एक्सप्लोरर

इस दिन रिलीज होगा चियान विक्रम की फिल्म ‘थंगालान’ का ट्रेलर, पोस्टर शेयर कर मेकर्स ने बढ़ाई फैंस की बेताबी

Thangalaan Trailer Release Date: बेहतरीन फिल्मों के लिए मशहूर साउथ एक्टर चियान विक्रम इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म थंगालान को लेकर सुर्खियों में हैं. चलिए जानते हैं कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा.

Thangalaan Trailer Release Date: पिछले कुछ सालों में पैन इंडिया का क्रेज काफी बढ़ चुका है. अब ज्यादातर फिल्में पैन इंडिया रिलीज की जा रही हैं. इसी क्रम में स्टूडियो ग्रीन प्रोडक्शन के लीडिंग प्रोड्यूसर केई गणनावेल राजा एक और कहानी लेकर आ रहे हैं जो कि रियल लाइफ स्टोरी है. फिल्म का नाम  है थंगालान. थंगालान एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो कि केजीएफ के लोगों की जिंदगी पर आधारित होगी. पिछले कुछ वक्त पहले इसे फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जो कि फैंस को खूब पसंद आया था अब जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाना है. 

कब रिलीज होगा थंगालान का ट्रेलर
थंगालान के मेकर्स ने इस बात की घोषणा की है कि इस फिल्म का ट्रेलर कल 10 जुलाई को रिलीज किया जाना है. ट्रेलर के पहले मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर शेयर किया था, जिससे फैंस में काफी ज्यादा एक्साइटमेंट देखने को मिली थी. ऐसे में फैंस अब 10 जुलाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट बताने के लिए एक पोस्टर शेयर किया है. 

थंगालान का पोस्टर और इसकी कहानी
इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है,  जुल्म, बहादुरी और जीत का युग…थंगालान का ट्रेलर 10 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार है. यह फिल्म कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) की सच्ची कहानी बताती है. एक हजार साल से भी पहले अंग्रेजों ने कोलार गोल्ड माइंस की खोज की और अपने फायदे के लिए वहां के लोगों का इस्तेमाल किया. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Studio Green (@studiogreen_official)

थंगालान स्टारकास्ट
कुछ ही दिनों पहले थंगालान का टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें चियान विक्रम का एक अलग रूप देखने को मिला है. इस फिल्म में काफी अलग दुनिया दिखाई देगी. फिल्म में काफी गजब के सीन दिखाई देने वाले हैं. चियान विक्रम के अलावा थंगालान में हॉलीवुड एक्टर डेनियल कैल्टागिरोन, मालविका मोहनन और अन्य सितारे भी नजर आने वाले हैं. 

कब रिलीज होगी थंगालान
थंगालान 15 अगस्त 2024 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म का म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है. थंगालान के अलावा, कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने के लिए मशहूर स्टूडियो ग्रीन इस साल अपनी एक और बड़ी फिल्म कंगुवा लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में सूर्या दमदार अंदाज में दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें: तलाक के बाद फिर एक-दूसरे के करीब आए राजीव सेन और चारू असोपा? सुष्मिता सेन के भाई ने बताई रिश्ते की सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यश की Toxic का एडवांस बुकिंग में तहलका, चंद घंटों में कमा डाले करोड़ों
यश की 'टॉक्सिक' का एडवांस बुकिंग में तहलका, चंद घंटों में कमा डाले करोड़ों
Box Office: 'आवारापन 2' की थर्सडे भी रही धूम, साउथ फिल्म ने भी दिखाया जलवा, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' की थर्सडे को भी रही धूम, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
सितंबर के महीने में सिनेमाघरों में आएगा तूफान, रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 धांसू नई फिल्में
सितंबर में थिएटर में रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 फिल्में, नोट कर लें तारीख
Box Office: बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी साउथ की ये फिल्म
बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget