स्कूल के दिनों की शाहरुख खान की अनदेखी तस्वीर वायरल, ऋचा चड्ढा ने उन्हें बताया 'पहला प्यार'
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की एक अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर पर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने उन्हें अपना पहला प्यार बताया है.

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. उनके फैन हर उम्र के हैं. फैंस शाहरुख की एक झलक पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं, इसलिए जब एक सोशल मीडिया यूजर को व्हाट्सएप फॉरवर्ड के रूप में शाहरुख खान की एक अनदेखी तस्वीर मिली, तो उन्होंने इसे लोगों के साथ शेयर किया.
हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने शाहरुख खान की उनकी एक फोटो शेयर की. फोटो में शाहरुख को अपने स्कूल की वर्दी पहने देखा जा सकता है और वह अपने दोस्तों के साथ खड़े हैं जबकि अन्य बच्चे हंस रहे हैं या कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं जबकि शाहरुख कहीं खोए हुए हैं. तस्वीर में देख सकते हैं कि उन्होंने बढ़े हुए बालों को हल्का कर रहा है और हमेशा की तरह आकर्षक लग रहे हैंय
An awkward school kid daydreaming of conquering Mumbai, is the kind of morning WhatsApp forward I'll never complain about.
— Bobby (@bob_almost) July 28, 2021
👑 pic.twitter.com/B4tkBAqfuP
मुंबई जीतने का सपना
इस फोटो को शेयर करते हुए यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, "एक स्कूली बच्चा मुंबई जीतने का सपना देख रहा है, सुबह का व्हाट्सएप फॉरवर्ड है जिसके बारे में मैं कभी शिकायत नहीं करूंगा." यह तस्वीर कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और इसे कई बार फिर से शेयर किया जा चुका है.
ऋचा चड्ढा ने बताया पहला प्यार
अब तक इस तस्वीर को 10,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इस ट्वीट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने रिएक्ट किया है और कमेंट में 'पहला प्यार' लिखा है. फैंस अपने फेवरिट एक्टर की तस्वीर देख कर खुश हो रहे हैं और कमेंट में उन्हें ढेर सारा प्यार देते हुए उनकी सराहना कर रहे हैं.
First love
— TheRichaChadha (@RichaChadha) July 28, 2021
ये भी पढ़ें-
ओलंपिक में महिला हॉकी टीम की परफॉर्मेंस से खुश हुए शाहरुख खान, कोच से कहा- गोल्ड लेकर वापस आना
























