एक्सप्लोरर

VIDEO: बंगाली एक्ट्रेस ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, फेसबुक पर शेयर किया वीडियो

बंगाली एक्ट्रेस जूही सेनगुप्ता ने हाल ही में फेसबुक लाइव के जरिए पेट्रोल पंप पर अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया है. इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने एक कर्मचारी को हिरासत में भी ले लिया है.

मॉडल और जानी मानी बंगाली अभिनेत्री जूही सेनगुप्ता के साथ हाल ही में पेट्रोल पंप पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इस घटना की जानकारी खुद जूही ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर दी है. जूही ने बताया है कि कोलकाता पर एक पेट्रोल पंप पर मौदूज कर्मचारियों ने उनके साथ बदतमीजी की. उन्होंने बताया है कि इस मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस में दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है.

बंगाली सीरियल 'भोजो गोविंदो' से घर घर में मशहूर हुई एक्ट्रेस जूही सेनगुप्ता का कहना है कि वो कार में पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर गई थीं. इस दौरान उनके पेरेंट्स भी साथ में थे. उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मचारी को 1500 रुपये का पेट्रोल भरने के लिए कहा लेकिन उन्होंने 3000 का पेट्रोल भर दिया.

जूही ने आगे कहा, "जब हमने उनसे इस बारे में पूछा तो कर्मचारी बदतमीजी करने लगा. यही नहीं वहां मौजूद एक दूसरे स्टाफ ने हमारी कार की चाबी छीन ली."

जब जूही ने पेट्रोल पंप स्टाफ को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने धक्का दिया. जूही ने बताया, "इससे मेरे हाथों में चोट आई लेकिन मेरे माता-पिता को इन सबसे गुजरना पड़ा. पेट्रोल पंप कर्मी ने मेरे पिता को धक्का दिया जिसके बाद मैंने भी उस कर्मचारी को धक्का दिया."

जूही ने इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. बताया जा रहा है कि पुलिस ने महेश यादव नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया. एक पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने इस मामले पर बात करते हुए कहा, "हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं. एक शख्स को हिरासत में लिया गया और आगे की जांच जारी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
TV Serial Spoilers: दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा
दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget