एक्सप्लोरर

Cobra ने पहले ही दिन की परफॉर्मेंस से हिला दिया बॉक्‍स ऑफिस, चौंकाने वाला है विक्रम की फिल्‍म का कलेक्‍शन

Cobra Box Office Collection: ऐसे समय में जहां फिल्‍में पहले दिन एक करोड़ का कलेक्‍शन भी नहीं कर पा रही हैं, वहां ‘कोबरा’ की परफॉर्मेंस वाकई में बॉक्‍स ऑफिस हिलाने वाली है.

Chiyaan Vikram Film Cobra Collection Day 1: पिछले कुछ समय से बॉक्‍स ऑफिस पर ज्‍यादातर फिल्‍में पिटने की ही खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि साउथ की कुछ फिल्‍में लगातार शानदार बिजनेस करती रही हैं. मगर बॉक्‍स ऑफिस पर खास तौर से ओपनिंग की बात करें तो साउथ सुपरस्‍टार चियान विक्रम (Chiyaan Vikram) की फिल्‍म ‘कोबरा’ (Cobra) ने जो धुंआधार परफॉर्मेंस दिखाई है, वो जानकर आप वाकई में दंग रह जाएंगे.

अजय गननामुथु निर्देशित फिल्‍म में चियान विक्रम के साथ श्रीनिधि शेट्टी फीमेल लीड रोल में हैं. यह इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्‍मों से एक थी. 31 अगस्‍त को रिलीज हुई. इसका भी शानदार जश्‍न मनाया गया, क्‍योंकि तीन साल बाद विक्रम की बड़े पर्दे पर वापसी हुई.

तमिलनाडु में 12 करोड़ की कमाई से की ओपनिंग 

उम्‍मीद से कहीं ज्‍यादा ‘कोबरा’ की ओपनिंग धमाकेदार रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्‍म अकेले तमिलनाडु में पहले दिन 12 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन करने में कामयाब रही है. इसके साथ ही यह फिल्‍म विक्रम के करियर की अब तक की सबसे सफल ओपनर बन गई है.

ऐसे समय में जहां पहले ही दिन फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर जा रही हैं और एक करोड़ का कलेक्‍शन भी नहीं कर पा रही हैं, वहां ‘कोबरा’ की परफॉर्मेंस वाकई में बॉक्‍स ऑफिस हिलाने वाली है. तमिलनाडु के अलावा केरल में ‘कोबरा’ के पहले दिन 1.25 करोड़ रूपये का कलेक्‍शन करने की रिपोर्ट्स सामने आई है. मलयालम में भी इसके अच्‍छे प्रदर्शन की बात कही जा रही है. वहां के थियेटर्स में इसे नंबर वन बताया जा रहा है.

एक्‍शन-थ्रिलर फिल्‍म है ‘कोबरा’

विक्रम (Chiyaan Vikram) की ‘कोबरा’ (Cobra) एक एक्‍शन-थ्रिलर फिल्‍म है, जिसमें उन्‍होंने एक मैथ प्रोफेशर की भूमिका निभाई है और वह एक हत्‍यारा भी है. इस फिल्‍म की वजह से विजय देवरकोंडा की ‘लाइगर’ को और भी ज्‍यादा नुकसान पहुंचने वाला है. वैसे ही उनकी फिल्‍म बायकॉट ट्रेंड का शिकार हो चुकी है और फ्लॉप फिल्‍म का ठप्‍पा भी लग चुका है.

यह भी पढ़ें: Naane Varuven New Poster: फिल्‍म की हीरोइन एली अवराम को यूं निहारते दिखे साउथ स्‍टार धनुष

यह भी पढ़ें: Video: बाथटब में बैठ शरारती हुईं Vidya Balan, 'अनुपमा' के डायलॉग पर बना डाली मजेदार रील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Jana Nayagan Release Date: आ गई थलपति विजय की 'जन नायकन' की रिलीज डेट! इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आ गई थलपति विजय की 'जन नायकन' की रिलीज डेट! इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Tuesday Box Office Collection: मंगलवार को चमकी 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?
मंगलवार को चमकी 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- बाकी फिल्मों का हाल?
Sunday Box Office Collection: 'अल्फा' ने संडे को उड़ाया गर्दा, 'वेलकम टू द जंगल' भी गरजी, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
'अल्फा' ने संडे को उड़ाया गर्दा, 'वेलकम टू द जंगल' भी गरजी, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget