एक्सप्लोरर

OMG: पति के निधन के एक दिन बाद ही सेट पर पहुंच गई थी ये हीरोइन, जानिए कौन हैं ये

बालिका बधु की एक्ट्रेस अविका गौर ने सुरेखा सीकरी को याद करते हुए कहा है कि काम के प्रति सुरेखा में इतना लगाव था कि वह अपने पति के निधन के अगले दिन ही सेट पर आ गई थीं.

तीन-तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों की विजेता रही बॉलीवुड एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri) का शुक्रवार को निधन हो गया. वे 76 साल की थी. उनके निधन पर बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों ने उन्हें याद किया है. सुरेखा टीवी पर भी अपनी दमदार अभिनय के लिए जानी जाती है. टीवी शो में बालिका बधु में उनका निगेटिव किरदार हर किसी के दिलो दिमाग पर छाया हुआ है.

बालिका बधु में उनके साथ काम करने वाली लीड एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) ने उन्हें याद किया है. अविका ने कहा, सुरेखा सीकरी काम के प्रति जीवट थीं. काम के प्रति उनके अंदर ऐसा लगाव था कि वह अपने पति के निधन के अगले ही दिन बालिका बधु के सेट पर आ गईं. बालिका बधु में सुरेखा अविका गौर की दादी सा बनी थीं.

मेरे लिए काफी खास थी
अविका गौर ने अपनी चहेती 'दादी सा' सुरेखा सीखरी को याद करते हुए उनसे जुड़ी कई बातें कहीं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "सुरेखा सीकरी अपने पति के निधन के अगले दिन सेट पर लौट आई थीं. जाहिर है उन्हें अपने काम से बेहद लगाव था. वे अभिनय में ही अपना सुकून खोजती थीं. अविका कहती हैं, 'वे मेरे लिए काफी खास थीं. बालिका वधू की शूटिंग के समय उनके जीवन में काफी उथल-पुथल मची हुई थी. उनके पति का निधन हो गया था और वे अगले दिन शूट पर लौट आई थीं."

उन्होंने आगे कहा, "मुझे हर दिन उनसे कुछ-न-कुछ सीखने को मिलता था. अविका ने बताया, सुरेखा अपने डॉयलॉग से जुड़ी हर एक डिटेल कागज में लिखा करती थीं. इतनी उम्र में भी इस तरह की मेहनत करना, वाकई में शानदार है. वे सेट पर हर किसी का ध्यान रखती थीं. उन्होंने मुझे विनम्र बनना सिखाया. अविका ने कहा, मुझे खुशी होगी अगर मैं उनकी तरह काम के प्रति अपने अंदर जुनून पैदा कर सकूं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरेखा के मैनेजर ने उनके निधन की जानकारी दी थी. वे ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित थीं.

दादी सा का दमदार किरदार
सुरेखा सीकरी का बालिका बधु में दमदार किरदार था. शो में 'दादी सा' का निभाया गया किरदार कोई नहीं भूल सकता है. फिल्म बधाई हो में दादी का किरदार हर किसी को भा गया. इस फिल्म में अभिनय के लिए सुरेखा सीकरी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इससे पहले वे तमस फिल्म सहित तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी थी. उन्हें संगीत नाटक सहित कई पुरस्कार मिले थे. बॉलीवुड की कई सेलीब्रिटी ने उन्हें अपनी-अपनी तरह से याद किया. 

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget