एक्सप्लोरर

Anupamaa: 'अनुपमा' को लेकर समर-किंजल में छिड़ी जंग, पारस के आरोपों पर निधि ने कही ये चौंकाने वाली बात

Anupama: निधि शाह उर्फ किंजल ने अनुपमा सीरियल की 80 प्रतिशत स्टार कास्ट को छोड़ने के दावों पर अब अपनी राय रखी है. उन्होंने अपने बयान में चौंकाने वाली बात कही है.

Anupama: अनुपमा फेम पारस ने दावा किया था कि मौका मिलने पर 80 प्रतिशत स्टार कास्ट शो को छोड़ देगी. वहीं इस बयान को लेकर सभी सकते में हैं. हर कोई सोच रहा है कि सेट पर ऐसा क्या चल रहा है जो 80 प्रतिशत स्टार कास्ट शो छोड़ना चाहेगी. अब इसे लेकर अनुपमा में किंजल का रोल प्ले कर रहीं निधि शाह ने खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि नंबर वन पर चल रहे शो को कोई क्यों छोड़ना चाहेगा.पारस ने आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान शो को छोड़ने के कारणों का खुलासा करते हुए 80 प्रतिशत स्टार कास्ट के शो छोड़ने की बात कही थी.

पारस कलनावत के आरोपों पर निधि शाह ने कही ये बात
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, अनुपमा में किंजल का रोल प्ले करने वाली निधि शाह ने पारस कहलावत के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, 'ये शो काफी अच्छा चल रहा है और यही कारण है. कास्ट के सारे मेंबर्स काफी अच्छे हैं. वो जो भी कर रहे हैं वो निखर कर सामने आ रहा है.'

कोई क्यों छोड़ेगा नंबर वन शो?
निधि ने पारस के आरोपों पर सफाई देते हुए कहा, 'कोई ऐसे शो को क्यों छोड़ेगा जो पिछले तीन सालों से नंबर वन है? आप दूसरे शोज की लाइफ देखिए, मुझे लगता है कि इतनी लंबी उम्र वाले मुश्किल से तीन या चार शोज हैं. अन्य शो छह या सात महीनों में बंद हो जाते हैं.'

पारस को दिया जवाब
निधि ने आगे कहा, 'अगर किसी को बेहतर और अधिक आशाजनक अवसर मिलता है, तो उनके लिए आगे बढ़ना स्पष्ट है, लेकिन, मुझे नहीं लगता कि हमारे सेट पर कोई है छोड़ जाने को तैयार है. यहां पर किसी का कोई दबाव नहीं है. कोई किसी से भीख मांगने वाला नहीं है कि, कृपया रुकिए, आपके बिना शूटिंग आगे नहीं बढ़ रही है. यहां सब कुछ ठीक है. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि जब जरूरत नहीं है तो पारस ये सब क्यों कह रहे हैं.'

सबके अपने अपने मसले हैं - निधि
निधि ने उनके साथ सेट पर कुछ गलत बात होने के सवाल पर कहा, 'ऐसा कुछ नहीं है. हर ऑफिस में, हर जगह सबका अपना-अपना नजरिया और शिकायतें हैं. सबकी अपनी सोच है और अपने-अपने मतभेद. कुछ लोग आपकी बात से सहमत हो भी सकते हैं और नहीं भी, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप शो छोड़ दें और फिर उसे दोष दें. दोष देना आसान है. पर अपने लिए, मुझे नहीं पता कि ये क्या है, लेकिन अभी मैं इतना ही कह सकती हूं कि यहां का माहौल अच्छा है. हर कोई अपने-अपने स्पेस में खुश है. हम बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और शो इसी कारण से टॉप पर है.'

यह भी पढ़ें: Ray Stevenson Passes Away: RRR एक्टर रे स्टीवेन्सन का निधन, 58 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: अनु के हाथ लगा राजनंदिनी का मंगलसूत्र, वसुधा को गुरुजी देंगे चौंकाने वाला समाधान
अनु के हाथ लगा राजनंदिनी का मंगलसूत्र, वसुधा को गुरुजी देंगे चौंकाने वाला समाधान
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
KBC 18: 'आपको कोई फायदा नहीं होगा...', अमिताभ बच्चन और आमिर खान के बीच मजेदार नोकझोंक, सनी देओल भी दिखे साथ
'कौन बनेगा करोड़पति' में आमिर खान ने अमिताभ बच्चन से पूछा मजेदार सवाल, बिग बी ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget