एक्सप्लोरर

Sidharth Shukla ने 'बालिका वधू' से लेकर 'दिल से दिल तक' शो से टीवी इंडस्ट्री पर किया था राज

Sidharth Shukla Death: हम आपके लिए इस स्टोरी में सिद्धार्थ की पूरी जर्नी लेकर आए हैं. जो वास्तव में साबित करता है कि अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के साथ उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में राज किया.

Sidharth Shukla Death: बिग बॉस 13 के विजेता और लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली. अभिनेता की 40 साल में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया, जिससे सभी का दिल टूट गया और उनकी आंखें नम हो गईं. हर कोई अभिनेता को अपना अंतिम सम्मान दे रहा है. हम आपके लिए इस स्टोरी में सिद्धार्थ की पूरी जर्नी लेकर आए हैं. जो वास्तव में साबित करता है कि अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के साथ उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में राज किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla)

सिद्धार्थ ने अपना टीवी डेब्यू साल 2008 में शो 'बाबुल का आंगन छूटे ना' में आस्था चौधरी के साथ मुख्य भूमिका निभाते हुए किया था. इसके बाद उन्होंने और भी कई शो किए लेकिन उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली. सिद्धार्थ 'बालिका वधू' शो के साथ अपने स्टारडम के शिखर पर पहुंचे, जिसमें उन्होंने शिवराज शेखर की भूमिका निभाई. वो इस शो के साथ एक घरेलू नाम बन गए और सह-कलाकार प्रत्युषा बनर्जी के साथ उनकी केमिस्ट्री सभी को पसंद आई. इसके बाद उन्होंने कई हिट शो दिए. रश्मि देसाई और जैस्मीन भसीन के साथ उनका शो 'दिल से दिल तक' उनके करियर की हाइलाइट्स में से एक था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla)

सिद्धार्थ ने झलक दिखला जा 6 और खतरों के खिलाड़ी 7 के साथ रियलिटी शो में भी भाग लिया. टेलीविजन पर अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को लुभाने के बाद, सिद्धार्थ शुक्ला ने वरुण धवन और आलिया भट्ट अभिनीत 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा. शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्हें अंगद बेदी की सहायक भूमिका में देखा गया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla)

सिद्धार्थ शुक्ला सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो बिग बॉस 13 में उनके पावर-पैक परफॉर्मेंस के साथ उनकी लोकप्रियाता कई गुना बढ़ गई. फैन्स को इस शो में अभिनेता का वास्तविक चेहरा देखने को मिला, जो विभिन्न भावनाओं, क्रोध, रोमांस और बहुत कुछ के साथ था. दरअसल सिद्धार्थ इस शो के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट थे. शो में उनके और असीम रियाज़ के झगड़े से लेकर शहनाज़ गिल के साथ प्यारा नोक झोक और रश्मि देसाई के साथ कभी न खत्म होने वाले झगड़ा तक देखने तो मिला.आसिम रियाज को हराकर सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विनर बने.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla)

सिद्धार्थ शुका और शहनाज़ गिल को उनके फैन्स द्वारा 'सिडनाज़' के नाम से जाना जाता था. दोनों पहली बार BB13 पर मिले और जल्द ही दोस्त बन गए. बिग बॉस 13 में उनका प्यारा बंधन रियलिटी शो का मुख्य आकर्षण था. दरअसल शो खत्म होने के बाद भी सिद्धार्थ और शहनाज का रिश्ता और मजबूत होता गया. बीबी 13 खत्म होने के बाद, दोनों के हाथ रोमांचक संगीत वीडियो से भरे हुए थे. सिद्धार्थ और शहनाज़ दो संगीत वीडियो भुला दूंगा और शोना शोना में एक साथ दिखाई दिए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla)

दोनों की जोड़ी बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी. दोनों अपने अफवाह भरे रिश्ते को लेकर हमेशा से चर्चा में रहे हैं. सिडनाज़ हाल ही में डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 3 और बिग बॉस ओटीटी में विशेष अतिथि के रूप में दिखाई दिए थे. शुक्ला ने एकता कपूर की 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' से अपना डिजिटल डेब्यू किया और वेब शो में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया.

आधी रात के बाद Sidharth Shukla को हुई थी सीने में बेचैनी, मां को भी था बताया, पानी पीकर सोए सिद्धार्थ नहीं देख पाए अगली सुबह

Sidharth Shukla Death: ‘सिद्धार्थ तुम बहुत जल्दी चले गए, तुम्हारी कमी खलेगी’ अभिनेता Salman Khan ने इन शब्दों के साथ जताया दुख, हुए गमगीन

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया करारा जवाब
'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया जवाब
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो', कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब
'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो', कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget