एक्सप्लोरर

Bigg Boss 12: जानिए कौन से वो सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स हैं जो होंगे बिग बॉस का हिस्सा

आज रात होने वाले प्रेमियर शो 'बिग नाइट' से पहले हम आपको शो में हिस्सा लेने वाले सभी सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं.

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 12वें सीजन के साथ आज रात 9 बजे टीवी पर दस्तक देने वाला है. बीते सीजन की तरह इस बार भी सुपरस्टार सलमान खान शो को होस्ट कर रहे हैं. इस बार इस शो में 17 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने जा रहे हैं. ये सभी कंटेस्टेंट्स सेलिब्रिटी और आम कंटेस्टेंट के तौर पर शो में हिस्सा लेने वाले हैं. शो के कॉन्सेप्ट 'विचित्र जोड़ी' की बात करें तो जोड़ियों के तौर पर हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स में 6 जोड़ियां शो में हिस्स लेने वाली हैं. इन सभी कंटेस्टेंट्स को समंदर की खूबसूरती समाए एक ऐसे घर में रखा जाएगा जिसका आकार बीच नुमा है. सभी कंटेस्टेंट्स को इस घर में 100 दिनों के लिए 89 कैमरों के सामने 24x7 रखा जाएगा.

आज रात होने वाले प्रेमियर शो 'बिग नाइट' से पहले हम आपको शो में हिस्सा लेने वाले सभी सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं.

दीपिका कक्कड़ टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ सीजन के सबसे ज्यादा पे की जाने वाली कंटेस्टेंट्स में से एक मानी जा रही हैं. सीरियल 'ससुराल सिमर का' की अभिनेत्री ने इस साल की शुरुआत में अपने ब्वॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से निकाह किया था. दोनों शादी बीते दिनों खबरों में रही थी. दीपिका एक लोकप्रिय टेलीविजन बहू हैं जो अब घरेलू बहू भी बन चुकीं हैं. इस तरह दीपिका के पहले से ही विजेता बनने के संकेत नजर आ रहे हैं.

करणवीर बोहरा बीते दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि टेलीविज़न स्टार करणवीर बोहरा ने शो से इनकार कर दिया था, मगर ऐसी खबरें हैं कि वह बिग बॉस 12 का हिस्सा लेंगे. सौभागवती भाव:, कसौटी जिंदागी के, कबूल है, और हाल ही में नागीन 2 जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद अभिनेता को शो में हिस्सा लेने के लिए पहले सीजन से ही ऑफऱ मिल रहे थे. करणवीर भी बिग बॉस के इस सीजन को जीतने के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक होंगे.

श्रीष्टि रोड टेलीविजन के कलाकार हमेशा बिग बॉस पर हावी रहे हैं. इसी क्रम में अगली कंटेस्टेंट श्रीष्टि रोड भी एक टीवी का चेहरा हैं. वह इश्कबाज, सरस्वतीचंद्र जैसे शो का हिस्सा रही हैं. इसके पहले ऐसी खबरें थीं कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड मनीष नागदेव के साथ शो में हिस्सा लेंगी. मगर अभी तक तो वह शो में अकेले एंट्री कर रही हैं.

नेहा पेंडसे हिंदी और मराठी टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री नेहा पेंडसे भी टीवी से बिग बॉस की कंटेस्टेंट के तौर पर अलगा नाम है. नेहा ने अपनी प्रतिभा और खूबसूरती के साथ सभी को प्रभावित किया है, दर्शकों अभी भी उनके व्यक्तिगत रूप से वाकिफ नहीं हैं. जाहिर है नेहा को शो के अंदर देख कर दर्शकों को काफी खुशी मिलेगी. नेहा को कपिल शर्मा के फैमिली टाइम में आखिरी बार देखा गया है.

एस श्रीसंत पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और विवादों में घिरे रहने वाले एस श्रीसंत भी शो का हिस्सा होंगे. श्रीसंत को अपनी अलग कॉमेडी के लिए जाना जाता है. इस सीजन में भी सबकी आंखें उनके ऊपर होंगी. क्रिकेटर से अभिनेता बने श्रीसंत हाल ही में खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा ले चुके हैं. टीवी पर यह उनकी तीसरी पारी होगी क्योंकि वह दो साल पहले झलक दिखला जा में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ चुके हैं.

अनुप जलोटा भक्ति संगीत गायक अनुप जलोटा भी इस साल सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट के तौर पर शो का हिस्सा होंगे. भजन माइस्त्रो बिग बॉस में इस लिए हिस्सा लेना चाहते थे ताकि उकनी फिटनेस स्ट्रैटजी नियमित हो जाए और वह कुछ वजन कम कर सकें. शो में उन्हें जसलीन कंपनी दे रही हैं, जो अनुप के शो में प्रदर्शन करती रही हैं. दोनों को लेकर ये अफवाहें थीं कि वे डेटिंग कर रहे हैं. खैर, दोनों के बीच में क्या है यह आज रात पता लग जाएगा.

दीपक ठाकुर इस सीजन में सबसे दिलचस्प जोड़ियों में से एक सेलिब्रिटी और उनकी सबसे बड़ी फैन भी शामिल हो रही है. बिहार के रहने वाले और फिल्म गैंस ऑफ वासेपुर के गाने 'मूरा' को अपनी आवाज दे चुके दीपक अपनी फैन उर्वशी वानी के साथ शो में हिस्सा लेंगे. उर्वशी एक बार दीपक से मिलने के लिए अपने घर से भाग गईं थी.

बिग बॉस 12 आज रात 9 बजे कलर्स पर लॉन्च किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget