एक्सप्लोरर

बिग बॉस 13: आसिम ने हिमांशी खुराना की नेक पर किस कर लगाया गले, बर्थडे पर बनाया दिल के आकार का पराठा

आसिम रियाज़ और हिमांशी खुराना का कनेक्शन दिन पर दिन मजबूत होता जा रहा है. दोनों कंटेस्टेंट्स एक दूसरे के साथ एक करीबी रिश्ता साझा करते हैं. हाल ही में आसिम ने हिमांशी को उनके जन्मदिन पर स्पेशल फील कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

कलर्स टीवी का विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' जिसे सलमान खान की तरफ से होस्ट किया जा रहा है, यह शो हर बीतते दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है. शो में लगातार होने वाला ड्रामा दर्शकों को अपने टीवी सेट से चिपके रहने पर मजबूर कर रहा है.

यह शो न केवल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा है, बल्कि टीआरपी के मामले में भी काफी अच्छा कर रहा है. शो की सफलता को ध्यान में रखते हुए शो के मेकर्स ने सीजन को पांच सप्ताह तक बढ़ाने का फैसला किया है. एक्सट्रा दिनों के लिए शो की मेजबानी करने के लिए सलमान को एक मोटी रकम का भुगतान किया जा रहा है.

शो के हालिया वाकये के बारे में बात करें तो सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज़ की लड़ाई पिछले हफ्ते काफी चर्चा में रही. यह सप्ताह थोड़ा अलग है क्योंकि बिग बॉस के घर में एक 'प्यार' को जवां होते हुए देखा जा रहा है. जी हां, आसिम और हिमांशी खुराना के बीच अब उभर रहा प्यार भी लोगों के सामने आ रहा है.

शो में आसिम रियाज़ और हिमांशी खुराना का कनेक्शन दिन पर दिन मजबूत होता जा रहा है. दोनों कंटेस्टेंट्स एक दूसरे के साथ एक करीबी रिश्ता साझा करते हैं. हाल ही में आसिम ने हिमांशी को उनके जन्मदिन पर स्पेशल फील कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

आसिम ने हिमांशी के लिए एक दिल के आकार का पराठा तैयार करने के बाद उन्हें गले से लगाया और उनकी गर्दन पर किस किया. मॉडल और पंजाबी सिंगर ने आसिम को भी किस किया. आसिम ने हिमांशी के जन्मदिन पर दिल के आकार का पराठा बनाया, जिसके बाद हिमांशी काफी खुश हुईं उन्होंने कैमरे के सामने इसे सभी को दिखाया.

शो के बारे में बात करें तो माहिरा शर्मा, शहनाज गिल, हिंदुस्तानी भाऊ, पारस छाबड़ा, आरती सिंह और शेफाली जरीवाला को इस सप्ताह घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया गया है.

यहां पढ़ें

Bigg Boss 13: घर में बेहद खास अंदाज में मना माहिरा शर्मा का बर्थडे, 23 साल की हुई एक्ट्रेस 

बिग बॉस 13: 5 हफ्ते के एक्सटेन्शन के बाद इस तारीख को होगा शो का फिनाले? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget