एक्सप्लोरर

Pathaan Quick Review: शाहरुख की धमाकेदार एंट्री से दीपिका के जबरदस्त एक्शन तक, ये 5 बातें बनाती हैं 'पठान' को खास

Pathaan Quick Review: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म देखने से पहले क्विक अंदाज में जानें कैसी है फिल्म...

Film- पठान

Star Cast- शाहरुख खान , दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम

Direction - सिद्धार्थ आनंद

Rating- 3.5/5 

Pathaan Quick Review: शाहरुख खान स्टारर 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार तरीके से रिलीजो हो चुकी है और दर्शकों का इसे खूब प्यार मिल रहा है. सुबह के शो में ऑडियंस का जबरदस्त फुटफॉल दिखा और फैंस अपने सुपरस्टार को बड़े पर्दे पर देखने पहुंचे हैं. अगर आप भी फिल्म देखने जाने का मन बना रहे हैं तो हम आपको क्विक अंदाज में बता रहे हैं कि फिल्म आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी या नहीं. 

क्विक रिव्यू

  1. फिल्म का फर्स्ट हाफ काफी मजेदार है और कहानी दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहती है. लेकिन फर्स्ट हाफ से ज्यादा इंटरस्टिंग इसका सेकंड हाफ है. इसमें दर्शकों को कई ट्विस्ट एंड टर्न्स मिलेंगे.
  2. फिल्म में शाहरुख खान जबरदस्त डायलॉग बाजी करते दिख रहे हैं और उनकी एंट्री पर भी आप तालियां मारने से खुद को रोक नहीं पाएंगे. 
  3. कहानी की बात करें तो यह कहना गलत नहीं होगा कि मेकर्स ने नए ग्लास में पुरानी शराब परोसी है. लेकिन ये बात माननी पड़ेगी कि मेकर्स ने इसे नए और एंटरटेनिंग अंदाज से प्रेसेंट किया है. 
  4. दीपिका पादुकोण की बात करें तो वो फिल्म में एक्शन के साथ-साथ काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं. जिसका अंदाजा फिल्म के गानों और ट्रेलर से लगाया जा सकता है. 
  5. फिल्म में जॉन अब्राहम एक बार फिर काफी स्ट्रान्ग विलेन के रूप में नजर आएं हैं. अपने एक्शन के लिए मशहूर जॉन ने इस बार भी फैंस को निराश नहीं किया है. फिल्म में शाहरुख और जॉन की टक्कर फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

फैंस के लिए है सरप्राइज

फिल्म में फैंस के लिए एक सरप्राइज भी रखा गया है जिससे हम अब पर्दा उठा रहे हैं. फिल्म में सलमान खान भी जबरस्दत कैमियो करते दिखेंगे. सलमान खान के एंट्री सीन्स लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. फैंस दबंग खान और पठान को एक साथ एक्शन करते देख काफी खुश नजर आ रहे हैं. 

एक्टिंग और एक्शन

फिल्म में यूं तो शाहरुख खान, दीपिका पदुकोण और जॉन अब्राहम तीनों ही मंझे हुए कलाकार हैं. ऐसे में फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग के साथ जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं. फिल्म में एक्शन का जबरदस्त डोज है. जॉन तो एक्शन में पहले से ही माहिर हैं, वहीं शाहरुख और दीपिका भी एक्शन करते नजर आ रहे हैं. फिल्म का एक्शन डायरेक्शन काफी दमदार है. 

यह भी पढ़ें- Pathaan: 'पठान' में दिखी 'टाइगर' की झलक, शाहरुख खान की फिल्म में सलमान खान का कैमियो देख फैंस ने बजाई सीटियां

अमित भाटिया 15 साल से भी ज्यादा वक्त से मीडिया में काम कर रहे हैं. एबीपी न्यूज डिजिटल में एंटरटेनमेंट वीडियो को लीड करते हैं. बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ इंटरव्यू करते हैं. साथ ही फिल्मों के रिव्यू भी देते हैं. इनका शो बॉलीवुड किस्से भी काफी पॉपुलर है. टीवी में भी इनका एंटरटेनमेंट और प्रोग्रामिंग के शोज में लंबा अनुभव रहा है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज्म का कोर्स किया. साल 2007 में उन्होंने स्टार न्यूज से करियर की शुरुआत की थी. करीब 3 साल टीवी टुडे नेटवर्क में भी काम कर चुके हैं. पढ़ने और घूमने के शौकीन हैं. नए लोगों से मिलना जुलना, नई नई जगहें देखना पसंद है. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अपनी पोस्ट्स और वीडियो के जरिए लोगों से जुड़े रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
15 अगस्त पर 7 बजे तक 41 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
'भारतीय होने में कुछ खास बात है...', शाहरुख खान ने स्वतंत्रता दिवस पर शेयर की पोस्ट, जताया गर्व
'भारतीय होने में कुछ खास बात है...', शाहरुख खान ने स्वतंत्रता दिवस पर शेयर की पोस्ट, जताया गर्व
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget