एक्सप्लोरर

'जल्दी ठीक हो जाओ, हर तूफान में साथ चलेंगे', अस्पताल में भर्ती विक्की जैन के लिए अंकिता लोखंडे का इमोशनल पोस्ट

Ankita Lokhande and Vicky Jain: पिछले कुछ दिनों से विक्की जैन की तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही थी. इसी बीच अंकिता ने अपने पति विक्की जैन के लिए एक खास इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की.

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने रविवार को अपने पति विक्की जैन के लिए एक खास इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की. बीते कुछ दिनों से विक्की जैन की तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही थी. दरअसल, उनके हाथ में गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. हालांकि, डॉक्टरों की देखरेख में उनकी हालत अब ठीक है और बेहतर होने की दिशा में है. अंकिता ने अपने पोस्ट के जरिए फैंस को भी उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी.

अंकिता ने किया पोस्ट 
इसी बीच अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए विक्की के लिए अपने प्यार को जाहिर किया और बताया कि वे उनकी जिंदगी में कितने खास और अहम हैं.अंकिता ने पोस्ट के साथ एक लंबा और भावुक कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात साझा की. उन्होंने बताया कि कैसे विक्की हमेशा उनके साथ रहे, उनका हाथ थामा, उन्हें सुरक्षित महसूस कराया और मुश्किल समय में भी उनका सहारा बने. 

अंकिता ने कैप्शन में लिखा
उन्होंने विक्की को 'मेरे हमसफर' कहते हुए लिखा कि उन्होंने हमेशा उनका हाथ थामा, उन्हें सुरक्षित रखा और याद दिलाया कि चाहे हालात कितने भी कठिन हों, प्यार से सब कुछ आसान हो जाता है. मुश्किल समय में भी विक्की मजाकिया रहते हैं और उन्हें हंसाने और शांत करने की कोशिश करते हैं. अंकिता के लिए यही प्यार और साथ का एहसास घर जैसा महसूस कराता है. 

उन्होंने कैप्शन में आगे लिखा, ''जल्दी ठीक हो जाओ, मेरे प्यारे विक्की. हम हर तूफान, हर लड़ाई में साथ-साथ चलेंगे, अच्छे और बुरे वक्त में, जैसा हमने वादा किया था. आप मेरी ताकत हो, मेरा सुकून हो, और मैं भी आपके लिए बिल्कुल वैसी ही हूं. अपना सारा प्यार, प्रार्थनाएं और एनर्जी आपको भेज रही हूं. हम हमेशा साथ हैं.''

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

समर्थ जुरेल ने शेयर किया वीडियो
विक्की जैन के स्वास्थ्य को लेकर कुछ दिन पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसे 'बिग बॉस 17' के फेम कंटेस्टेंट समर्थ जुरेल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया था. उस वीडियो में विक्की अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे थे और उनके हाथ पर प्लास्टर था.

फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने खुलासा किया कि विक्की के हाथ में कांच के टुकड़े घुस गए थे, जिससे उन्हें काफी गहरी चोट आई और डॉक्टरों को सर्जरी करनी पड़ी. इस सर्जरी में उन्हें 45 टांके लगे. वे फिलहाल मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं और लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं. उनकी हालत अब ठीक है, लेकिन अभी आराम की जरूरत है.

रियलिटी शो में आए थे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को पिछली बार कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में साथ देखा गया था. इससे पहले वे 'बिग बॉस 17' और 'स्मार्ट जोड़ी' जैसे शोज में भी एक साथ नजर आ चुके हैं. इन दोनों की जोड़ी को टीवी पर खूब पसंद किया गया है और इनकी केमिस्ट्री की अक्सर तारीफ होती रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सालों से अलग रह रहे हैं...', संजीव सेठ संग अलग होने पर लता सभरवाल ने दिया बड़ा बयान, रिश्ते को लेकर बताई सच्चाई
'सालों से अलग रह रहे हैं...', संजीव सेठ संग अलग होने पर लता सभरवाल ने दिया बड़ा बयान, रिश्ते को लेकर बताई सच्चाई
'मेरी गर्लफ्रेंड 7 और लड़कों को डेट कर रही थी', करण वाही ने डेटिंग लाइफ पर की बात
'मेरी गर्लफ्रेंड 7 और लड़कों को डेट कर रही थी', करण वाही ने डेटिंग लाइफ पर की बात
'मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना', छात्रों के प्रदर्शन के बीच एक्ट्रेस कविता कौशिक की पुलिस से अपील
'मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना', छात्रों के प्रदर्शन के बीच एक्ट्रेस कविता कौशिक की पुलिस से अपील
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget