एक्सप्लोरर

Video: 13 साल का हुआ सपना चौधरी का डांसिंग करियर, देसी क्वीन ने बताया संघर्षों से लेकर कामयाबी तक का सफर

देसी क्वीन के नाम से पॉपुलर सपना चौधरी ने एक वीडियो जारी कर अपने संघर्षों से लेकर कामयाबी तक के सफर के बारे में बताया है. उन्होंने कहा कि बचपन में उनके पिता की मौत के बाद से उन्हें अपना और परिवार का पेट पालने के लिए डांस करना पड़ा.

सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वह एक छोटे से गांव से निकलकर यहां तक अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर पहुंची हैं. आज पूरा देश उन्हें जानता है. उनके म्यूजिक वीडियो और डांस को पूरा देश खूब एन्जॉय करता है. सपना चौधरी लोगों को खूब एंटरटेन भी करती हैं. उनकी फैन फॉलोविंग भी जबरदस्त है. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं. 

सपना चौधरी का एक वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सपना चौधरी ने एक दिन पहले शेयर किया था. इस वीडियो में वह अब तक की अपनी जर्नी के बारे में बता रही हैं. उन्हें डांस करते हुए 13 साल हो गए हैं. उन्होंने इस वीडियो में इस 13 साल के दौरान उन्हें क्या-क्या सहना पड़ा और लोग उन्हें क्या-क्या बोलते थे, लेकिन परिवार और खुद का पेट पालने के लिए वो ये सब करती चली गईं. 

लोगों ने कहा बुरा-भला

लगभग साढ़े पांच मिनट के इस वीडियो में सपना ने कहा,"बहुत कुछ सहन किया, बहुत कुछ किया, इस जिंदगी के सफर ने अबतक हर रंग दिखाया है. मेरा भी मन करता था स्कूल जाऊं, पढ़-लिखकर बढ़िया नौकरी करूं. पर छोटी-सी थी, जब पापा बीमार हुए और भगवान को प्यार हो गए. नाचने वाली, ढोंगे मटकाने वाली पता नहीं क्या-क्या कहते थे लोग."

यहां देखिए सपना चौधरी का वीडियो-

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

किस्मत में लिखा था आप लोगों का प्यार

सपना चौधरी आगे कहती हैं,"पर अगर मेरे नाचने से मेरा परिवार चलता है, मेरी मां, मेरी बहन और मेरे भाई की जिंदगी चलती है, तो मुझे कोई परवाह नहीं है. अकेले मैं ही नहीं नाचती इस दुनिया में, इतिहास उठाकर देख लो, और अगर भगवान ने मेरी किस्मत में ही नाचने यानी आप सबका प्यार लिखा है, तो जलने वाले जलते रहे."

14 साल की उम्र से शुरू किया था डांस

सपना ने इस वीडियो में ये भी बताया कि वह साल 2009 में जब वह 14 साल की थीं तबसे डांस कर रही हैं. इस वीडियो में मोन्टाज के जरिए उनकी जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव को भी दिखाया गया है. आखिरी में वह अपने दोस्त संजीत सरोहा समेत उनका साथ देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करती हैं. 

ये भी पढ़ें-

'Drishyam 2' को लेकर दो प्रोडक्शन स्टूडियोज में विवाद, बॉम्बे HC में मामला, अंतिम आदेश तक नहीं बनेगी फिल्म

शॉर्ट स्कर्ट पहनकर रश्मि देसाई ने किया डांस, यूजर्स ने किए ऐसे भद्दे कमेंट कि...

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Release: थलापति विजय की 'जन नायकन' को सेंसर बोर्ड से मिला A सर्टिफिकेट, रिलीज डेट भी कंफर्म
थलापति विजय की 'जन नायकन' को सेंसर बोर्ड से मिला A सर्टिफिकेट, रिलीज डेट भी कंफर्म
Welcome to the Jungle OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे 'वेलकम टू द जंगल'? अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर ये अपडेट
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे 'वेलकम टू द जंगल'? अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर ये अपडेट
क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 7 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget