एक्सप्लोरर

स्वीमिंग पूल में डूबने से बाल-बाल बची थीं तापसी पन्नू, एक्ट्रेस ने शेयर किया अपना 'डरावना' अनुभव

तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर 'डरावना' अनुभव फैन्स के साथ साझा किया है. इस तस्वीर में एक्ट्रेस स्वीमिंग पूल में नजर आ रही है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर खुलकर अपने विचार फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं. उनका यही खास अंदाज उनके फैन्स को बेहद पसंद आता है. एक्ट्रेस ने अब अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह स्वीमिंग पूल में नजर आ रही है. तापसी ने इस तस्वीर के साथ अपने 'डरावने' अनुभव को भी फैन्स के साथ साझा किया है. एक्ट्रेस ने बताया है कि वह एक बार डूबने से बाल-बाल बची थीं.

तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "वो दिन थे. ये उस वक्त की तस्वीर है जब मैं एक ब्रांड के लिए विज्ञापन की शूटिंग रही थी. स्विमिंग पूल में जाना मेरे लिए खुशी की बात है लेकिन हमेशा ऐसा नहीं रहा. जब मैं बच्ची थी तब मेरे साथ स्वीमिंग पूल में एक डरावना हादसा हुआ था, मैं डूबने से बची थी. उस घटना के बाद मुझे स्वीमिंग सीखने से डर लगने लगा. आखिरकार, 9 साल पहले मैंने अपने डर पर काबू पाया और स्वीमिंग सीखी."

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ''मुझे याद है कि एक ही क्लास में कई बच्चों के साथ एक इनडोर पूल में स्विमिंग लैप्स होते हैं और इससे मुझे यह महसूस होता है कि सीखने की कोई उम्र नहीं है. शायद मेरे अंदर का बच्चा अभी भी जीवित है.''

तापसी पन्नू की इस तस्वीर पर अबतक लाखों की संख्या में लाइक्स आ चुके हैं. फैन्स कमेंट कर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. बता दें कि तापसी इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन अभिनेय के लिए जानी जाती हैं. फैन्स उनकी फिल्में रिलीज होने का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं. तापसी पिछली बार फिल्म 'थप्पड़' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब सराहना हुई थी.

ये भी पढ़ें:

VIDEO: कोरोना के इलाज के बाद स्वस्थ हुईं अनुपम खेर की मां, होम क्वारंटीइन में रहेंगी

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ किया फोटो शेयर, कहा- आज ही के दिन हुई थी सगाई

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office Live Updates: 'जेलर 2' हुई 120 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का 5 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 120 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' 5 बजे का कलेक्शन
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'कोई भी उठकर बोल रहा है प्रधानमंत्री इस्तीफा दो...', पूनम पांडे बोलीं- 'तुम्हारे पड़ोसी हैं क्या?'
'कोई भी उठकर बोल रहा है प्रधानमंत्री इस्तीफा दो...', पूनम पांडे बोलीं- 'तुम्हारे पड़ोसी हैं क्या?'
'स्टेज पर उनकी कमी खलती है', अलका याग्निक को याद कर इमोशनल हुए कुमार सानू
'स्टेज पर उनकी कमी खलती है', अलका याग्निक को याद कर इमोशनल हुए कुमार सानू

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget