एक्सप्लोरर

दिशा पाटनी के घर के बाहर फायरिंग के बाद उठाया गया कदम, गली में बन रहा लोहे का गेट

Disha Patani: दिशा पाटनी के घर पर अनजान हमलावरों ने फायरिंग की. इस घटना के बाद दिशा के परिवार और पड़ोस वाले काफी डर में हैं. सुरक्षा के लिए अब गली के दरवाजे पर गेट लगाया जा रहा है.

अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर 12 सितंबर की सुबह दो अनजान हमलावरों ने फायरिंग की. ये दोनों लोग बाइक पर आए और दिशा के घर पर कई राउंड गोलियां चलाकर भाग गए. 

इस घटना के बाद दिशा के परिवार और पड़ोस वाले काफी डर में हैं. सुरक्षा बढ़ाने के लिए अब गली के मुख्य दरवाजे पर लोहे का गेट लगाया जा रहा है और इसका काम तेजी से चल रहा है.

सुरक्षा बढ़ाने के लिए उठाए गए कदम
हमले के बाद से ही लोगों में दहशत का माहौल बन गया था. ऐसे में गली की सुरक्षा बढ़ाने के लिए उसके मुख्य दरवाजे पर एक भारी-भरकम लोहे का गेट लगाया जा रहा है.

इस दौरान एसपी सिटी सहित कई आला अधिकारी दिशा पाटनी के घर में मौजूद रहे. इसके अलावा, दिशा के घर की तरफ आने-जाने वाले सभी रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की पुलिस ने जांच और पड़ताल की. इस दौरान क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम कई घरों और दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करते नजर आए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

पुलिस अधीक्षक ने बताया
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पहले बताया था कि रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी के घर पर 12 सितंबर को मोटरसाइकिल सवार दो अनजान हमलावरों ने फायरिंग की. एसपी सिटी एसओजी और सर्विलांस टीमों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. घटना की जांच होने के बाद, तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान जल्द हो जाएगी. कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है. उसने कहा कि यह हमला प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्ध महाराज पर दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी की कथित टिप्पणी का बदला है. पोस्ट में कहा गया है कि खुशबू की टिप्पणी से खफ़ा होकर यह हमला किया गया.

दिशा पाटनी के पिता ने बताया
दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि दो अनजान लोग बाइक पर आए और उनके घर पर फायरिंग करके भाग गए. उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस, एसएसपी और एडीजी समेत पूरी पुलिस फोर्स इस मामले में सक्रिय है और कई टीमें जांच कर रही हैं. जैसे ही कोई जानकारी मिलेगी, उसे साझा किया जाएगा. उन्होंने यह भी साफ किया कि उनका किसी से कोई पर्सनल झगड़ा या दुश्मनी नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

एस जयशंकर ने दबा दी पाकिस्तान की नस, बिलबिला उठा पूरा मुल्क, भारत से बोला- 'हमें सेना पर गर्व'
एस जयशंकर ने दबा दी पाकिस्तान की नस, बिलबिला उठा पूरा मुल्क, भारत से बोला- 'हमें सेना पर गर्व'
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल
Advertisement

वीडियोज

Indigo Crisis: इंडिगो के चलते आज भी भटकने को मजबूर हुए यात्री | Breaking
Andhra Pradesh के डिप्टी सीएम Pawan Kalyan का बड़ा बयान, 'धर्म और संविधान अलग-अलग..' | Breaking
UP में CM Yogi का रोहिंग्याओं पर बड़ा बयान कहा, सुरक्षा पहली प्राथमिकता । Breaking News
Goa Nightclub Fire Case: 25 लोगों की मौत मामले में कार्रवाई, नाइट क्लब का मालिक फरार | Breaking
UP News: बरेली में पति-पत्नी चोर गैंग का भंडाफोड़! CCTV में कैद हुई वारदात | Crime News | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एस जयशंकर ने दबा दी पाकिस्तान की नस, बिलबिला उठा पूरा मुल्क, भारत से बोला- 'हमें सेना पर गर्व'
एस जयशंकर ने दबा दी पाकिस्तान की नस, बिलबिला उठा पूरा मुल्क, भारत से बोला- 'हमें सेना पर गर्व'
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल
अंकिता लोखंडे संग रोमांस कर रहे इस लड़के को पहचाना, तारक मेहता में जेठालाल की नाक में कर दिया दम
अंकिता लोखंडे संग रोमांस कर रहे इस लड़के को पहचाना, तारक मेहता में जेठालाल की नाक में कर दिया दम
IIT BHU Campus Placement: आईआईटी बीएचयू में प्लेसमेंट का धमाका, महज 5 दिन में 1000 से ज्यादा छात्रों को नौकरी का ऑफर
आईआईटी बीएचयू में प्लेसमेंट का धमाका, महज 5 दिन में 1000 से ज्यादा छात्रों को नौकरी का ऑफर
ठंड के मौसम में अदरक बनेगा सुपरफूड, रोज खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे
ठंड के मौसम में अदरक बनेगा सुपरफूड, रोज खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे
Diamond Types: कितनी तरह के होते हैं डायमंड, जानें क्या होता है सब‌ में फर्क?
कितनी तरह के होते हैं डायमंड, जानें क्या होता है सब‌ में फर्क?
Embed widget