एक्सप्लोरर

Amazon Prime ने जारी किया अपनी 5 मचअवेटेड सीरीज 'ब्रीद- 2' से लेकर 'द फैमिली मैन' का फर्स्ट लुक

एमेजॉन प्राइम ने अपनी आने वाली मचअवेडेड वेब सीरीज का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. टीज़र हमें अभिषेक बच्चन की 'ब्रीद सीज़न 2', ऋचा चड्ढा की 'इनसाइड एज सीज़न 2', कबीर खान की 'द फॉरगॉटन आर्मी', 'बैंडिश बैंडिट' और मनोज वाजपेयी की 'द फैमिली मैन' की झलक दिखाती है.

एमेजॉन प्राइम डे के मौके पर प्राइम वीडियो ने अपने सबसे मचअवेटेड पांच इंडियन वेब सीरीज की झलकियां लोगों के बीच शेयर की. टीज़र में हमें अभिषेक बच्चन की 'ब्रीद-2', अंगद बेदी की 'इनसाइड एज सीज़न 2', कबीर खान की 'द फॉरगॉटन आर्मी', बैंडिश बैंडिट और मनोज वाजपेयी की 'द फैमिली मैन' की झलक दिखाती है. प्राइम वीडियो के इन सीरीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए वाकई यह बहुत बड़ी खुशखबरी की तरह है.

ब्रीद-2

Amazon Prime ने जारी किया अपनी 5 मचअवेटेड सीरीज 'ब्रीद- 2' से लेकर 'द फैमिली मैन' का फर्स्ट लुक फोटो: यूट्यूब- प्राइम वीडियो ग्रैब

अभिषेक बच्चन 'ब्रीद 2' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं, जबकि अमित साध और कबीर सावंत सीरीज में फिर से अपनी भूमिकाएं निभाएंगे. नित्या मेनन, सैयामी खेर भी सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. यह सीरीज साइकोलॉजिकल थ्रिलर है जो एक असाधारण परिस्थितियों का सामना करने वाले आम लोगों के जिंदगी की कहानी है. सीरीज के पहले सीज़न में आर माधवन, हृषिकेश जोशी, सपना पब्बी, अथर्व विश्वकर्मा और नीना कुलकर्णी ने एक्टिंग किया था. इस सीरीज को दर्शकों खूब सराहा.

इनसाइड एज 'इनसाइड एज' वेब सीरीज भी नए सीजन के साथ वापसी कर रही है. एमेजॉन प्राइम वीडियो की यह पहली इंडियन ओरिजनल सीरीज जुलाई 2017 में रिलीज़ हुई और इसमें विवेक ओबेरॉय, ऋचा चड्डा, सिद्धान्त चतुर्वेदी, तनुज विरवानी और अंगद बेदी ने एक्टिंग की थी.

Amazon Prime ने जारी किया अपनी 5 मचअवेटेड सीरीज 'ब्रीद- 2' से लेकर 'द फैमिली मैन' का फर्स्ट लुक फोटो: यूट्यूब- प्राइम वीडियो ग्रैब

सीजन 1 में कैप्टन कूल 'अरविंद वशिष्ठ' की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अंगद बेदी नए सीज़न में थोड़े अलग लुक के साथ दिखाई देंगे. अभिनेता दूसरे सीजन में एक स्टार क्रिकेटर की भूमिका के लिए अपने स्किल्स को सुधारने के लिए प्रोफेशलन ट्रेनिंग ले रहे हैं. उनका कहना है कि अपने एक्टिंग को अच्छे स्तर का बनाने के लिए उन्हें कई नए शॉट्स सीखने पड़े.

बैंडिश बैंडिट्स

Amazon Prime ने जारी किया अपनी 5 मचअवेटेड सीरीज 'ब्रीद- 2' से लेकर 'द फैमिली मैन' का फर्स्ट लुक फोटो: यूट्यूब- प्राइम वीडियो ग्रैब

एक और एमेजॉन ऑरिजनल वेब सीरीज है 'बैंडिश बैंडिट्स' जो रोमांटिक म्यूजिकल सीरीज़ है जिसे स्टिल एंड स्टिल मीडिया कलेक्टिव की तरफ से बनाया गया है, इसके निर्देशक आनंद तिवारी हैं. कहानी अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने लिखी है जो अलग-अलग व्यक्तित्वों - राधे और तमन्ना - की एक अनूठी कहानी पर आधारित है. जो बहुत अलग-अलग दुनिया से आने के बावजूद, खुद को खोजने की जर्नी पर निकले हैं. सीरीज में शंकर, एहसान और लॉय की तिकड़ी ने संगीत दिया गया है.

फैमिली मैन

Amazon Prime ने जारी किया अपनी 5 मचअवेटेड सीरीज 'ब्रीद- 2' से लेकर 'द फैमिली मैन' का फर्स्ट लुक फोटो: यूट्यूब- प्राइम वीडियो ग्रैब

प्राइम वीडियो पर आने वाली अगली ओरिजनल वेब सीरीज में मुख्य भूमिका में मनोज बाजपेयी और प्रियामणि नजर आने वाली हैं. इस सीरीज का नाम 'फैमिली मैन' हैं और इसका निर्देशन राज निदिमोरु और कृष्णा डी.के. की तरफ से किया गया है. यह सीरीज भारत की राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी के एक एजेंट की जिंदगी पर आधारित है जो ज्यादा दबाव और कम सैलरी वाली नौकरी के साथ-साथ अपनी फैमिली की रक्षा करते हुए देश को आतंकवादियों से बचाता है.

द फॉरगॉटेन आर्मी

Amazon Prime ने जारी किया अपनी 5 मचअवेटेड सीरीज 'ब्रीद- 2' से लेकर 'द फैमिली मैन' का फर्स्ट लुक फोटो: यूट्यूब- प्राइम वीडियो ग्रैब

'द फॉरगॉटेन आर्मी', एमेजॉन इंडिया की एक नई ऑरिजनल सीरीज है जिसे फिल्म निर्माता कबीर खान की तरफ से बनाया जा रहा है. इस सीरीज से वह पहली बार डिजिटल स्पेस में अपनी शुरुआत करेंगे. एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, सीरीज सच्ची घटनाओं पर आधारित है और उन पुरुषों और महिलाओं पर केंद्रित है, जो नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज का हिस्सा थे और भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़े थे.

देखें इन सीरीज की झलकियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget