एक्सप्लोरर

KK Death: सुरों के जादूगर केके आखिर क्यों करते थे कैमरे से परहेज, वजह सुन आप भी चौंक जाएंगे

Singer KK Died: 53 साल की उम्र में मशहूर गायक केके ने दुनिया को अलविदा कह दिया. कम ही लोग जानते होंगे कि 500 से अधिक गानों में अपनी आवाज देने वाले केके कैमरे से काफी परहेज करते थे.

Singer KK (Krishnakumar Kunnath) Died: मशहूर सिंगर केके (कृष्णकुमार कुन्नाथ) के निधन की अचानक आई खबर ने फैंस से लेकर पूरी मनोरंजन इंडस्ट्री को हैरत में डाल दिया है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कंसर्ट में परफॉर्म करने के कुछ देर बाद मंगलवार को उनका निधन हो गया. उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. 53 वर्षीय केके (Krishnakumar Kunnath) ने हिंदी के अलावा तमाम भषाओं में 500 से अधिक गानों में अपनी आवाज दी. कम ही लोग जानते होंगे कि ये मशहूर सिंगर स्वभाव से काफी शर्मिले थे. कैमरा फेस करने से केके काफी परहेज करते थे.

कैमरे से दूर भागते थे केके:

जी हां आजतक को दिए अपने एक इंटरव्यू में जब केके से पूछा गया था कि वो कैमरे से इतना दूर क्यों भागते हैं और लाइव कॉन्सर्ट में कैसे परफॉर्म कर लेते हैं. इस पर केके ने जवाब दिया मुझे कैमरे से घबराहट महसूस होती है. लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कैमरा आप पर फोकस रहता है लेकिन जब एक बार मैं गाना शुरू कर देता हूं तो भूल जाता हूं कि मैं कैमरे के सामने हूं.  

हिंदी के अलावा कई और भाषाओं में गाए गाने:

कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायकों में एक थे. केके ने अपनी आवाज में कई गाने गाए. उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और तमिल गानों के लिए अपनी आवाज दी. जबकि हिंदी फिल्म के जिन गानों को उन्होंने आवाज दी वो हिट रहे.

विज्ञापन जिंगल से शुरू किया अपना संगीत करियर:

केके (Krishnakumar Kunnath) ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापन जिंगल से की. वहीं ए.आर. रहमान साउंडट्रैक से उन्होंने अपना फिल्म डेब्यू किया. 1999 में, उन्होंने अपना पहला एल्बम पल नाम से लॉन्च किया. पल एल्बम के गाने 'पल' और 'यारों' काफी लोकप्रिय हुए. 

केके के मशहूर गाने:

केके ((Krishnakumar Kunnath) के लोकप्रिय गानों की लिस्ट काफी लंबी है, जिसमें हम दिल दे चुके सनम का 'तड़प तड़प', तमिल गीत 'अपाडी पोडु', 'डोला रे डोला' देवदास, 'क्या मुझे प्यार है' वो लम्हे... , ओम शांति ओम से 'आंखों में तेरी', बचना ऐ हसीनों से 'खुदा जाने', आशिकी 2 'पिया आए ना', मर्डर 3 से 'मत आज़मा रे', हैप्पी न्यू ईयर से 'इंडिया वाले' और बजरंगी भाईजान से 'तू जो मिला' शामिल है. 

ये भी पढ़ें:

KK Death Live Updates : इंस्टाग्राम पर केके का आखिरी पोस्ट... मौत से ठीक पहले फैंस के साथ शेयर की थीं अपनी तस्वीरें

RIP Singer KK: 'तड़प-तड़प..' से लेकर 'छोड़ आए हम वो गलियांं' तक... ये हैं KK के 10 यादगार गानें

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोग ब्रेस्ट का साइज तक बदल देते हैं', AI से बनी अश्लील तस्वीरों पर भड़कीं श्रिया सरन
'लोग ब्रेस्ट का साइज तक बदल देते हैं', एआई से बनी अश्लील तस्वीरों पर भड़कीं श्रिया सरन
'ना मुझे पीटोगे ना ही गोली मारोगे', रजनीकांत की 'जेलर 2' करने से पहले मिथुन चक्रवर्ती ने रखी थी ये शर्त
'जेलर 2' करने से पहले मिथुन चक्रवर्ती ने रखी थी अजीब शर्त, रजनीकांत ने किया खुलासा
'मैंने पति से बहुत मिन्नतें की', बच्चों की खातिर पीटर हाग से शांति से अलग होना चाहती थी सेलिना जेटली
'मैंने पति से बहुत मिन्नतें की', बच्चों के लिए पीटर हाग से शांति से अलग होना चाहती थी सेलिना जेटली
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget