एक्सप्लोरर

'6 महीने तक रिहर्सल कराते रहे... शूटिंग वाले दिन मुझे अचानक रिप्लेस कर दिया', बिग बॉस फेम Puneesh Sharma ने सुनाई आपबीती

Puneesh Sharma On Work: बिग बॉस फेम पुनीश शर्मा जल्द ही नया प्रोजेक्ट लेकर आने वाले हैं. वो लंबे समय के बाद कमबैक कर रहे हैं. अब पुनीश ने बताया कि आखिर वो इतने समय से कहां थे.

Puneesh Sharma On Work: एक्टर पुनीश शर्मा को बिग बॉस 11 से फेम मिला था. वो इस शो में टॉप 4 में थे. इस शो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली. हालांकि, वो लंबे समय से गायब थे और अब वो म्यूजिक वीडियो के साथ कमबैक कर रहे हैं. पुनीश ने ABP Live को दिए इंटरव्यू में बताया कि वो आखिर इतने समय से कहां थे. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उन्हें फिल्म और शो साइन कराकर फिर बाहर कर दिया.

पुनीश ने कहा, 'मैंने बिग बॉस किया. काफी फेम मिला. शो-वेब सीरीज की. फिर कोविड आ गया. कोविड में इंडस्ट्री चौपट होने लगी. काफी एक्टर्स घर भी चले गए. जब इंडस्ट्री वापस खुली, तो जो बड़े आर्टिस्ट थे उन्हें तो काम मिल गया. बाकी लोग पीछे रह गए.'

6 महीने तक कराई रिहर्सल, फिर फिल्म बंद- पुनीश शर्मा

पुनीश ने आगे कहा, 'ऐसा नहीं हुआ कि मुझे कोविड के बाद काम नहीं मिला. कोविड के बाद मुझे एक फिल्म ऑफर हुई, मैंने साइन भी की. मुझे 6 महीने तक रिहर्सल कराते रहे. 6 महीने बाद फिल्म स्क्रैप कर दी. 6 महीने तक मैं न कहीं और काम कर पाया. न वो फिल्म बनी, न कुछ और हुआ. उसके बाद सीरियल ऑफर हुआ. साइन किया. जिस दिन शूटिंग थी, सेट पर गया. मेरी जगह कोई और शूट कर रहा था, मेरा ही कैरेक्टर. इन चीजों से मैं परेशान हो गया. फिर उसके बाद मैं गोवा गया था, वहां एक प्रोड्यूसर ने मुझे बताया कि खुद को काम दो, खुद के पैसे लगाओ. तब मुझे प्रोडेक्शन हाउस का ख्याल आया.'

अपने ब्रेक को लेकर उन्होंने कहा, 'इसी कारण से में कुछ प्रोजेक्ट नहीं ला पाया. मेरा समय बहुत खराब किया इन लोगों ने. 6 महीने तो फिल्म ने ही बर्बाद कर दिया. एक चीज और हुई, एक सीरियल था जिसमें 7 कैरेक्टर थे. सातों कैरेक्टर को 20 दिन सेट पर बुलाया गया रिहर्सल के लिए और फिर सातों कैरेक्टर को चेंज कर दिया गया. उससे भी बहुत अजीब लगा. इंडस्ट्री बहुत अनप्रेडिक्टेबल सी है. सारे कॉन्ट्रैक्ट प्रोड्यूसर के फेवर में होते हैं.'

अपने नए एक्टिंग प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने कहा, 'मैम कोई काम ही नहीं था तभी तो खुद को दिया. इसीलिए खुद को गाना दिया. आगे कोई काम आएगा तो जरुर करूंगा. रियलिटी शो भी करूंगा, अगर मिलेगा तो. खतरों के खिलाड़ी मिलेगा, लॉकअप मिलेगा तो जरूर करूंगा.'

क्या बिग बॉस के बाद कभी खतरों के खिलाड़ी ऑफर हुआ? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'मेरी इंडस्ट्री में कोई सेटिंग नहीं है. इंडस्ट्री में सेटिंग के बिना कुछ नहीं होता है. मेरा किसी भी बड़े प्रोडेक्शन में जुगाड़ नहीं है. इसीलिए मैं किसी को जाकर अप्रोच कर नहीं पाता. जिनके जुगाड़ हैं उन्हें मिल जाते हैं. मुझे कभी खतरों के खिलाड़ी ऑफर नहीं हुआ.'

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Puneesh Sharma (@puneesh4353)

बता दें कि पुनीश ने अपना नया प्रोडेक्शन हाउस ओपन किया है. इसका नाम उन्होंने वॉल्यूम अप रखा है. इसी प्रोडेक्शन हाउस के अंदर वो अपना पहला म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है 'हारा नहीं'. इस म्यूजिक वीडियो में वो खुद भी फीचर भी हुए हैं. अपने म्यूजिक वीडियो के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'इस म्यूजिक वीडियो में मेरे ऊपर काफी काम हुआ है. मेरा लुक भी डिफरेंट है. कैरेक्टर भी मैं डिफरेंट प्ले कर रहा हूं. नया पुनीश देखने को मिलेगा. पुनीश 2.0.'

पर्सनल लाइफ को लेकर कहा ये
वहीं जब पुनीश से बंदगी कालरा संग ब्रेकअप पर सवाल किया तो उन्होंने टालते हुए कहा, 'ये सेलिब्रिटी होने के ड्रॉबैक है. दुनिया के रोज ब्रेकअप होते हैं, किसी को पता भी नहीं चलता. पर्सनल लाइफ पब्लिक हो गई है.'

बता दें कि कुछ समय पहले ही पुनीश शर्मा का बंदगी कालरा संग ब्रेकअप हुआ है. उन्होंने 5 साल साथ में रहने के बाद ब्रेकअप कर लिया. पुनीश और बंदगी के ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई थी.

बंदगी से ब्रेकअप के बाद क्या पुनीश आगे प्यार के लिए ओपन हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'मेरी लवलाइफ बहुत ब्यूटीफुल थी. मैंने बहुत अच्छे 5 साल निकाले हैं और एक बहुत अच्छे इंसान के साथ निकाले हैं. मेरा खराब एक्सपीरियंस नहीं रहा तो फिर प्यार से क्या डर. प्यार से कोई डर नहीं है. प्यार बहुत अच्छी चीज है, जितना मिले उतना ले लो.'

ये भी पढ़ें- तलाक के बाद Charu Asopa ने Rajeev Sen को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, बेटी संग Ex हसबैंड की तस्वीर पोस्ट कर लिखा-'जन्मदिन....'

मोनिका गुप्ता, ABP  LIVE में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. मोनिका की सिनेमा की दुनिया में खास रुचि है. फिल्म- टीवी- वेब शोज देखती हैं और उनके बारे में बात करती और लिखती हैं. ऑफबीट फिल्म चाहे बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की, उसके बारे में स्टोरी करती हैं. इससे पहले वो लाइव हिंदुस्तान और आजतक में काम कर चुकीं हैं. मोनिका ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी के बाद कृतिका कामरा ने की काम पर वापसी, बोलीं- 'ये मेरे लिए बहुत खूबसूरत और खास..'
शादी के बाद कृतिका कामरा ने की काम पर वापसी, बोलीं- 'ये मेरे लिए बहुत खूबसूरत और खास..'
प्यार के लिए सहन किया समाज का बहिष्कार, मंदिर में जाना हुआ बैन, तलाक के बाद 8 साल छोटे लड़के से की शादी
प्यार के लिए सहन किया समाज का बहिष्कार, मंदिर में जाना हुआ बैन, फिर 8 साल छोटे लड़के से की शादी
शोएब इब्राहिम की इश्क दम इडली रसम से हुई छुट्टी? अब इस एक्टर संग शाइनी दोशी फरमाएंगी रोमांस
शोएब इब्राहिम की इश्क दम इडली रसम से हुई छुट्टी? अब इस एक्टर संग शाइनी दोशी फरमाएंगी रोमांस
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा उठाएगी मेहर के काले राज से पर्दा,धमाकेदार ट्विस्ट को देख फैंस ने कहा-ये है असली प्रोमो
अभिरा उठाएगी मेहर के काले राज से पर्दा,धमाकेदार ट्विस्ट को देख फैंस ने कहा-ये है असली प्रोमो

वीडियोज

Sansani: 40 दिन बाद... सुपरपावर का 'सुपर सरेंडर' ?| Iran-israel War | Middle East War | Trump
UP: Pilibhit में मां की जान बचाने के लिए अस्पताल में सांप लेकर पहुंचा बेटा, डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Chitra Tripathi: ट्रंप का सरेंडर या ईरान की कूटनीतिक फतह? | Iran US Israel War Ceasefire
Bharat Ki Baat: सीजफायर के बाद क्या थम जाएगी जंग ? | Iran US Israel War
Sandeep Chaudhary: Trump-ईरान दोस्ती या फिर कोई बड़ी साजिश? | Pakistan | US Iran War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरानी समंदर में मंडरा रहा खतरा, भारत ने इंडियंस के लिए जारी की Emergency Advisory- 'कहीं भी जाने से पहले, हमसे....'
ईरानी समंदर में मंडरा रहा खतरा, भारत ने इंडियंस के लिए जारी की Emergency Advisory- 'कहीं भी जाने से पहले, हमसे....'
Baramati Bypoll 2026: बारामती में निर्विरोध उपचुनाव संभव? नाम वापसी का आखिरी दिन, अब कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाया यह बड़ा कदम
बारामती में निर्विरोध उपचुनाव संभव? नाम वापसी का आखिरी दिन, अब कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाया यह बड़ा कदम
भारत पहुंचते ही बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से कहा- शेख हसीना को लौटाओ, इंडिया ने क्या दिया जवाब?
भारत पहुंचते ही बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से कहा- शेख हसीना को लौटाओ, इंडिया ने क्या दिया जवाब?
मुज्तबा खामेनेई नहीं करते ये काम तो... सीजफायर डील में बड़ा ट्विस्ट, जानें ईरान के सुप्रीम लीडर कैसे बने गेमचेंजर
मुज्तबा खामेनेई नहीं करते ये काम तो... सीजफायर डील में बड़ा ट्विस्ट, जानें ईरान के सुप्रीम लीडर कैसे बने गेमचेंजर
IPL 2026 Stats: अभी किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप? इस बल्लेबाज ने खेली है सर्वोच्च पारी; देखें IPL 2026 के आंकड़े
अभी किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप? इस बल्लेबाज ने खेली है सर्वोच्च पारी; देखें IPL 2026 के आंकड़े
बेटी निसा संग काजोल से लेकर भूमि की बहन समीक्षा तक, अनंत अंबानी के ग्रैंड बर्थडे बैश के लिए जामनगर पहुंच रहे तमाम सेलेब्स
निसा संग काजोल से लेकर समीक्षा तक, अनंत अंबानी के बर्थडे बैश में शामिल होने पहुंचे ये सेलेब्स
CA Exam Pattern 2026: सीए करने वालों के लिए बुरी खबर! अब साल में दे पाएंगे सिर्फ दो ही अटेम्प्ट
सीए करने वालों के लिए बुरी खबर! अब साल में दे पाएंगे सिर्फ दो ही अटेम्प्ट
Heart Ultrasound Test: हार्ट फेल्योर को पहले ही डिटेक्ट कर लेगी यह तकनीक, जानें मेडिकल फील्ड में कैसे आ रही क्रांति?
हार्ट फेल्योर को पहले ही डिटेक्ट कर लेगी यह तकनीक, जानें मेडिकल फील्ड में कैसे आ रही क्रांति?
Embed widget