एक्सप्लोरर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मिशन काला कौआ हुआ सफल, पोपटलाल के छाते ने खोली कालाबाजारियों की पोल

Taarak mehta Ka Ooltah Chashmah Latest Episodes: पोपटलाल जिस मिशन काला कौआ को अपनी जान खतरे में डालकर पूरा करना चाह रहे थे उसमें आखिरकार उन्हें कामयाबी मिल गई. कालाबाजारियों का भांडाफोड़ हो गया है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Latest Updates: आखिरकार पोपटलाल(Popatlal) की मेहनत रंग लाई. जिस घड़ी का इंतजार बेसब्री से हो रहा था वो आ गई. और पूरा हो गया मिशन काला कौआ(Mission Kala Kauwa). हालांकि राहों में काफी मुश्किलें भी आईं. यहां तक की भारती और पोपटलाल की जान तक खतरें में आ पहुंची लेकिन अंत भला तो सब भला. इस कहानी का अंत भी वैसा ही हुआ जैसा सब चाहते थे. पोपटलाल ने जिस मिशन काला कौआ की शुरूआत की थी उसे जेठालाल(Jethalal), बाघा, बापूजी, इंस्पेक्टर चालू पांडे की मदद से पूरा कर लिया गया है और दवा की कालाबाजारी करने वाले पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं. 

ऐसे हुआ कालाबाजारियों का भांडाफोड़
आप सोच रहे होंगे कि भला ये सब कैसे हुआ क्योंकि पोपटलाल और उनकी सहयोगी भारती को तो पहले ही कालाबाजारियों ने बंधक बना लिया था और कैमरे वाली पेन भी तोड़ दी थी. फिर भला कालाबाजारियों के खिलाफ पोपटलाल सुबूत कहां से लाए. हुआ ये कि पोपटलाल ने पेन के अलावा अपने छाते में भी खूफिया वॉटर प्रुफ कैमरा लगा रखा था. जिस पर कालाबाजारियों का ध्यान ही नहीं गया. और चुपके से उसमें सब कुछ रिकॉर्ड हो गया. अब पोपटलाल ने ये सुबूत इंस्पेक्टर चालू पांडे को सौंप दिया है. 

इंस्पेक्टर चालू पांडे हुए पोपटलाल से नाराज
लेकिन ये क्या पोपटलाल ने इतने बड़े मिशन को अंजाम दिया. कालाबाजारियों को पकड़वाया. फिर भी पोपटलाल से इंस्पेक्टर चालू पांडे नाराज हो गए. वो इस वजह से क्योंकि पोपटलाल ने इस स्टिंग ऑपरेशन की जानकारी पुलिस को नहीं दी. और अकेले ही मिशन काला कौआ को सफल कर दिया. खैर, जो भी हो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की इस कहानी का अंत अच्छा हुआ. अब देखना ये होगा कि शो में आगे कहानी को और क्या नया मोड़ दिया जाएगा ताकि दर्शक शो से बंधे रहे. 

ये भी पढ़ेंः मीरा राजपूत ने अनोखे अंदाज में अपनी मां को दी जन्मदिन की बधाई दी, कहा-आपकी जैसी कोई नहीं 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 करोड़ रुपये... 'रामायण' कर रही म्यूजिक राइट्स की सबसे बड़ी डील
100 करोड़ रुपये... 'रामायण' कर रही म्यूजिक राइट्स की सबसे बड़ी डील
'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? रणबीर की फिल्म का अपडेट
'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? रणबीर की फिल्म का अपडेट
'बंटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च: छलक पड़े सनी देओल के आंसू, शबाना ने शेयर किया एक्सपीरियंस
'बंटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च: छलक पड़े सनी देओल के आंसू, शबाना ने शेयर किया एक्सपीरियंस
'आपसे ही सीख रहे...' कंगना के 'गटर छाप' बयान पर भड़कीं कांग्रेस सांसद
'आपसे ही सीख रहे...' कंगना के 'गटर छाप' बयान पर भड़कीं कांग्रेस सांसद

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget