एक्सप्लोरर

बिग बॉस 13- क्या बॉलीवुड एक्ट्रेस कोएना मित्रा लेंगी सलमान खान के रियलिटी शो में हिस्सा?

कलर्स टीवी ने 'बिग बॉस 13' के लिए कई प्रोमो पहले ही जारी कर दिए हैं. पहले प्रोमो में सलमान खान स्टेशन मास्टर के तौर पर नजर आए थे जिन्होंने नए सीज़न के बारे में कुछ दिलचस्प बातों को बताया.

भारतीय टेलीविजन का सबसे बड़ा रिएलिटी शो 'बिग बॉस' एक नए सीजन के साथ जल्द ही कलर्स चैनल पर दिखाया जाएगा. 'बिग बॉस 13' के बारे में बात करें तो शो के निर्माता इन दिनों नए सीजन में लोकप्रिय सेलेब्स को अप्रोच करने में व्यस्त हैं. सीजन 13 बीते सीजन की से ठीक उलट होगा, क्योंकि इस बार शो में केवल सेलिब्रिटी ही नजर आने वाले हैं.

शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के बारे में बात करें तो फैंस के दिलों में इसे लेकर काफी उत्सुकता है कि कौन से वो बड़े नाम हैं जो शो में हिस्सा ले रहे हैं. बताया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा भी उस लिस्ट में शामिल हैं जो इस बार बिग बॉस के कंटेस्टेंट होने वाली हैं.

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के अनुसार, "कोएना मित्रा उन नामों में शामिल हैं जिन्होंने इस शो में हिस्सा लेने की पुष्टि की है." हालांकि, शो के निर्माता और खुद अभिनेत्री की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई हैं कि वह इस शो का हिस्सा होंगी कि नहीं.

कलर्स टीवी ने 'बिग बॉस 13' के लिए कई प्रोमो पहले ही जारी कर दिए हैं. पहले प्रोमो में सलमान खान स्टेशन मास्टर के तौर पर नजर आए थे जिन्होंने नए सीज़न के बारे में कुछ दिलचस्प बातों को बताया.

शो के लिए कई बड़े नामों ने इस बार मना कर दिया है, जिनमें तेजस्वी प्रकाश, अंगद हसीजा और हिमांश कोहली जैसे नाम शामिल हैं.

टीवी अभिनेता अंगद हसीजा, जिन्होंने स्टार प्लस के टीवी शो 'सपना बाबुल का... बिदाई' में 'आलेक' की भूमिका निभाई थी. अभिनेता को देश के विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के अगले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट शिरकत करने के लिए ऑफर किया गया था. मगर ऐसी खबरें हैं कि उन्होंने इस शो के लिए मना कर दिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने शो में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है. इस बारे में अंगद ने कहा कि उन्हें लगता है कि बिग बॉस उनके लिए नहीं है.

उन्होंने पुष्टि की कि उन्हें शो में हिस्सा लेने का प्रस्ताव शो के निर्माताओं से मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया क्योंकि अंगद को लगा कि उन्हें इस शो को नहीं करना चाहिए. बीते दिनों अंगद हसीजा की बिग बॉस के घर में एंट्री करने को लेकर बहुत चर्चा हो रही थी, लेकिन उन्होंने सभी कयासों पर अपने खुलासे से लगाम लगा दिया.

खबरों के खिलाड़ी 10 की कंटेस्टेंट अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने भी इस शो के लिए मान कर दिया है. उनका कहना है कि वह अभी-अभी एक रिएलीटी शो कर के लौटी हैं, वह बैक टू बैक दो रिएलिटी शो नहीं करना चाहती हैं.

बिग बॉस 13 के बारे में बात करें तो राजपाल यादव, चंकी पांडे, टीवी अभिनेत्री देवोलिना बनर्जी, वरीना हुसैन, राकेश वशिष्ठ, अंकिता लोखंडे, बॉक्सर विजेंद्र सिंह, मेघना मलिक, राजीव खंडेलवाल, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती, दयानंद जैसे नाम भी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, कंटेस्टेंट्स के नाम की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है.

यह शो सितंबर के अंत तक ऑनएयर किया जाएगा.

आने वाले सीजन की मेजबानी के साथ सलमान खान इस शो के लिए 10वां सीजन होस्ट कर रहे होंगे. इससे पहले अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी और अरशद वारसी पहले तीन सीजन में शो के होस्ट रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
TV Serial Spoilers: दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा
दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget