एक्सप्लोरर

सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- मुझे अलग-अलग सब्जेक्ट की फिल्में करना पसंद है

सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्मों में जहां अजय देवगन के साथ कॉमेडी फिल्म 'थैंक गॉड' शामिल है तो वहीं वह एक थ्रिलर 'मिशन मजनूं' में भी नजर आएंगे.

सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों को कुछ अलग-अलग किस्म की फिल्मों में काम कर रहे हैं. जहां वह अजय देवगन के साथ कॉमेडी फिल्म 'थैंक गॉड' कर रहे हैं तो वहीं वह एक थ्रिलर 'मिशन मजनूं' में भी नजर आएंगे.

सिद्धार्थ ने कहा कि वह सभी तरह की फिल्में करना पसंद करते हैं. उन्होंने कहा, “मैं हल्की फुल्की और एक्शन थ्रिलर दोनों तरह की फिल्में देखना पसंद करता हूं. निर्माताओं ने मेरी प्रतिभा का इस्तेमाल किया है या नहीं, यह फिल्म-टू-फिल्म और दर्शकों पर निर्भर करता है. मुझे लगता है कि पहले स्टोरी पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए और उसके बाद एक्जीक्यूशन पर इनमें से एक भी कमजोर पड़ जाता है तो प्रोजेक्ट काम नहीं करता है. मैं इन दोनों फिल्मों को लेकर भी बहुत एक्साइटिड हूं.”

अपनी नई फिल्मों के बारे में वह बताते हैं, “इंद्र कुमार (डायरेक्टर) जी इससे पहले कई हल्की फुल्की फिल्में बना चुके हैं और अब थैंक गॉड के साथ वह बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे. वहीं मिशन मजनूं भारत के इतिहास की एक बहुत ही प्रेरित करने वाली कहानी है.”

इन दो फिल्मों के लिए काम शुरू करने से पहले मल्होत्रा ने ‘शेरशाह’ फिल्म का बाकी काम भी पूरा किया है. कोविड-19 के दौरान काम करने के संबंध में उन्होंने कहा, “ कोरोना लॉकडाउन के एक्स्ट्रीम टाइम में हम बाहर नहीं गए बल्कि घर में बैठकर ही काम किया. सौभाग्य से इस वायरस का मैं शिकार नहीं हुआ. मैं हमेशा ही एक अच्छे लाइफस्टाइल, एक अच्छी डाइट और अपने शरीर को साफ रखने में यकीन रखता था लेकिन जैसा कहा जा रहा है कि लोगों को सभी सावधानियां बरतनी चाहिए और मैं भी बरत रहा हूं, मैं मूर्ख नहीं हूं.”

2020 सभी के लिए एक मुश्किल साल रहा है और फिल्म इंडस्ट्री भी इसका अपवाद नहीं है. घर पर बैठकर रुक गए प्रोजेक्ट को पूरा करना संभव नहीं है.

इस पूरे अनुभव पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, “इस बात को लेकर बहुत कंफ्यूजन था कि यह बीमारी कैसे फैल रही है. क्या-क्या सावधानियां हमें बरतनी चाहिए. इसलिए आप कह सकते हैं कि मैं भी उन लोगों में शामिल था जो कि कंफ्यूज थे, घबराए हुए थे और जरूरी सावधानियां बरत रहे थे. काम दूसरे नंबर पर आता है. हर किसी का काम प्रभावित हुआ. जहां तक एंटरटेनमेंट बिजनेस की बात है तो अभी बहुत कुछ फिर से शुरू होना बाकी है.”

लोगों को वापस सुरक्षित रूप से थियटर तक लाना इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. मल्होत्रा ने कहा, “फिल्म इंडस्ट्री के एक मेंबर के तौर पर और एक आम आदमी के तौर पर यह मेरे लिए चिंता का विषय है कैसे लोगों को सुरक्षित रूप से थिएटर तक लाया जाए. मुझे लगता है कि सबसे बुरा दौर गुजर चुका है और इस साल हम उम्मीद करेंगे कि हम वापस थिएटरों में पहुंचेंगे लोगों को मनोरंजन करने. ”

यह भी पढ़ें:

इस क्रिकेटर पर मरती हैं Shahid Kapoor की पत्नी Mira, खुद किया खुलासा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का किया भंडाफोड़, 35 साल की एक्ट्रेस को बचाया
ठाणे में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का किया भंडाफोड़, 35 साल की एक्ट्रेस को बचाया
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल 2026 की चौथी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल की चौथी फिल्म
Box Office: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- 'द वन' और 'द पैराडाइज' का कलेक्शन
संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- कलेक्शन
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget