एक्सप्लोरर

'बिग बॉस 12' के कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर की हुई सर्जरी, चाहने वालों के बीच शेयर किया इमोशनल पोस्ट

बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर नए शो 'ऐस ऑफ़ स्पेस 2' में एक टास्क के दौरान घायल हो गए थे

दीपक ठाकुर ने सलमान खान के शो 'बिग बॉस 12' में रहने के दौरान कई लोगों के दिल जीतने में कामयाबी हासिल की. हालांकि, बिहार के गायक रिएलिटी शो नहीं जीत सके, लेकिन इस शो में उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के कई मौके मिले. शो से बाहर निकलने के बाद दीपक, बिग बॉस 12 में उनकी कंटेस्टेंटस रहीं सोमी खान के साथ म्यूजिक वीडियो 'केसरिया बालम' में नजर आए थे. उन्होंने हाल ही में विकास गुप्ता की 'एमटीवी एस ऑफ स्पेस 2' में भाग लिया. हालांकि, इस शो में उनकी जर्नी ज्यादा दिन की नहीं रह सकी. शो में एक टास्क के दौरान दीपक घायल हो गए, उन्हें कंधे में गंभीर चोट आई जिसकी वजह से उन्हें शो छोड़ना पड़ा.

अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद दीपक के लिए फौरी तौर पर सर्जरी करने के लिए सुझाव दिया गया. दीपक ने अपने चाहनेवालों के बीच अस्पताल में अपनी ट्रीटमेंट के दौरान की तस्वीर को शेयर किया है. इस चोट के लिए दीपक की सफलतापूर्वक सर्जरी की गई. अपने शुभचिंतकों के प्यार और समर्थन के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया.

कैसे हुआ था हादसा दीपक ठाकुर, ऐस ऑफ़ स्पेस 2 के बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ शो के लिए अपना साप्ताहिक टास्क परफॉर्म कर रहे थे. इस टास्क को बॉम्बर्स और बम स्क्वाड नाम दिया गया था. इस टास्क को करने के दौरान दीपक घायल हो गए. दीपक के घायल होने के बाद टाक की गतिविधियां को तुरंत रोक दी गईं. दीपक की जांच घर के अंदर मजूद डॉक्टरों ने की, लेकिन जल्द ही उन्हें आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

कौन हैं दीपक ठाकुर? बिहार के रहने वाले दीपक ठाकुर पेशे से सिंगर हैं और उन्होंने कलर्स टीवी के मशहूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 12 में हिस्सा लिया था. अपनी मौजूदगी से लोगों का दिल जीतने वाले दीपक ठाकुर आज एक जानी पहचानी शख्सियत हैं. एस ऑफ स्पेस 2 में यह उनकी दूसरी पारी है.

ऐस ऑफ़ स्पेस 2 में यह पहला हादसा नहीं है. हाल ही में ऐस ऑफ़ स्पेस 2 की कंटेस्टेंट अभिनेत्री क्रिस्नन बरेटो को शो में एक टास्क करते हुए अस्थमा का दौरा पड़ा. यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अभिनेत्री अपने हेल्थ के कारण शो छोड़ सकती हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है.

इस बारे में आगे बताते हुए एक सूत्र ने टेलिचक्कर को बताया, "ऐस ऑफ स्पेस 2 के पहले टास्क के दौरान क्रिस्नन को अस्थमा का दौरा पड़ा, इसके बाद से वह तुरंत घर छोड़ना चाहती थी." अभी उम्मीद है कि वह अब ठीक हैं. हालांकि, यह देखा जाना बाकी है कि वह शो छोड़ेंगी या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
TV Serial Spoilers: दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा
दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget