एक्सप्लोरर

Shravan Rathod Death: संगीतकार श्रवण राठौड़ हरिद्वार में कुंभ मेले से लौटने के बाद हुए थे कोरोना पॉजिटिव, बेटे ने‌ किया कंफर्म

Shravan Rathod Death: श्रवण राठौड़ के बेटे संजीव और पत्नी विमलादेवी राठौड़ भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. दोनों मुम्बई के सेवेन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुम्बई: 66 साल के श्रवण राठौड़ की कोरोना से हुई मौत से बॉलीवुड में शोक की लहर है. कोरोना के इलाज के लिए मुम्बई के एस. एल. रहेजा अस्पताल में भर्ती हुए दिवंगत श्रवण राठौड़ की गुरुवार को हार्ट अटैक और मल्टिपल ऑर्गन फेल्योर से मौत से हुई थी. ये खबर श्रवण के बड़े बेटे संजीव राठौड़ ने एबीपी न्यूज़ को रोते हुए बताई थी. मगर किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि श्रवण हाल ही हरिद्वार में कुंभ मेले में शामिल होने गये थे और वहां से मुम्बई लौटने के बाद ही उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था.

एबीपी न्यूज़ को मिली इस जानकारी की पुष्टि खुद श्रवण के बड़े बेटे संजीव ने की. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कहा, "हां ये बात सच है कि मेरे पापा हरिद्वार में कुंभ मेले में दर्शन करने गये थे." उल्लेखनीय है कि श्रवण राठौड़ की पत्नी विमलादेवी राठौड़ भी कुंभ मेले में उनके साथ गईं और लौटी थीं.

संजीव ने एबीपी न्यूज़ को आगे  बताया, "हरिद्वार से लौटने के बाद मेरे पापा को सांस लेने में काफी दिक्कत आ रही थी और उन्हें काफी कमजोरी भी महसूस हो रही थी. ऐसे में हमने उन्हें मुम्बई के एस. एल. रहेजा अस्पताल में दाखिल कराया था. यहां भर्ती कराने के बाद उन्हें कोरोना होने और उनके शरीर के कई अंगों के काम नहीं करने का पता चला था. आखिरकार इन्हीं सभी बीमारियों के चलते उनकी मौत हुई."

संजीव ने एबीपी न्यूज़ को यह जानकारी भी दी कि कोरोना के इलाज के लिए अपने पिता को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वे खुद और उनकी मां विमला देवी राठौड़ भी कोरोना की चपेट में आ गये थे. संजीव कहते हैं, "पापा का रिजल्ट कोरोना पॉजिटिव आया तो डॉक्टरों ने मुझे, मेरे भाई और मेरी मां को भी कोरोना का टेस्ट कराने के लिए कहा था. भाई संजीव का रिजल्ट तो नेगेटिव आया, मगर मैं और मेरी मां कोरोना पॉजिटिव निकले."

इस वक्त श्रवण के बड़े बेटे और पत्नी का इलाज मुम्बई के अंधेरी स्थित सेवन हिल्स अस्पताल में चल रहा है जबकि छोटे बेटे दर्शन घर पर आइसोलेशन में हैं.

संजीव ने एबीपी न्यूज़ को बताया, "होम आइसोलेशन को लेकर बिल्डिंग की सोसायटी ने भी सख्त नियम बना रखे हैं लेकिन पिता की मौत के बाद सोसायटी से गुजारिश की गई कि वे थोड़ी सी रियायत बरतते हुए दर्शन को अस्पताल की तमाम फॉर्मैलिटीज को पूरा करने के लिए उसे जाने दें."

संजीव ने पिता श्रवण के इलाज में खर्च हुए 10 लाख रुपये की कथित रकम चुकाये बगैर अस्पताल द्वारा पिता की लाश को नहीं सौंपे जाने‌ की खबर का भी खंडन किया. इस मसले पर संजीव ने कहा, "रात को मौत होने की वजह पापा की इश्योरेंस कंपनी और अस्पताल के प्रबंधन के बीच ठीक से संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है. ऐसे में एक बार दोनों में बातचीत होने के बाद यह मसला सुलझा जाएगा और इसमें कोई दिक्कत नहीं पेश आएगी."

संजीव ने एबीपी न्यूज़ से यह भी कहा, "अभी तक इलाज की पूरी रकम का ब्यौरा नहीं दिया गया है और उन्हें तीन दिन पहले तक किये गये इलाज के मुताबिक, अब तक 7 लाख रुपये का बिल ही दिया गया है. फाइनल बिल आते ही और इंश्योरेंस कंपनी में बात होते ही इस तरह की खबरों पर भी विराम लग जाएगा."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं थोड़ी मरे जा रही हूं...', काजल राघवानी ने निरहुआ संग दिया था किसिंग सीन, तो आम्रपाली ने मचाया था बवाल
काजल राघवानी ने निरहुआ संग दिया था किसिंग सीन, तो आम्रपाली ने मचाया था बवाल
KBC 18: 'आपको कोई फायदा नहीं होगा...', अमिताभ बच्चन और आमिर खान के बीच मजेदार नोकझोंक, सनी देओल भी दिखे साथ
'कौन बनेगा करोड़पति' में आमिर खान ने अमिताभ बच्चन से पूछा मजेदार सवाल, बिग बी ने दिया ऐसा जवाब
विजय की फिल्म देखकर फैन बनीं संगीता, फिर प्यार में छोड़ दिया लंदन, ऐसी है दोनों की लव स्टोरी
विजय की फिल्म देखकर फैन बनीं संगीता, फिर प्यार में छोड़ दिया लंदन, ऐसी है दोनों की लव स्टोरी
Batwara 1947 Vs Awarapan 2: सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन सी फिल्म मारेगी बाजी?
सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन मारेगी बाजी?

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget