एक्सप्लोरर

'केजीएफ' के बनेंगे 5 सीक्वल, लेकिन यश के फैंस के लिए है एक बुरी खबर

KGF To Have 5 Sequels: 'केजीएफ 3' का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है. इस फिल्म के 5 सीक्वल बनेंगे. वहीं यश के फैंस के लिए एक बुरी खबर भी है.

KGF To Have 5 Sequels: 2022 में कुछ फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं और 'केजीएफ: चैप्टर 2' (KGF 2) उनमें से एक थी. रॉकस्टार यश (Yash) अभिनीत फिल्म ने दुनियाभर में 1250 करोड़ का बिजनेस किया और ये फिल्म 2022 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई. 'केजीएफ' और 'केजीएफ 2' की शानदार सफलता के बाद अब चैप्टर 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के प्री प्रोडक्शन पर काम शुरू हो चुका है जैसा कि हाल ही में जानकारी सामने आई थी. 'केजीएफ' के कुछ पांच सीक्वल बनेंगे लेकिन बुरी खबर ये है कि यश उनका हिस्सा नहीं होंगे. 

केजीएफ के बनेंगे 5 सीक्वल

कोलार गोल्ड फील्ड्स पर आधारित कन्नड़ फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया और होम्बले फिल्म के प्रोडक्शन तले ये फिल्म तैयार हुई. प्रोडक्शन कंपनी इसे बॉन्ड फ़्रैंचाइज़ी की तरह बनाने पर विचार कर रही है, लेकिन एक अलग स्टार कास्ट के साथ. हाल ही में, होम्बले फिल्म्स के फाउंडर विजय किरगंदूर ने खुलासा किया कि एक्शन फिल्म में पांच सीक्वल होंगे, लेकिन अलग-अलग हीरो के साथ.

क्या केजीएफ 3 में नहीं दिखेंगे यश?

खैर, अब सवाल ये उठता है कि क्या यश 'केजीएफ 3' में नजर आएंगे या नहीं. इसके अलावा अगर वो फिल्म में नजर आते हैं तो उनकी भूमिका क्या होगी. 'केजीएफ 2' में रॉकी भाई खुद सरेंडर करते हुए नजर आते हैं और एक गोली लगने के बाद समुद्र में डूबकर उनकी मौत हो जाती है. हालांकि, तीसरी किश्त के संकेत के साथ दर्शकों का मानना था कि यश अपने किरदार को फिर से निभाएंगा. हालांकि, लेटेस्ट न्यूज जिस तरह से आ रही है वो फैंस के भी संशय पैदा कर रही है कि यश 'केजीएफ 3' का हिस्सा होंगे या नहीं, जो 2025 में रिलीज़ होने वाली है. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास की फिल्म 'सालार' में कैमियो रोल प्ले करते यश नजर आएंगे. 'केजीएफ' के निर्देशक प्रशांत नील अपनी अगली फिल्म 'सालार' में प्रभास के साथ यश को कास्ट करेंगे. 'सालार' फिल्म में वो यश की सफलता को भुलाना चाहते हैं. हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

'केजीएफ' (KGF) और 'केजीएफ 2' (KGF2) कन्नड़ सिनेमा की ब्लाकबस्टर फिल्म रही है. 'केजीएफ' 2018 में रिलीज़ हुई जबकि दूसरा अध्याय 2022 में रिलीज़ किया गया था जिसमें यश और श्रीनिधि शेट्टी नजर आए थे. 'केजीएफ 2' में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और रवीना टंडन का भी दमदार रोल  देखने को मिला था.

ये भी पढ़ें:

Pathaan Quick Review: शाहरुख की धमाकेदार एंट्री से दीपिका के जबरदस्त एक्शन तक, ये 5 बातें बनाती हैं 'पठान' को खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पॉलिटिक्स में एंट्री करेंगे साउथ स्टार धनुष? हालिया बयान से हलचल
पॉलिटिक्स में एंट्री करेंगे साउथ स्टार धनुष? हालिया बयान से हलचल
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, 'करुप्पु' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, 'करुप्पु' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
Sunday BO: संडे को 'जन नायकन' की रही धूम, जानें- 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' का हाल
'जन नायकन' से 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
Embed widget