एक्सप्लोरर

ढाई साल की मेहनत के बाद मिला बड़ा शो, एक्टिंग छोड़ने तक का बना लिया था मन, आज टीवी की दुनिया में छाई है ये एक्ट्रेस

Who is Ashi Singh: आशी सिंह ने इंडस्ट्री में खुद को प्रूव करने के लिए काफी स्ट्रगल किया है. एक बार तो वो इतनी पेरशान हो गई थीं कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ने के बारे में भी सोचा था.

Who is Ashi Singh: 'अलादीन- नाम तो सुना होगा' जैसे पॉपुलर शोज करने वाली एक्ट्रेस आशी सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वो टीवी की दुनिया की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वो लग्जरी लाइफस्टाइल मेंटेन रखती हैं. हालांकि, शुरुआती दौर में उन्होंने काफी स्ट्रगल किया है.

जब मिला पहला बड़ा ब्रेक

टाइम्स नाऊ डिजिटल से बातचीत में आशी ने अपनी जर्नी के बारे में बात की थी. उन्होंने अपने पहले बड़े ब्रेक के बारे में बताते हुए कहा था, 'मुझे मेरा पहला बड़ा ब्रेक मिलने में 2.5 साल लगे. ये शो था ये उन दिनों की बात है. जब मैं शुरू किया था तो मैं एक्टिंग इंस्टिट्यूट में थी. जब आप इंस्टिट्यूट में होते हैं तो सोचते हैं कि बहुत काम करेंगे. सभी बड़े प्रोडेक्शन हाउस आपको अप्रोच करेंगे.'

पहले मीटिंग्स, फिर ऑडिशन और फिर रिजेक्शन

आशी ने अपनी क्लासेस खत्म करने के बाद ऑडिशन देने शुरू किए. उन्होंने बताया था, 'एक दिन में सिर्फ एक ऑडिशन नहीं होता था. मुझे एक दिन में 4-5 ऑडिशन के लिए जाना पड़ता था. बहुत सारी मीटिंग्स, ऑडिशन और रिजेक्शन. आप कुछ ऐसे लोगों से भी मिलते हो जो 1 से 2 घंटे मीटिंग करते हैं पर आपको पता नहीं होता कि काम मिलेगा या नहीं. इस तरह का स्ट्रगल मैंने देखा है. मेरे पास मेरी फैमिली थी तो मैंने ज्यादा मुश्किल नहीं देखी.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashi Singh (@i_ashisinghh)

एक्टिंग छोड़ने का आया ख्याल

इसके अलावा आशी की जिंदगी में ऐसा भी दौर आया जब उन्होंने एक्टिंग छोड़ने के बारे में भी सोचा. टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने बताया था, ' मेरे पास कोई फिल्मी कनेक्शन नहीं था, इसीलिए मेरे माइंड मैं कई बारे ऐसे विचार भी आए कि मैं एक्टिंग छोड़ दूं और उन चीजों पर अपना समय बर्बाद न करूं जो मुझे कोई रिजल्ट नहीं दे रहे हैं.'

'मैंने अपनी पढ़ाई पर फोकस करने के बारे में सोचा और दूसरे करियर ऑप्शन के बारे में भी सोचा. 2017 में जब मैं ग्रेजुएशन के लिए तैयारी कर रही थी तो मैंने अपने पहले शो के लिए ऑडिशन दिया, मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं सिलेक्ट हो जाऊंगी. लेकिन मैं सिलेक्ट हुई और उसके बाद से मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.'

बता दें कि आशी सिंह ने 2015 में शो सीक्रेट डायरीज से टीवी डेब्यू किया था. वो गुमराह, क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे शोज का हिस्सा बनी हैं. उन्होंने फिल्म कैदी बैंड से कैमियो किया था. दो-ढाई साल छोटे-मोटे काम करने के बाद उन्हें बड़ा ब्रेक मिला. वो शो ये उन दिनों की बात है में नजर आईं. उन्होंने अलादीन-नाम तो सुना होगा और मीत: बदलेगी दुनिया की रीत भी किया. आशी सिंह अब टीवी का पॉपुलर चेहरा बन गई हैं. वो म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आती हैं.

हाल ही में एक्ट्रेस ने नया घर लिया है. उन्होंने गृह प्रवेश की पूजा करते हुए पोस्ट शेयर की है. इस वीडियो में वो ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं. 

ये भी पढ़ें- ब्लैंकेट ड्रेस पहन उर्फी जावेद दे रही थीं पोज, लगी गर्मी तो एयरपोर्ट पर उतार दी ड्रेस, फोटोज वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget