एक्सप्लोरर

आरती सिंह इस दिन लेगीं बॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग सात फेरे, मंदिर में रचाएंगी शादी

Arti Singh Wedding: आरती सिंह पिछले कुछ समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी की डेट रिवील कर दी है. आरती ने इसी महीने दीपक चौहान संग सात फेरे लेंगी.

Arti Singh Wedding: बिग बॉस 13 फेम और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है. एक्ट्रेस पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर छाई हुई हैं. आरती जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. आरती की शादी की खबर से उनके फैंस भी काफी खुश हैं और उनकी शादी को लेकर बेहद एक्साइटिड हैं. इस बीच आरती की शादी को लेकर एक अपडेट सामने आया है. 

आरती सिंह ने अपनी शादी की डेट रिवील कर दी है. आरती ने बताया है कि वो अपने बॉयफ्रेंड दीपक से इसी महीने शादी करने जा रही हैं. आरती और दीपक इस महीने की 25 तारीख को सात जन्मों के बंधन में बंधने वाले हैं. इसके अलावा आरती ने खुलासा किया है उनकी शादी किसी पैलेस में नहीं बल्कि मंदिर मे होगी. 

आरती ने बताई अपनी शादी की डेट
आरती ने हाल ही में ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया है कि वो कोई ग्रैंड वेडिंग नहीं कर रही हैं. बल्कि वो और दीपक मंदिर में शादी करने वाले हैं. जी हां, आरती ने कहा कि- ऐसा नहीं है कि मुझे हैपी ज्वैलरी नहीं पहननी थी या ग्रैंड फंक्शन नहीं करूगीं. ये सब होगा लेकिन ये सब खास दिन पर होगा. मुझे सादगी बहुत पंसद है. मुझे खुद सिंपल रहना पसंद है. मेरी शादी इस्कॉन मंदिर में होगी. मेरा हमेशा ये ऐसे ही शादी करने का मन था और मैं खुश हूं कि ऐसा ही हो रहा है. 

आरती ने आगे कहा कि- पहले मैंने सोचा था कि मैं काशी विश्वनाथ मंदिर में शादी करूं. मेरे बहुत सारे रिश्ते हैं, मेरे दोस्त वगैराह जो मेरी शादी को लेकर बहुत एक्साइडिट हैं. वो मुझसे कह रहे थे कि तुम नहीं भी बुलाओगी तो हम आ जाएंगे. हर कोई मेरे फंक्शन में आना चाहता है. जैसे अंकिता वो मेरे हर फंक्शन में रहेगी. प्रिंस देश में नहीं है लेकिन युविका मेरी शादी की वजह से उसके साथ नहीं गई. मैंने ये रिश्ते कमाए और मैं बहुत खुश हूं. 

शादी से पहले आरती ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन
बता दें कि अभी बीते दिन ही आरती ने काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए हैं. इस दौरान एक्ट्रेस लाल साड़ी में नजर आई थीं. एक्ट्रेस अपनी शादी का कार्ड लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची थी, जिसकी कई वीडियोज और तस्वीरें भी सामने आई थीं. उन तस्वीरों में आरती अपनी शादी का कार्ड लिए नजर आ रही थीं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


बता दें कि, आरती के फंक्शन कब से शुरू होंगे और कहां पर होंगे इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. 

यह भी पढ़ें: प्रणली राठौर और हर्षद चोपड़ा ने ऑनस्क्रीन बेटे का मनाया बर्थडे, फोटो देख यूजर्स को याद आए पुराने दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget