एक्सप्लोरर

रिया के बयान पर सुशांत के परिवार के वकील का पलटवार, बोले- जांच का इंतजार क्यों नहीं कर रही रिया

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में आज रिया चक्रवर्ती की तरफ से बड़ा बयान सामने आया जिसके बाद अब सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने अब रिया के बयान पर पलटवार किया है.

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में आज रिया चक्रवर्ती की तरफ से बड़ा बयान सामने आया जिसके बाद अब सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने अब रिया के बयान पर पलटवार किया है. रिया के वकील सतीश मान शिंदे ने मीडिया से कहा है कि रिया के ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं. रिया अभी तक जांच के सिलसिले में मुंबई पुलिस और ईडी के सामने पेश हो चुकी हैं और वह आगे भी तीसरी एजेंसी के सामने पेश होने के लिए तैयार हैं. रिया ने कहा है कि वह आदित्य ठाकरे को नहीं जानती और न ही उनसे कभी मिली.

वहीं इस पर सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा, " पैसे वाले मामले में रिया खुद को सर्टिफिकेट नहीं दे सकती हैं. ये सर्टिफिकेट को ईडी को देना होगा. ऑफिस खर्चे के नाम पर बड़ी मात्रा में उसके अकाउंट से कैश खर्च हुआ है. ऑफिस कोई चल नहीं रहा था तो आखिर पैसा गया कहां. बहुत सारी जांच की बातें हैं जो तभी सामने आएंगी जब ईडी अपनी रिपोर्ट देगी. ये रिया का सेल्फ सर्टिफिकेट है और वो होती कौन हैं अपने आप को सर्टिफिकेट देने वाली कि ईडी के मामले में कुछ नहीं मिला है. जो जांच चल रही है उस पर ना तो हम कुछ बोल सकते हैं ना रिया कुछ बोल सकती हैं. ना किसी का बोलना सही होगा क्योंकि जांच चल रही है और बहुत कुछ सामने आना अभी बाकि है."

उन्हेंने अपने बयान में आगे कहा, "जब मुंबई पुलिस ने इस मामले में कुछ नहीं किया तो सुशांत के परिवार को एक समय पर लगा कि कुछ और किया जाना चाहिए. मेरे पास उनका परिवार आया तो बहुत थकने के बाद आया औक मुझसे कहा कि मुंबई पुलिस कुछ कर नहीं रही है. फिर से शिकायत होगी तो वो फिर से मामला रफा दफा कर देंगे. उसके बाद हम सभी ने डिस्कस करके तय किया कि इसका एफआईआर पटना में होना चाहिए. क्योंकि दो जगह एफआईआर हो सकता है और उसके बाद पटना पुलिस ने जो जांच की उसके बाद ही जांच हुई. इससे पहले तो कोई जांच ही नहीं हुई."

रिया के बयान:

रिया ने कहा है कि उसने सुशांत से कभी पैसे नहीं लिए. रिया का ये भी कहना है कि मुंबई पुलिस और ईडी दो जांच एजेंसियों ने सभी दस्तावेजों की जांच कर ली और उन्हें मेरे खिलाफ कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला. बड़ी बात ये है कि रिया ने कहा है कि वो किसी तीसरी एजेंसी से भी जांच को तैयार हैं. रिया ने आगे कहा है कि मुंबई पुलिस और ईडी ने सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक, फॉरेंसिक और मेडिकल रिपोर्ट ले ली हैं. बैंक स्टेटमेंट, इनकम टैक्स, सीसीटीवी, सीडीआर और इलेक्ट्रोॉनिक डाटा दोनों एजेंसियों के पास हैं अबतक मेरे खिलाफ कोई आपराधिक तथ्य नहीं मिले हैं. रिया ने कहा है कि मीडिया कोई अटकलें न लगाए. मेरी खामोशी कमजोरी नहीं है. सच कभी नहीं बदलता. मौत के 40 दिन बाद बिहार पुलिस के सामने आरोप लगाना बकवास है. सुशांत का परिवार बेबुनियाद बातें कर रहा है. परिवार के सभी आरोप आधारहीन हैं. सुशांत बार बार अपने परिवार को फोन कर रहा था.

रिया के हवाले से उनके वकील ने कहा, ''अप्रैल 2019 में रिया और सुशांत ने एक पार्टी में शामिल हुए थे और इसके कुछ वक्त बाद ही दोनों ने एक दूसरे डेट करना शुरू कर दिया था. उन्होंने एक-दूसरे के घर में एक साथ काफी वक्त बिताया. दिसंबर 2019 में दोनों आधिकारिक रूप से दोनों बांद्रा के माउंट ब्लैंक लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने लगे और ये सब 8 जून 2020 तक चलता रहा. उसके बाद रिया ने घर छोड़ दिया.''

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'काला हिरण' फिल्म पर बिश्नोई समाज का विरोध तेज, फिल्म पर रोक लगाने की मांग
'काला हिरण' फिल्म पर बिश्नोई समाज का विरोध तेज, फिल्म पर रोक लगाने की मांग
Box Office Day 1 Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, सुबह 10 बजे तक कलेक्शन 7 करोड़ के पार
Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, सुबह 10 बजे तक कलेक्शन 7 करोड़ के पार
'मैं ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं...' कंगना रनौत के बयान पर CJP के सौरव दास हुए हमलावर
'मैं ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं...' कंगना रनौत के बयान पर CJP के सौरव दास हुए हमलावर
Box Office: बुधवार को 'जना नायकन' की सुस्त हुई रफ्तार, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' का हाल
बुधवार को 'जना नायकन' की सुस्त हुई रफ्तार, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget