एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: अंकित गुप्ता के शो से निकलते ही खुशी में नाची अर्चना गौतम, प्रियंका का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Bigg Boss 16: अंकित गुप्ता शो से बाहर हो गए हैं. उनके जाने से प्रियांका चौधरी का बुरा हाल है वहीं अर्चना गौतम काफी खुश हैं.

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के कंटेस्टंट अंकित गुप्ता एलिमिनेट हो गए हैं. उनके शो से जाने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी काफी दुखी हैं. प्रियंका को उम्मीद थी कि अंकित गुप्ता बिग बॉस 16 से इस तरह से नहीं जाएंगे. अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाने वाले अंकित के निष्कासन से एक तरफ उनकी करीबी दोस्त प्रियंका चौधरी का दिल टूट गया है वहीं अर्चना गौतम ने खुशी मनाई है. जैसे ही प्रियंका भावुक होती हैं, अर्चना गौतम को यह कहते हुए देखा गया "जो कंधा लेके रोती है, अब किसके कंधे पे सर रख के आएगी?". अर्चना बाद में खुशी से नाचती नजर आई.

इसलिए बेघर हुए अंकित गुप्ता

खैर, अगर आपको लग रहा है कि अंकित गुप्ता को उनके शांत और आलसी बिहेवियर के लिए घर से बेघर किया जा रहा है तो आप गलत हैं, क्योंकि अंकित गुप्ता का शो से बाहर जाने का कोई और कारण है. बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, अंकित गुप्ता ‘बिग बॉस’ से अपने वर्क कमिटमेंट के चलते बाहर हो रहे हैं. अंकित गुप्ता को एक नया प्रोजेक्ट मिला है, जिसे वह हाथ से नहीं गंवाना चाहते हैं. ‘बिग बॉस’ में जाने से पहले ही अंकित ने प्रोजेक्ट साइन कर लिया था. उन्हें नहीं लगा था कि, वह इतने समय तक शो में टिक जाएंगे. ऐसे में अब उन्हें अपना वर्क कमिटमेंट पूरा करना है तो उन्हें शो से बाहर जाना पड़ेगा.

अंकित गुप्ता के एविक्शन से फैंस के बीच नाराजगी

अंकित गुप्ता के एविक्शन की खबरें जब से सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, उनके फैंस काफी नाराज हैं. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर ‘नो अंकित नो बिग बॉस’ भी ट्रेंड कर रहा है. लोगों का कहना है कि, अगर ‘बिग बॉस’ में अंकित नहीं होंगे तो कोई शो नहीं देखेगा. लोगों ने उनके एविक्शन को भी अनफेयर बताया है. लोगों ने कहा कि, वह शो में रहने के काबिल हैं. बता दें कि, इस हफ्ते अंकित गुप्ता, श्रीजिता डे, विकास मनकतला और टीना दत्ता नॉमिनेट हुए थे. कहा जा रहा है कि, वीकेंड का वार में कोई एविक्शन नहीं होगा.  

यह भी पढ़ें- Devoleena On Pregnancy: क्या प्रेग्नेंसी की वजह से देवोलीना ने की अचानक शादी? एक्ट्रेस ने खबरों पर तोड़ी चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
103 डिग्री तेज बुखार से जूझ रहीं देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
103 डिग्री बुखार से परेशान देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बन धूम मचांएगे ये मशहूर चेहरे?
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बनेंगे मशहूर चेहरे?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget