एक्सप्लोरर

Yashoda Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'यशोदा', पांचवेंं दिन का ये रहा कलेक्शन

Yashoda Box Office Collection Day 5: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'यशोदा' बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ने लगी है. वीकेंड के बाद से फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है.

Yashoda Box Office Collection Day 5: सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की फिल्म 'यशोदा' (Yashoda) देशभर में रिलीज हो चुकी है. फिल्म का वीकेंड, कमाई के मामले में अच्छा रहा लेकिन अब धीरे-धीरे 'यशोदा' बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ने लगी है. 11 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को अब तक दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. लेकिन बीते दो दिन से इसकी कमाई में काफी गिरावट आई है. 'यशोदा' फिल्म का पांचवें दिन का कलेक्शन भी आ गया है. 

यशोदा फिल्म का कलेक्शन:

बता दें, 'यशोदा' फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 3.06 करोड़ का कलेक्शन किया था. शनिवार को फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला. दूसरे दिन फिल्म ने 3.64 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म छुट्टी का फायदा नहीं उठा पाई. तीसरे दिन 'यशोदा' की कमाई 3.58 करोड़ रुपये रही. सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 1.35 करोड़ रहा. पांचवें दिन फिल्म की कमाई 1.15 करोड़ रुपये रही. फिल्म की अब तक की कुल कमाई 12.78 करोड़ रुपये है. फिल्म को हिट होने के लिए इस वीकेंड अपनी कमाई में उछाल लाने की जरूरत है. 

बॉक्स ऑफिस पर धीरे हुई फिल्म की कमाई

आपको बता दें, 'यशोदा' की लागत 30 से 35 करोड़ है. फिल्म ने रिलीज से पहले 40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. यानी रिलीज से पहले ही 'यशोदा' ने अपनी लागत निकाल ली है और अब बॉक्स ऑफिस पर कमाई का सिलसिला चल रहा है. सामंथा रुथ प्रभु इस फिल्म का कुछ खास प्रमोशन नहीं कर पाई थीं. खराब सेहत के चलते प्रमोशन के दो से तीन इवेंट में उन्होंने हिस्सा लिया जहां उनकी सेहत पर ज्यादा चर्चा देखने को मिली. 

'यशोदा' फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है. फिल्म में एक्ट्रेस एक सेरोगेट मदर की भूमिका में नजर आ रही हैं जो अपने बच्चे को बचाने के लिए हर जंग लड़ती दिखाई दे रही हैं. इस फिल्म के बाद अब सामंथा के फैंस को उनकी अगली फिल्म 'शकुंतलम' का इंतजार है. ये पीरियड ड्रामा फिल्म कालिदास के मशहूर नाटक 'शकुंतला' पर आधारित होगा. इसके अलावा 'कुशी' फिल्म में वो विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) संग रोमांस करती नजर आएंगी. 

ये भी पढ़ें: बेटी आराध्या में बसती है Aishwarya Rai की जान, अपनी लाडली के बर्थडे पर यूं लुटाया प्यार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Sunday Box Office:संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
Toxic Trailer: ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आज कितने बजे होगा रिलीज? यश ने फिल्म का धांसू पोस्टर शेयर कर बता दिया टाइम
‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आज कितने बजे होगा रिलीज? यश ने टाइम किया अनआउंस
Friday Box Office: 'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', 'धमाल' 4 का भी निकला दम, जानें-फ्राइडे का कलेक्शन
'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', जानें- 'धमाल' 4' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget