एक्सप्लोरर

सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के बर्थडे पर शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें, लिखा ये प्यार भरा नोट

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी को फैमिली मैन कहा जाता है और वह अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं. सुनील अक्सर सोशल मीडिया पर परिवार की तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं. बेटे अहान के जन्मदिन पर भी उन्होंने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं.

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी भले ही फिल्मों में अब कम नजर आते हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. इन तस्वीरों में साफ नजर आता है कि सुनील शेट्टी अपने परिवार से कितना प्यार करते हैं. फैमिली मैन सुनील शेट्टी ने एक बार फिर अपने बेटे अहान शेट्टी के बर्थडे पर,  अपने इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल पर ढेर सारी थ्रो बैक तस्वीरें शेयर की है. इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही सुनील ने बेटे को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्यारा सा नोट भी लिखा है.

सुनील शेट्टी ने खास अंदाज में बेटे को विश किया बर्थडे

 सुनील शेट्टी ने नोट में लिखा है कि, "एक पल के लिए मैने अपनी आंखे बंद की और अचानक देखा कि सामने एक यंग मैन खड़ा है जो कभी एक लड़का हुआ करता था.. ये इंसान मुझे गर्व करने के लिए अनगिनत कारण देता है. उसने एक सेकेंड से भी कम समय में मुझे एहसास करा दिया कि एक पिता के रूप में मैं कितना धन्य हूं ... मेरा सबसे बड़ा खजाना ... जन्मदिन मुबारक हो बाबा."

View this post on Instagram
 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

भाई के बर्थडे पर बहन आथिया शेट्टी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर  तस्वीरें शेयर की हैं इन तस्वीरो में छोटी सी अथिया बेबी अहान को अपनी गोद में बैठाए हुए भी नजर आ रही हैं.

सुनील शेट्टी अक्सर इंस्टाग्राम फीड पर अहान शेट्टी के बचपन की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. इससे पहले अक्टूबर में, सुनील शेट्टी ने एक तस्वीर शेयर की थी  जिसमें अहान बहुत छोटे नजर आ रहे हैं.

View this post on Instagram
 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

इससे पहले, उन्होंने कैमरे को देखकर अजीब चेहरे बना रहे भाई-बहनों की एक तस्वीर पोस्ट की थी.

View this post on Instagram
 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी आखिरी बार खानदानी शफाखाना में रवीना टंडन के साथ शहर की लड़की के सॉन्ग में नजर आए थे. वहीं अथिया शेट्टी ने निखिल आडवाणी की फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उन्होंने सोराज पंचोली के साथ स्क्रीन शेयर की थी. अथिया की दूसरी फिल्म 2017 में आई मुबारकां थी इसमें वह अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और इलियाना डीक्रूज़ के साथ दिखाई दी थीं. उन्हें आखिरी बार मोतीचूर चकनाचूर में देखा गया था, जिसमें उन्होंने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम किया था. वहीं अहान बॉलीवुड में अपना डेब्यू 2018 की तेलुगु ब्लॉकबस्टर RX 100 के हिंदी रीमेक से करने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Bigg Boss 14: राखी सावंत ने खुद को बताया एमबीबीएस डॉक्टर, अब ऐसे बता रही हैं बीमारियों से बचने का उपाय

बिना क्रेडिट दिए अमिताभ बच्चन ने ट्वीट की कविता, लेखिका की शिकायत के बाद महानायक ने मांगी माफी

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश से प्यार करना अंधभक्ति है तो मैं हूं अंधभक्त...', ईशा कोप्पिकर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
देश से प्यार करना अंधभक्ति है तो मैं हूं अंधभक्त...', ईशा कोप्पिकर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
थिएटर से ओटीटी तक, इस वीक नहीं होंगे बोर, रिलीज होंगी 8 धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में-सीरीज
थिएटर से ओटीटी तक, इस वीक रिलीज होंगी 8 धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में-सीरीज
Box Office: 5वें दिन दोपहर 1 बजे तक 92 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' कितनी कर रही कमाई?
5वें दिन 1 बजे तक 92 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget