एक्सप्लोरर

Silk Smita B'Day: सिल्क स्मिता पर फिसल गया था फैमिली मैन रजनीकांत का दिल, मोहब्बत में कुछ ऐसा कर देते थे एक्टर

Silk Smita Birthday: सिल्क स्मिता आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके चर्चे इंडस्ट्री में गाहे-बगाहे होते ही रहते हैं. सिल्क का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा लेकिन सच्चे प्यार की उन्हें हमेशा तलाश रही.

Happy Birthday Silk Smita: दिवंगत एक्ट्रेस स्लिक स्मिता (Silk Smita) ने कम उम्र में ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और कम ही समय में इस फिल्म इंडस्ट्री का वो चर्चित और डिमांडिंग नाम बन गई थीं. फिल्मों में सिर्फ सिल्क का एक डांस देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघरों पर जुटती थी. आज सिल्क स्मिता हमारे बीच नहीं लेकिन फैंस उनको कभी भूला नहीं पाए. 2 दिसंबर 1960 को जन्मी सिल्क स्मिता की जिंदगी शुरू से ही संघर्ष से भरी रही. फिल्म इंडस्ट्री में गोल्डन पीरियड जरूर उन्होंने देखा लेकिन एक समय के बद वो चमक भी फीकी हो गई. सिल्क का नाम इंडस्ट्री में कई लोगों के साथ जुड़ा जिसमें से एक रजनीकांत भी थे, हालांकि प्यार उनके नसीब में कभी नहीं रहा. 

सिल्क स्मिका पर बन चुकी है डर्टी पिक्चर

बता दें, सिल्क स्मिता की जिंदगी संघर्ष से भरी तो रही लेकिन दिलचस्प भी काफी थी, यही वजह है कि उनकी जिंदगी पर 'डर्टी पिक्चर' फिल्म भी बन चुकी है. इस फिल्म में विद्या बालन ने उनका किरदार पर्दे पर निभाया. इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला. सिल्क स्मिता ने फिल्मी पर्दे पर कई बड़े सितारों के साथ काम किया है, रजनीकांत, कमल हासन अपने समय के दिग्गज कलाकार थे और फिल्मी पर्दे पर ये सितारे भी सिल्क के साथ नजर आ चुके हैं. 

क्या रजनीकांत करते थे सिल्क स्मिता से मोहब्बत

रजनीकांत और सिल्क स्मिता ने तमाम फिल्मों में साथ काम किया है और उन दिनों इनके अफेयर के किस्से भी सुनने को मिलते थे, हालांकि इस बात की कभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई थी कि दोनों रिलेशनशिप में थे या नहीं. रजनीकांत फैमिली मैन थे लेकिन उनका झुकाव सिल्क की तरफ हो गया था, सुनने में ये भी आया था कि वो सिगरेट से सिल्क स्मिता के शरीर पर निशान भी बनाते थे. सिल्क के हुस्न में गहरा आर्कषण था ऐसा उन्हें पसंद करने वाले बताते हैं, यही वजह है कि उन्हें देखते ही लोग उन पर फिदा हो जाया करते थे.

सच्चे प्यार की एक्ट्रेस को हमेशा रही तलाश

सिल्क स्मिता को जिंदगी में नाम, पैसा, शोहरत सब कुछ मिला लेकिन सच्चे प्यार की उन्हें हमेशा तलाश रही. बताया जाता है कि गरीबी के चलते उनके परिवार वालों ने उनकी शादी जल्दी ही कर दी थी. ससुराल वालों की तरह से उन्हें सिर्फ प्रताड़ना और हिंसा मिली, यही वजह है कि वो घर छोड़ कर निकल गई थीं. सिल्क के कई अफेयर रहे और इंडस्ट्री में उनकी काफी बोल्ड इमेज भी थी. एक समय आया जब उनकी इस छवि से लोग ऊब गए और उन्हें काम मिलना कम हो गया था.

अभिनय में काम मिलना कम हुआ तो सिल्क स्मिता ने प्रोडक्शन में हाथ आजमाया, यहां भी उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई. भीड़ को अपनी ओर खींचने वाली सिल्क स्मिता के लिए एक समय ऐसा आ गया था कि लोग उन्हें फिल्मी पर्दे पर देखना ही नहीं पसंद करते थे. फिर क्या था अकेलेपन को दूर करने और काम ना मिलने के गम में उन्हें शराब की लत लग गई और 23 दिसंबर 1996 को उन्हीं के घर पर फैंस से लटकी उनकी लाश मिली. 

ये भी पढ़ें:

दूसरी बेटी को लेकर Debina Bonnerjee को सता रही है इस बात की चिंता, बोलीं- डर है उसे कुछ हो ना जाए...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: नई रिलीज 'उड़ता तीर' पर भारी पड़ी 'जेलर 2', लाखों में सिमटी 'प्रहार'-'नई नवेली', जानें-'दृश्यम 3' का फ्राइडे कलेक्शन
फ्राइडे को नई रिलीज 'उड़ता तीर' पर भारी पड़ी 'जेलर 2', लाखों में सिमटी 'प्रहार'-'नई नवेली'
रजनीकांत की 'जेलर 2' का 9वें दिन कमाल, 'लियो'- 'जेलर' के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का 9वें दिन कमाल, 'लियो'-'जेलर' के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
Theater Release: 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक, थिएटर में फ्राइडे को रिलीज हुई 9 फिल्में, जानें- वीकेंड पर क्या-क्या देखें?
थिएटर में फ्राइडे को रिलीज हुई 9 फिल्में, जानें- वीकेंड पर क्या-क्या देखें?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget