एक्सप्लोरर

‘मैंने कई फिल्में मुफ्त में की हैं..’, ‘तंगलान’ स्टार चियान विक्रम ने किया बड़ा खुलासा

Chiyaan Vikram On Thangalaan: तंगलान स्टार चियान विक्रम ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने कई फिल्में फ्री में की हैं. इसके अलावा उन्होंने इस फिल्म में अपने किरदार पर भी खुलकर बात की.

Chiyaan Vikram On Thangalaan: चियान विक्रम की फिल्म तंगलान हाल ही में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खूब प्यार मिल रहा है. तंगलान जमकर कमाई कर रही है और अपने साथ रिलीज हुई कई फिल्मों को टक्कर भी दे रही है. हाल ही में मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तंगलान स्टार चियान विक्रम ने इस फिल्म के साथ अपने मजबूत कनेक्शन के बारे में खुलकर बात की और इसे अपने करियर के सबसे यादगार प्रोजेक्ट्स में से एक बताया. अभिनेता ने अपनी को-स्टार पार्वती थिरुवोथु और डायरेक्टर पा रंजीत के साथ स्टेज शेयर करते हुए यह भी कहा कि फिल्म उनके लिए कितनी महत्वपूर्ण है.

मैंने फ्री में की हैं फिल्में
प्रेस कॉन्फ्रेंस विक्रम ने कहा, ‘मैंने अपने करियर में कुछ जबरदस्त रोल्स किए हैं, लेकिन तंगलान मेरे लिए बहुत, बहुत खास है. यह एक ऐसी फिल्म है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा. अगर तब तक मैं जीवित रहा तो मैं इसे अपने पोते-पोतियों और परपोते-परपोतियों को दिखाने की प्लानिंग बना रहा हूं.’ इस दौरान विक्रम से इस फिल्म में उनके इंप्रेसिव ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में सवाल किया गया. जिसपर मजेदार अंदाज में उन्होंने मजाक करते हुए सीरियस अंदाज में कहा कि ‘सब पैसे के चलते हुआ है’. लेकिन वह आगे कहते हैं, ‘मैं मजाक कर रहा हूं. मैंने मुफ्त में भी फिल्में की हैं, लेकिन तब मेरे इतने बड़े सपने नहीं थे. लेकिन एक दिन मेरी पत्नी ने मुझे फोन किया और कहा हमें टेबल पर खाना चाहिए'.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikram (@the_real_chiyaan)

फिल्म में धोती पहने क्यों दिखे विक्रम
फिल्म में वह अक्सर धोती पहने नजर आते हैं, इस सवाल पर चियान विक्रम ने कहा, ‘यह एक लॉइन या लंगोट है. मुझे पता था कि कई लोग इसे लेकर झिझक सकते हैं या असहज महसूस कर सकते हैं, लेकिन मैंने इस भूमिका में कुछ बढ़िया महसूस किया. यह मेरे लिए एक बड़ा कदम था. हालांकि पहले दिन तो हम सभी शरमाए थे और बार-बार कपड़े को नीचे खींचते रहे, लेकिन जब हमने देखा कि सभी एक ही तरह के कपड़े पहने हुए हैं, तो यह बहुत अच्छा लगा.’

क्या है तंगलान की कहानी
विक्रम ने आखिर में कहा, ‘इस तरह की फिल्म के लिए बड़ी ऑडियंस तक पहुंचना बहुत मुश्किल है. मैं इस मौके के लिए अपने प्रोड्यूसर्स और रंजीत को धन्यवाद देना चाहता हूं.’ बता दें कि तंगलान साउथ की एक नई फिल्म है, जो कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) की असल कहानी बताती है, जब अंग्रेजों ने इसकी खोज की थी. फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से अंग्रेजों ने अपने मकसद के लिए इन गोल्ड फील्ड्स में लूटपाट की. 


‘मैंने कई फिल्में मुफ्त में की हैं..’, ‘तंगलान’ स्टार चियान विक्रम ने किया बड़ा खुलासा

हिंदी में कब रिलीज होगी तंगलान
पा. रंजीत द्वारा डायरेक्टेड ‘तंगलान’ 15 अगस्त को साउथ इंडियन सिनेमाघरों में कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज हुई थी. यह फिल्म 6 सितंबर को देशभर में हिंदी में रिलीज होने वाली है. ‘तंगलान’ में चियान विक्रम, पार्वती थिरुवोथु और मालविका मोहनन लीड रोल्स में हैं. बता दें कि फिल्म का म्यूजिक जी.वी. प्रकाश कुमार ने दिया है.

यह भी पढें: कभी गानों के कैसेट लेकर दुकानों के चक्कर काटता था यह भोजपुरी सिंगर, आज इतनी है नेटवर्थ कि हिल जाएगी इंडस्ट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget