एक्सप्लोरर

Padma Awards: पद्मश्री से सम्मानित होंगे 'आरआरआर' म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावनी, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Padma Awards 2023: 'आरआरआर' फिल्म के साथ 'नाटू नाटू' गाने ने दुनियाभर में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का नाम रोशन किया है. वहीं अब एमएम कीरावनी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान हुआ है.

MM Keeravani Awarded Padma Shri: 'आरआरआर' (RRR) की सफलता थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने हाल ही में तमाम पुरस्कार अपने नाम किए, वहीं अब फिल्म के गाने नाटू-नाटू को लेकर सुर्खियों में आए एमएम कीरावनी (MM Keeravani) को पद्मश्री पुरस्कार (Padma Award) से सम्मानित करने की घोषणा हो गई है. 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार का ऐलान किया गया, जिसमें कुल 106 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है. इनमें छह पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 91 पद्मश्री शामिल हैं. 

पद्म पुरस्कार का ऐलान

'आरआरआर' फिल्म के चर्चित गाने नाटू-नाटू ने हाल ही में इतिहास रच दिया. इस गाने ने ऑस्कर नॉमिनेशन की फाइनल लिस्ट में जगह बनाई. इसके अलावा भी इस गाने ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं. 'आरआरआर' फिल्म के साथ इस गाने ने दुनियाभर में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का नाम रोशन किया है. वहीं अब एमएम कीरावनी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा भी फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. 

संगीतकार एमएम कीरावनी पद्मश्री पुरस्कार से होंगे सम्मानित

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने जा रहे एमएम कीरावनी ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करने के साथ भारत सरकार का आभार जताते हुए लिखा है, 'भारत सरकार की ओर से नागरिक पुरस्कार से बहुत सम्मानित हूं. इस अवसर पर मेरे माता-पिता और कवितापु सीतान्ना गरु से लेकर कुप्पला बुलीस्वामी नायडू गरु तक मेरे सभी गुरुओं का सम्मान.'

 

नाटू-नाटू गाने को कंपोज करने वाले एम एम कीरावनी (MM Keeravani) 61 साल के हैं और उनका पूरा नाम कोडुरी मराकथामनी कीरावनी है जोकि आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं. एम एम कीरावनी के परिवार हर कोई संगीत से ताल्लुक रखता है. उनके पिता कोडुरी शिव शक्ति दत्ता गीतकार के साथ पटकथा लेखक और उनकी मां प्लेबैक सिंगर हैं. बता दें, बतौर संगीतकार एमएम कीरावनी की पहली फिल्म 'मनसु ममता' थी जोकि 1990 में रिलीज हुई. उन्हें लोकप्रियता राम गोपाल वर्मा की तेलुगु थ्रिलर 'क्षण क्षणम' से मिली. कीरावनी अपने हुनर के दम पर कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं. 

ये भी पढ़ें: Pathaan Box Office Collection: 'पठान' के आगे नहीं टिकी KGF 2! शाहरुख खान की फिल्म ने पहले ही दिन तोड़ा रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Sunday Box Office:संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
Toxic Trailer: ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आज कितने बजे होगा रिलीज? यश ने फिल्म का धांसू पोस्टर शेयर कर बता दिया टाइम
‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आज कितने बजे होगा रिलीज? यश ने टाइम किया अनआउंस
Friday Box Office: 'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', 'धमाल' 4 का भी निकला दम, जानें-फ्राइडे का कलेक्शन
'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', जानें- 'धमाल' 4' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget