एक्सप्लोरर

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भारती सिंह ने दी बधाई, बोलीं- उन्होंने पीढ़ियों को...

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के खास एपिसोड में अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई देंगे. भारती ने कहा कि महानायक ने कई पीढ़ियों को खूबसूरत यादें दी हैं.

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन से पहले कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आएंगे. दोनों अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के एक विशेष एपिसोड में मेगास्टार को जन्मदिन की बधाई देंगे.

भारती सिंह ने की अमिताभ की तारीफ

भारती सिंह इन दिनों अपने पति और निर्माता हर्ष लिंबाचिया के साथ इंडियन गेम शो को होस्ट कर रही हैं. इस बीच उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति के साथ अपने पुराने जुड़ाव को याद किया और अमिताभ बच्चन की शख्सियत की तारीफ की.भारती ने अपने बयान में कहा, अमिताभ बच्चन सर वास्तव में एक महान शख्सियत हैं.

हम सभी, जो उन्हें देखते हुए बड़े हुए हैं, उनके पर्दे पर आने को किसी उत्सव से कम नहीं मानते. कौन बनेगा करोड़पति हमारी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा रहा है. उन्होंने कहा कि वह शो के पहले एपिसोड से ही इसे देखती आ रही हैं. आज भी अमिताभ बच्चन की मुस्कान, उनका अपनापन और उनकी ऊर्जा देखकर उन्हें बहुत खुशी मिलती है. 

अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होने के निर्देश, पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा है मामला

भारती के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने कई पीढ़ियों को अनगिनत खूबसूरत यादें दी हैं और वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें बचपन से महानायक को देखने का मौका मिला.कॉमेडियन ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह हमेशा मुस्कुराते रहें, लोगों के चेहरों पर खुशी लाते रहें और सभी को प्रेरित करते रहें.

वहीं, हर्ष लिंबाचिया ने अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता और उनके काम करने के अंदाज की सराहना की. उन्होंने कहा, अमिताभ बच्चन सर अपने आप में एक संस्थान हैं. कौन बनेगा करोड़पति में उन्हें इतनी शालीनता, ऊर्जा और आकर्षण के साथ देखना हम जैसे लेखकों के लिए प्रेरणादायक है. हर्ष ने आगे कहा कि जिस स्तर की परिपूर्णता के साथ अमिताभ बच्चन शो प्रस्तुत करते हैं और जिस सहजता से वह अलग-अलग पीढ़ियों के दर्शकों से जुड़ते हैं, वह अविश्वसनीय है. वह हमारे माता-पिता की पीढ़ी से लेकर हमारी पीढ़ी तक सभी के दिलों पर राज करते हैं.

हर्ष ने भी महानायक को जन्मदिन की बधाई देते हुए कामना की कि वह आगे भी दर्शकों का मनोरंजन करते रहें, लोगों का दिल जीतते रहें और सभी को प्रेरित करते रहें. इंडियन गेम शो और कौन बनेगा करोड़पति का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होता है.गौरतलब है कि कौन बनेगा करोड़पति अंतरराष्ट्रीय क्विज शो फ्रेंचाइजी हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर? के प्रारूप पर आधारित है.

इसमें प्रतियोगियों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं और उन्हें चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनना होता है. सवालों के जवाब देने में मदद के लिए प्रतियोगियों को लाइफलाइन भी दी जाती हैं.

'आप नजाकत की मिसाल हैं...' 72 साल की हुईं रेखा, बर्थडे पर इन सेलेब्स ने किया 'उमराव जान' को विश

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'कीचड़ हटाने में 4 घंटे लगे', 'पुष्पा इम्पॉसिबल' के मेनहोल सीन की शूटिंग में छूटे मुकुल हरीश के पसीने
'कीचड़ साफ करने में लगे 4 घंटे': 'पुष्पा इम्पॉसिबल' के मेनहोल सीन पर बोले मुकुल हरीश
Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', नेशनल टेलीविजन पर उड़ाया भोजपुरी क्वीन का मजाक
माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', भोजपुरी क्वीन का उड़ाया मजाक
कितने पढ़े-लिखे हैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर्स, जानें दिलीप जोशी से मुनमुन दत्ता की एजुकेशन
कितने पढ़े-लिखे हैं 'तारक मेहता' के एक्टर्स? जानें दिलीप-मुनमुन की एजुकेशन
34 साल की उम्र में आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, पत्नी हुईं इमोशन, काजी पर भड़कीं
34 साल की उम्र में आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, पत्नी हुईं इमोशन
Advertisement

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget