एक्सप्लोरर

Bigg Boss 13: शहनाज को 'थूकी हुई लडकी' बोलने पर सलमान खान ने सिद्धार्थ डे की लगाई फटकार

सलमान खान ने बीते पूरे सप्ताह को 'एक बुरा और शर्मनाक' सप्ताह बताया और घर में रह रहे कंटेस्टेंट्स को अपनी छवि का ख्याल रखने की सलाह दी.

बिग बॉस 13 में बीता हफ्ता काफी झगड़ों भरा रहा. शो के टास्क के दौरान कई चीजें ऐसी हुईं जिसे शायद नहीं होना चाहिए. सांप-सीढ़ी टास्क के दौरान हाथापाई की नौबत और सिद्धार्थ शुक्ला का घर की महिला कंटेस्टेंट्स से इस तरह पेश आना सलमान खान को बिल्कुल पसंद नहीं आया. उन्होंने बीते पूरे सप्ताह को 'एक बुरा और शर्मनाक' बताया और घर में रह रहे कंटेस्टेंट्स को अपनी छवि का ख्याल रखने की सलाह दी.

चूंकि सिद्धार्थ डे और शहनाज गिल की लड़ाई पिछले हफ्ते हाइलाइट में थी, इसलिए सलमान ने इस पर अपनी खास बात को रखना मुनासिब समझा. शहनाज़ को 'थूकी हुई लडकी' कहने के लिए सलमान खान ने सिद्धार्थ डे को तल्खी भरे अंदाज़ में खूब सुनाया और बताया कि एक महिला से ऐसे पेश नहीं आते हैं.

अपने बचाव में डे ने बताया कि शहनाज बलपूर्वक मुंह में कीचड़ डाल रही थीं. उन्होंने सलमान को दिखाया कि कैसे वह उस दौरान असहज महसूस कर रहे. सिद्धार्थ ने इस बात को कबूला और बताया कि यदि महिलाएं, पुरुषों के अनुचित व्यवहार के बारे में शिकायत कर सकती हैं, तो पुरुषों को भी अधिकार है अपने साथ महिलाओं की तरफ से की जानें वाली ज्यादतियों के बारे में बोलने का.

सलमान, सिद्धार्थ की इस एक्टीविटी से नाखुश थे कि उन्होंने जिस तरह से शहनाज को धक्का दिया वह ठीक नहीं था.

शहनाज के लिए गलत बात बोलने के लिए सलमान खान ने शेफाली को डांट लगाई. सलमान ने उन से पूछा कि एक महिला हो कर वह दूसरी महिला से ऐसी बातें कैसे कह सकते हैं? सलमान ने शेफाली पर शहनाज़ के साथ बद्तमीज़ी करने और उन्हें 'भैंस' कहने का आरोप भी लगाया. इतना ही नहीं शेफाली को सिद्धार्थ डे का पक्ष लेने के लिए दोषी भी ठहराया.

सलमान की इस बात से शेफाली को गलती का एहसास हुआ और उन्होंने अपना इरादा समझाया. उन्होंने शहनाज़ से माफी भी मांगी. बाद में, शहनाज़ और शेफाली ने एक दूसरे को गले लगाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ शिल्पा शिंदे का Video
दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ Video
'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे
'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 से अमन गांधी का सफर हुआ खत्म, कम वोटों के चलते घर से हुए एविक्ट
बिग बॉस 20 से अमन गांधी का सफर हुआ खत्म, कम वोटों के चलते घर से हुए एविक्ट
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget