एक्सप्लोरर

Anupamaa Spoiler: अनुज के साथ-साथ बदले छोटी अनु के भी सुर, अनुपमा के साथ किया ये बर्ताव, इस एक्ट्रेस की हुई शो से छुट्टी

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में खूब ड्रामा देखने को मिलेगा. अनुपमा एक और यूएस जाने की तैयारी कर रही है, दूसरी ओर अनुज और छोटी अनु के सुर बदले दिखेंगे.

Anupamaa Spoiler Alert: सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले डेली सोप में से एक ‘अनुपमा’ पिछले तीन सालों से टीआरपी की लिस्ट पर राज कर रहा है. शो के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें अनुपमा जल्द ही डांस सीखने के लिए गुरुकुल जाने वाली है. वहीं, समर और डिंपल की शादी में अनुज माया और छोटी अनु के साथ आएगा. आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को अपनी गुरु यानी मालती देवी से सजा मिलेगी.

अनुज की वापसी पर भी नहीं बदलेगा अनुपमा का फैसला

आज के एपिसोड में अनुपमा को पता चलेगा कि अनुज और माया छोटी अनु के साथ समर और डिंपल की शादी में आने वाले हैं. ये सुन अनुपमा दंग रह जाती है. पहले यूएस जाना, फिर समर-डिंपल की शादी और अब अनुज की वापसी, ये सब सोचकर अनुपमा परेशान हो जाती है. हालांकि, वह अब वह रुकेगी नहीं. वह अनुज के लिए यूएस जाने का प्लान कैंसिल नहीं करेगी.

अनुपमा को मिली सजा

शो में दिखाया जाता है कि अनुपमा गुरुकुल लेट पहुंचती है तो मालती देवी उसके साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर देती है. हालांकि, ये सिर्फ उसका सपना होता है. सोकर उठने के बाद अनुपमा जल्दी-जल्दी गुरुकुल के लिए भागती है और उसका सपना सच हो जाता है. 3 मिनट लेट होने पर मालती देवी उसे 1 घंटे एक पांव पर खड़े होने की सजा सुनाती है, साथ ही फटकार भी लगाती है. जब अनुपमा कहती है कि उसके बेटे की शादी है. तो मालती देवी उसे लंबा-चौड़ा ज्ञान देती है. आखिर में अनुपमा मालती देवी को समर की शादी में बुलाती है.

इस एक्ट्रेस की शो से हुई छुट्टी

अब अपकमिंग एपिसोड में पता चलेगा कि मालती समर की शादी में आती है या नहीं. लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया कि अनुज अनुपमा के पांव में सैंडल पहनाता है. छोटी अनु अनुपमा से अनजानों की तरह बिहेव करती है. फिर वह माया और अनुज के साथ चली जाती है. वहीं, शो में भैरवी का किरदार निभा रहीं माही सोनी को रिप्लेस कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- मदर्स डे के कार्ड के लिए Armaan Malik की दोनों पत्नियों की बीच हुई लड़ाई, फैंस इस तरह कर रहे रिएक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
103 डिग्री तेज बुखार से जूझ रहीं देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
103 डिग्री बुखार से परेशान देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बन धूम मचांएगे ये मशहूर चेहरे?
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बनेंगे मशहूर चेहरे?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget