एक्सप्लोरर

Tum Bewafa Ho Song: निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी के दर्द से भरा है ये गाना, ऑडियंस को पसंद आई केमेस्ट्री

एक्ट्रेस निया शर्मा और एक्टर अर्जुन बिजलानी का नया सॉन्ग 'तुम बेवफा हो' लॉन्च हो गया है. ये एक दर्दभरा गाना है. इस गाने में अर्जुन बिजलानी और निया शर्मा की केमिस्ट्री को देखने लायक है, ऑडियंस भी इसे पसंद कर रही है.

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और एक्ट्रेस निया शर्मा का नया सॉन्ग लॉन्च हुआ है. गाने के नाम 'तुम बेवफा हो' है. दोनों के बीच की केमिस्ट्री फैंस को हमेशा से पसंद आई है. ये इन दोनों का साथ में दूसरा गाना है. इस गाने को स्टेबिन बेन और पायल देव ने गाया है.  इस गाने के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं और म्यूजिक पायल देव ने कंपोज किया है. 

वीडियो का नवजीत बटर ने डायरेक्ट किया है. लगभग पांच मिनट के इस गाने में कहानी है जिसे एक मुस्लिम बैकग्राउंड शूट किया गया है. गाने में दिखाया गया है कि निया शर्मा (आयत) जो अर्जुन बिजलानी (रियाज) की पत्नी हैं. वह मां नहीं बन सकती हैं. इसकी वजह से रियाज की दूसरी शादी होती है. दूसरी शादी को देख आयत को दुख होता है. 

'तुम बेवफा हो' सॉन्ग की कहानी विश्वासघात, प्रेम और लालसा जैसी भावनाओं के बारे में है. गाने में निया शर्मा काफी खूबसूरत दिखाई देती हैं और वह अपने चेहरे के एक्सप्रेशन अदाकारी से फैंस को काफी प्रभावित करती हैं. उन्होंने काफी हेवी ज्वैलरी भी कैरी किया हुआ है. वहीं, अर्जुन बिजलानी बेहद हैंडसम दिखाई देते हैं. 

यहां देखिए निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी का नया सॉन्ग-

एक दिन में मिले 25 लाख से ज्यादा व्यूज

'तुम बेवफा हो' सॉन्ग एक दिन पहले डीआरजे रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च हुआ है. लॉन्च होने के बाद से अबतक इसे 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. अर्जुन बिजलानी और निया शर्मा दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर इसके लॉन्च होने की जानकारी दी है. 

केपटाउन में अर्जुन बिजलानी

बता दें कि निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. वहीं, अर्जुन बिजलानी इन दिनों केपटाउन में हैं. वह 'खतरों के खिलाड़ी 11' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं. अर्जुन भी केपटाउन से अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-

Bhojpuri Song: इस नए गाने में देहाती बने निरहुआ, मस्ती से भरा है ये भोजुपरी सॉन्ग

न्यूड वीडियो लीक होने पर राधिका आप्टे का सामने आया दर्द, बोलीं- चार दिन से बाहर नहीं निकल पाई, ड्राइवर से लेकर वॉचमैन तक पहचान गए थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी 'मुसाफिर कैफे' की एक्ट्रेस महिमा मकवाना की जिंदगी
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी महिमा मकवाना की जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget