एक्सप्लोरर

Sad News: 'तारक मेहता' के 'नट्टू काका' धनश्याम नायक को हुआ कैंसर, बेटे ने दी जानकरी

टीवी के फेमस कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'  में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले 77 साल के एक्टर घनश्याम नायक को लेकर बुरी खबर सामने आ रही हैं. बताया जा रहा है कि घनश्याम को कैंसर है.

कोरोना महामारी के चलते पिछले साल पूरे देश में लॉकडाउन लग गया था. जिसकी वजह से सभी फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग रोक दी गई थी. इसी वजह से तारक मेहता की शूटिंग भी बंद हो गई थी. और शो में दिखाया गया था कि नट्टू काका अफने गांव चले गए है. हालांकि शो फिर से शुरू हो चुका है, लेकिन नट्टू काका शो में नजर नहीं आ रहे. बता दें कि इसी साल अप्रैल महीने में उनको अपनी बीमारी की जानकारी मिली थी. फिलहाल उनका इलाज जारी है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि, कई बार कीमोथेरेपी से गुजरने के बाद अब मैं पहले से ठीक फील कर रहा हूं.

बेटे ने दी जानकारी

एक इंटरव्यू में घनश्याम के बेटे विकास ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि,  तीन महीने पहले मेरे पिता के गले में कुछ स्पॉटस दिखे थे, जिसके बाद हमने तुरंत उनका इलाज करवाना शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि, अप्रैल पापा के गले की पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी स्कैनिंग कराई गई थी, जिसके बाद हमें पता चला कि उन्हें कैंसर है. हालांकि उन्हें तबतक उसकी वदह से कोई परेशानी नहीं हुई थी. बता दें कि बीते साल घनश्याम नायक के गले का एक ऑपरेशन भी हुआ था, जिसमें उनके गले से 8 गांठें निकाली गई थीं. इसी वजह से उन्होंने शो से ब्रेक लिया था.  

जल्द शो में वापसी करेंगे घनश्याम

वहीं इससे पहले घनश्याम ने एक इंटरव्यू में अपनी हेल्थ का अपडेट देते हुए कहा था कि, पिछले कई दिनों से मैं कैंसर की बीमारी से जूझ रहा हूं. फिलहाल मेरा इलाज किया जा रहा है. और मैं पहले से कुछ ठीक भी हूं. इसी के साथ मैं ये उम्मीद करता हूं कि ये सब जल्दी ही ठीक हो जाएगा. मैं काम पर वापस लौटना चाहता हूं.

जारी है कैंसर का इलाज

वहीं उन्होंने ये भी बताया था कि, मेरी कीमोथेरेपी महीने में एक बार होती है. और डॉक्टर्स का कहना है कि मैं ठीक हूं और काम लौट सकता हूं. और ये सुनकर मैं पॉजिटिविटी फीलिंग के साथ पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं. मैं जल्द ही इस बीमारी को हरा दूंगा. ये कोई बड़ी बात नहीं है.

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 15: मेकर्स ने Ankita Lokhande और Rhea Chakraborty को अप्रोच किया, शो में Sushant को लेकर हो सकते हैं कई खुलासे

कमल हासन ने की ब्रेन कैंसर से जूझ रहे फैन की इच्छा पूरी, सरप्राइज देते हुुए किया ये काम, वीडियो वायरल

 

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
'शादी के बाद करियर खत्म', काजल अग्रवाल बोलीं- इंडस्ट्री में आज भी यही सोच है
'शादी के बाद करियर खत्म', काजल अग्रवाल बोलीं- इंडस्ट्री में आज भी यही सोच है
'रामायण' के राम या रावण... रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा रईस? जानिए दोनों की नेटवर्थ
'रामायण' के राम या रावण... रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा रईस? जानिए दोनों की नेटवर्थ
दिवंगत एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील का 70 साल की उम्र में निधन
दिवंगत एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील का 70 साल की उम्र में निधन

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget