एक्सप्लोरर

Anupamaa: बरखा को जलील करके घर से धक्के मारकर निकालेगी अनुपमा, अनुज को होगा इस बात का पछतावा

Anupamaa Spoiler Alert: 'अनुपमा' के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि समर के आगे शाह परिवार झुक जाता है और अनुपमा बरखा की चाल पर पानी फेरकर उसे मजा चखाती है.

Anupamaa Spoiler Alert: स्टार प्लस शो ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा कि अनुज और अनुपमा के बीच दूरियां पैदा करने के लिए माया और बरखा ने हाथ मिला लिया. माया मुंबई में अनुज को रोकने के लिए छोटी अनु का सहारा ले रही है, जबकि अहमदाबाद में बरखा अनुपमा को भड़काने की कोशिश कर रही है. हालांकि, अनुपमा को बेवकूफ बनाना बरखा को ही भारी पड़ने वाला है. जानिए आज के एपिसोड में क्या-क्या ड्रामे होने वाले हैं.

समर के आगे झुका शाह परिवार

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि समर आखिरकार घर छोड़ने का फैसला कर लेता है. वनराज भी गुस्से में उसे निकल जाने के लिए कहता है, लेकिन बापू जी और किंजल आखिरकार समर का साथ देने का फैसला करते हैं. किंजल कहती है कि वह डिंपी के खिलाफ है, लेकिन अगर वह डिंपल से शादी करना चाहता है, तो वह उनके साथ है. इस तरह समर घर छोड़ने की जिद्द छोड़ देता है और डिंपी को उसके घर ड्रॉप करने के लिए चला जाता है.

अनुपमा को समझ आई बरखा की चाल

दूसरी ओर बरखा अनुज और अनुपमा के बीच आग लगाने की पूरी कोशिश करती है. वह अनुज से अनुपमा का सामान भिजवाने के लिए कहती है, लेकिन जब वह हामी भर देता है तो वह इसका फायदा उठाकर अनुपमा का सारा सामान लेकर उसके घर पहुंच जाती है. हालांकि, अनुपमा इसे लेने से मना कर देती है. बरखा उसे अनुज से पूछने तक के लिए कहती है. हालांकि, जब अनुज का फोन आता है तो वह काट देती है. ये सब अनुपमा देख रही होती है. अनुपमा कहती है कि वह जो करने की कोशिश कर रही है, वह अच्छे से समझती है. अगर अनुज को कोई सामान लौटाना होगा तो वह खुद लौटा देंगे.

बरखा को धक्के मारकर निकाला गया

जब बरखा कहती है कि वह अपने घर में ये सामान वापस नहीं ले जाएगी. तब अनुपमा उसे याद दिलाती है कि वह अभी भी अनुज और उसका घर है. दोनों के बीच कुछ प्रॉब्लम्स जरूर हैं, लेकिन अनुज अब भी उसके पति हैं. बरखा का अनुपमा पर चाल कामयाब नहीं होती है तो वह कांताबेन को भड़काने की कोशिश करती है, लेकिन ये बरखा को ही उल्टा पड़ जाता है. अनुपमा कहती है कि उसे पता है कि वह उसकी मां को भड़काना चाहती है. फिर कांताबेन बरखा को धक्के मारकर घर से बेघर करती है. साथ ही ये भी कहती है कि उसे और कोई सामान चाहिए तो भी बता दे.

अनुज को होगा पछतावा

छोटी अनु अनुज को अनुपमा की बार-बार याद दिलाती है. छोटी अनु अनुपमा की तरह साड़ी लाती है और उसे ओढ़कर सो जाती है, ये देख अनुज को अनुपमा की याद आती है और उसे गलती का एहसास होता है, जो उसने बरखा को अनुपमा का सामान लौटाने के लिए की थी. उसे इस बात का पछतावा होता है और वह बरखा को फोन करता है. बरखा फोन करके उल्टा उसे ही भड़का देती है कि अनुपमा ने उसे धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया और कहा कि अनुज ही सामान लौटाएगा, क्योंकि उसे कुछ हिसाब चुकता करना है. ये सुन अनुज शॉक रह जाता है.

लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया जाएगा कि अनुज और अनुपमा को कपाड़िया हाउस बुलाया जाता है. माया और वनराज परेशान हो जाते हैं कि अगर दोनों फिर से मिले तो कुछ न कुछ गड़बड़ हो जाएगी. देखते हैं अब उनके बीच की ये दूरी कम होती है या पहले से और ज्यादा बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर अंजलि अरोड़ा को फैन ने किया प्रपोज, Video में देखें 'कच्चा बादाम' गर्ल का रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
103 डिग्री तेज बुखार से जूझ रहीं देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
103 डिग्री बुखार से परेशान देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बन धूम मचांएगे ये मशहूर चेहरे?
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बनेंगे मशहूर चेहरे?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget