे बुलाते हैं.बिग बॉस कहते हैं कि सुंबुल और टीना से आपकी इक्वेशन समझ में आती है और सौंदर्या से भी समझ आती है लेकिन प्रियंका के साथ आपकी क्या कहानी है. इस पर शालीन कहते है कि हम दोनों साथ में बाते करते हैं. वहीं बिग बॉस कहते हैं कि अंकित जब गया था तो उसने ध्यान रखने के लिए कहा था. उसी की वजह से मैं उसकी बातें बर्दाश्त करता हूं. वहीं बिग बॉस कहते हैं कि प्रियंका को अपने आसपास ऐसे लोगों चाहिए होती हैं कि जिन्हें वह नीचा दिखा सकें. इस पर शालीन कहते हैं कि जी हां ऐसा है. बिग बॉस शालीन को समझाते हैं कि 15 हफ्ते बीत चुके हैं कहां है आप? बिग बॉस कहते हैं कि हम कई बार टीना, प्रियंका और शालीन तीनों को एक साथ बैठे देखते हैं और प्रियंका आपको भी टोकती हैं और टीना को भी. इस पर शालीन कहते हैं कि प्रियंका सब चीज का फायदा उठा रही हैं.

घर में 10 लाख के राशन के लिए घरवालों ने की शॉपिंग
बिग बॉस ने इस बार 10 लाख रुपये का राशन रखा है और आइटम के प्राइस भी हजारों और लाखों में रखे हैं. सबसे पहले शालीन जाते हैं और 75 हजार के चिकन के पैकेट लेकर आते हैं. इसके बाद शिव जाते हैं और आटा लेकर आते हैं. तीसरे राउंड में भी शिव जाते हैं और आलू, दाल, चावल, राजमा लेकर आते हैं. चौथे राउंड में सौंदर्या जाती हैं और वे विगन फूड नहीं लेकर आ पाती हैं. वहीं लास्ट राउंड में शालीन जाते हैं और कुछ और सामान खरीद कर लाते हैं. इसी के साथ राशन टास्क खत्म हो जाता है. इसके बाद 10 लाख में से बची हुई राशि प्राइस मनी में जुड़ जाती है. इस दौरान शिव और अर्चना की बहस भी होती रहती है. 

 

अर्चना और सौंदर्या की दोस्ती में आई दरार
वहीं सौंदर्या अर्चना को समझाती हैं कि शिव के लिए तुम मत बोलो कि वो कितना खाता है. वो यही कहेगा कि मैं बिग बॉस का खा रहा हूं. अर्चना कहती है कि ये मेरी एजुकेशन पर जाएं. ये मुझे कहते हैं कि तू तो हमारे यहां झोपड़ पटटी में जो रहते हैं उन जैसी भी नहीं है. वहीं अर्चना कहती हैं कि मैं यूपी वाली हूं मेरी लैंग्वेज ही ऐसी है. सौंदर्या के समझाने पर अर्चना नाराज हो जाती हैं और कहती हैं कि मेरे मुद्दे में मत बोलना. इस पर सौंदर्या कहती हैं कि किसी के चाबी भरने से तुम मुझ पर आ रही हो तो फिर ये गलत है. वहीं सौंदर्या कहती है कि तू मेरी दोस्त है मैं तुझे बोलूंगी. इस पर अर्चना कमेट करते हुए कहती हैं कि मंडली में जाना है इसलिए शिव का साइड ले रही हो. इस पर सौंदर्या कहती हैं कि अर्चना अब आप कुछ भी करो मैं कुछ नहीं बोलूंगी. इसके बाद अर्चना प्रियंका के पास जाती हैं और सारी बात बताती हैं कि सौंदर्या शिव का साइड ले रही हैं. यही बात अर्चना टीना से भी कहती है कि अगर दोस्त गलत है तो उसे कमरे में जाकर बताओ या रजाई में घुसकर बताओं लेकिन सौंदर्या सबके सामने कहती है. इसी के साथ बिग बॉस का 108वें दिन का एपिसोड समाप्त हो जाता है. 

ये भी पढ़ें:-'भूल भुलैया' से लेकर 'भूतनाथ' तक...OTT पर मिलेगी हॉरर कॉमेडी की फुल डोज, गलती से भी न करें मिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Idol 16 Grand Finale Winner: ज्योतिर्मयी नायक बनी 'इंडियन आइडल 16' की विनर, ट्रॉफी के साथ मिला 20 लाख कैश प्राइज मनी
ज्योतिर्मयी नायक बनी 'इंडियन आइडल 16' की विनर, ट्रॉफी के साथ मिला 20 लाख कैश प्राइज मनी
'मुझे एक गंभीर बीमारी...', 3 दिनों तक दुबई के हॉस्पिटल में भर्ती थीं जैस्मिन भसीन, छलका दर्द
'मुझे एक गंभीर बीमारी...', 3 दिनों तक दुबई के हॉस्पिटल में भर्ती थीं जैस्मिन भसीन, छलका दर्द
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget