एक्सप्लोरर

कभी होटल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती थीं एक्ट्रेस Monalisa, भोजपुरी सिनेमा से लेकर ऐसे बनाया हिन्दी सिनेमा में अपना नाम

एक्ट्रेस मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है, लेकिन शुरुआती दिनों में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, परिवार चलाने के लिए उन्होंने होटल तक में काम किया.

भोजपुरी फिल्मों से हिन्दी सिनेमा तक नाम कमाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa)आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वो भोजपुरी फिल्मों की तो सुपरस्टार है ही इसके अलावा भी उन्होंने हिन्दी, तमिल, तेलगू, मलयालम, उड़िया और कन्नड़ जैसी कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है. अपने अभिनय के दम पर उन्होंने काफी नाम और शोहरत कमाई है. लेकिन ये राह उनके लिए इतनी भी आसान नहीं रही. एक वक्त था जब उन्हें होटल में काम करना पड़ा था.

मोनालिसा का जन्म कोलकाता के हिन्दू परिवार में हुआ. उनका असली नाम अंतरा बिस्वास है. आर्थिक मंदी के दौरान उनके पिता को बिजनेस में काफी नुकसान हुआ जिसका असर उनके परिवार पर भी पड़ा. इस दौरान उनकी उम्र सिर्फ 15 साल थी, लेकिन मोनालिसा ने अपने परिवार का साथ देने का मन बनाया. मोनालिसा ने कोलकाता के एक होटल में काम करना शुरू कर दिया. यहा रिसेप्शनिस्ट के काम के लिए उन्हें 120 रुपए मिलते थे. रिसेप्शन पर काम करने के दौरान ही एक बंगाली डायरेक्टर ने उन्हें फिल्मों में काम करने की सलाह दी.

इसके बाद मोनालिसा ने मॉडलिंग की ओर रुख किया. शुरुआती दिनों में उन्होने लो बजट और बी ग्रेड फिल्मों में काम किया. लेकिन अपने अभिनय के दम पर वो आगे बढती गईं. उन्होंने 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया. जिसके बाद वो बिग बॉस 9 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं. इसके बाद उनके लिए हिन्दी सिनेमा के भी दरवाजे खुल गए. वो कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं.

मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं. उनका हॉट अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है.

ये भी पढ़ें

Shershaah से लेकर Raazi तक, रियल कपल्स की प्रेम कहानियों पर आधारित हैं बॉलीवुड की ये 8 फिल्में

Bharat Takhtani Net Worth: यूं ही नहीं Hema Malini ने Bharat Takhtani से करवाई Esha Deol की शादी, जानिए उनके 'जमाई राजा' की कुल संपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख के ‘मन्नत’ का सपना कैसे हुआ पूरा? अनिल कपूर ने सुनाया बंगला खरीदने का दिलचस्प किस्सा
शाहरुख के ‘मन्नत’ का सपना कैसे हुआ पूरा? अनिल कपूर ने सुनाया बंगला खरीदने का दिलचस्प किस्सा
करवा चौथ पर फेमिनिज्म की बहस से चिढ़ीं देवोलीना, बोलीं - 'दूसरों का त्योहार क्यों खराब करना'
करवा चौथ पर फेमिनिज्म की बहस से चिढ़ीं देवोलीना, बोलीं - 'दूसरों का त्योहार क्यों खराब करना'
प्रिंस नरूला की फोटो देखकर युविका चौधरी ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, सामने आई भावुक झलक
प्रिंस नरूला की फोटो देखकर युविका चौधरी ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, सामने आई भावुक झलक
प्राइवेट पूल से रूफटॉप जकूजी तक, अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, देखें Inside Photos
अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, खूबसूरती देख आप भी रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget