एक्सप्लोरर

Sofia Hayat ने बताया होली की पार्टी का बुरा अनुभव, कहा– एक शख्स ने मेरे साथ की थी बदसलूकी

सोफिया हयात ने कहा कि वह एक की होली पार्टी में थी. जहां पर कई सेलेब्रिटीज थे. सोफिया के मुताबिक बहुत से लोग उनके साथ फोटो लेना चाहते थे.

अभिनेत्री सोफिया हयात सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनकी तस्वीरें अक्सर इंटरनेट पर वायरल होती हैं. हाल ही में उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया  है. सोफिया हयात का कहना है कि एकबार एक होली पार्टी के दौरान उनके साथ एक शख्स ने बदसलूकी की थी. उन्होंने यह भी बताया कि बेहूदा हरकत करने वाले इस शख्स को उन्होंने उसी वक्त सबक भी सिखा दिया था.

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सोफिया ने कहा, “मैं होली पार्टी में थी. जहां पर कई सेलेब्रिटीज थे. कई लोग मेरे साथ तस्वीरें लेना चाहते थे. आम तौर पर मैं ऐसे हालातों में जरा प्रोटेक्टिव हो जाती हूं, जहां कई सारे फैंस होते हैं. लेकिन मैंने पार्टी में कुछ पानी पूरी खा ली थीं जिसमें भांग थी, ये मुझे पता नहीं था. उन्होंने मुझे बताया भी नहीं.”

सोफिया ने बताया कि भांग की वजह से वह बहुत मस्ती में थीं और उनका गार्ड भी नशे में था. अभिनेत्री ने कहा, “मैंने सबके साथ फोटो लिए लेकिन एक शख्स था जिसने मेरी स्कर्ट में हाथ डाल दिया. पहले तो मुझे लगा ये नहीं हो सकता, लेकिन फिर उसने ये दोबारा किया. इस बार मैंने उसे सीने में जोर से मारा और वो फर्श पर गिर पड़ा.”

सोफिया का कहना है कि मौके पर मौजूद एक पत्रकार ने उनकी मदद की और उन्हें कार तक पहुंचाया और मैं सुरक्षित अपने अपार्टमेंट पहुंच गई.

यह भी पढ़ें:

मिसेज अंडरकवर’ में जासूस के रोल में नजर आएंगी Radhika Apte, शेयर किया फर्स्ट लुक

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
Jana Nayagan BO Collection: 8.30 बजे तक 162 करोड़ के पार 'जन नायकन', तोड़ा 'करुप्पू' समेत इन फिल्मों का रिकॉर्ड
8.30 बजे तक 162 करोड़ के पार 'जन नायकन', तोड़ा 'करुप्पू' समेत इन फिल्मों का रिकॉर्ड
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू
Saturday Box Office: 8 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
8 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
Embed widget