एक्सप्लोरर
Ashlesha Savant Video: अनुपमा की जेठानी ने कैमरे के सामने पहना एक बटन से बंद हुआ टॉप, फिर लोगों को देने लगी रिश्तों का ज्ञान
Anupama Fame Ashlesha Savant Video: एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और एक बार फिर उनका एक वीडियो सामने आ गया है.

अनुपमा की जेठानी ने कैमरे के सामने पहना एक बटन से बंद हुआ टॉप
Anupama Fame Actress Ashlesha Savant Video: टीवी शो 'अनुपमा' से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली अश्लेषा सावंत शो में अनुपमा की जेठानी का रोल अदा कर रही हैं. उनका रोल पहले भले ही निगेटिव था लेकिन समय के साथ उनका रोल भी काफी पॉजिटिव हो गया है और वो अनुपमा के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी नजर आती हैं. अश्लेषा सावंत (Ashlesha Savant) सिर्फ शो में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी वो काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.
अश्लेषा का वीडियो
अश्लेषा सावंत (Ashlesha Savant) का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और वो इस वीडियो में काफी बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने डीप नेक टॉप पहना हुआ है, जिसे सिर्फ एक बटन से बंद किया गया है. वो इस सिल्वर कलर के टॉप में काफी खूबसूरत और हॉट नजर आ रही हैं. इस वीडियो में वो कहती नजर आ रह हैं कि आपकी जिंदगी का गुणवत्ता आपके रिश्ते की गुणवत्ता को तय करती है. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि चलिए इसे एक साथ बोलते हैं.
View this post on Instagram
क्या चल रहा है शो में
शो के अपडेट की बात करें तो, काव्या सबके सामने माया का सच लेकर आ चुकी है. जिससे सुनने के बाद अनुपमा शॉक रह जाती है और वनराज को अनुज को नीचा दिखाने का एक मौका मिल जाता है. माया अनुज की साइड लेने के चक्कर में काव्या की पोल खोल देती है कि उसका एक्स हसबैंड अनिरुद्ध भी उसे अपनी जिंदगी में वापस लाना चाहता है. माया सबके सामने अच्छा बनने और अपना प्यार सही साबित करने की पूरी कोशिश करती है.कपाड़िया हाउस पहुंचते ही अनुपमा रोते हुए अनुज से पूछती है कि उसने आखिरकार पिकनिक वाली उससे क्यों छुपाई.अनुज कहता है कि उसने माया के कहने पर उससे सच नहीं बताया, बल्कि वह इसलिए नहीं बताना चाहता था, क्योंकि उसे पहले एक पति से धोखा मिल चुका है, वह फिर से उसे वह दुख नहीं देना चाहता है.
और पढ़ें






















