एक्सप्लोरर

'Drishyam 2' को लेकर दो प्रोडक्शन स्टूडियोज में विवाद, बॉम्बे HC में मामला, अंतिम आदेश तक नहीं बनेगी फिल्म

फिल्म 'दृश्यम 2' को बनाने को लेकर पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल और वायकॉम 18 आमने सामने हो गए हैं. वायकॉम 18 ने पैनोरमा स्टूडियो इंटरनेशनल के खिलाफ याचिका दायर की थी जिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.

'दृश्यम 2' बनने से पहले ही विवादों में घिर चुकी है. इतना ही नहीं इसके रीमेक कॉपीराइट को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में मामला चल रहा है. इस साल रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'दृश्यम 2' के  हिंदी रीमेक राइट को प्रोडक्शन हाउस 'पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल' ने खरीद लिया है. प्रोडक्शन हाउस ने बॉम्बे हाईकोर्ट को आश्वासन दिया कि जब तक अंतिम फैसला नहीं आ जाता तब तक इसकी शूटिंग शुरू नहीं करेंगे.

वायकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने पिछले हफ्ते बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था ताकि पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल को 'दृश्यम 2'  के  हिंदी रीमेक को बनाने पर रोक लगाने का आदेश दिया जाए. वायकॉम 18 ने अपनी अपील में कहा था कि पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल ने कॉपीराइट का उल्लंघन किया है. वायकॉम 18 ने अपील में  दृश्यम फ्रैंचाइजी की अगली कड़ी के निर्माण और अन्य अधिकारों की मान्यता को स्थगन की भी मांग की है. 

कोर्ट ने दिया ये आदेश

वायकॉम 18 ने निषेधाज्ञा के माध्यम से अंतरिम राहत के लिए भी याचिका भी दायर की थी, जिसकी सुनवाई जस्टिस गौतम पटेल ने बुधवार को सुनवाई की. हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि  प्रोडक्शन हाउस ने स्वीकार किया कि अगर वे कोई तैयारी का काम करते हैं, जैसे कि स्क्रिप्ट, स्क्रीनप्ले या डायलॉग्स की तो इसके जिम्मेदार वह खुद होंगे और वे भविष्य में इस आधार पर किसी भी समानता का दावा करने के हकदार नहीं होंगे. 

अगले महीने होगी सुनवाई

इस मामले की अगली सुनवाई 18 जून को होगी. बता दें कि 'दृश्यम 2' के राइट्स पैनोरमा स्टूडियो और कुमार मंगत ने मिलकर खरीद हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक दृश्यम के पहले पार्ट को पैनोरमा और कुमार मंगत के साथ वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने मिलकर बनाया था. लेकिन इस बार कुमार मंगत और पैनोरमा ने साथ मिलकर फिल्म के अधिकार खरीदे हैं. वहीं इन दोनों ने वायकॉम 18 से इस प्रोजेक्ट पर दूरी बना ली है. दूसरी तरफ वायकॉम 18 ने फिल्म के राइट्स पर दावा किया है.

ये भी पढ़ें-

एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने रेड बिकिनी में शेयर की तस्वीरें, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

'कॉफी विद करण' में Alia Bhatt ने खोला था वेलेंटाइन डे का राज, कहा - बॉयफ्रेंड ने डेट पर नहीं की थी उनसे बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का हुआ बंटाधार, 'वेलकम टू द जंगल' सहित इन 4 फिल्मों का भी बिगड़ा हाल, जानें- कलेक्शन
फ्राइडे को 'वेलकम टू द जंगल' सहित 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें- कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Day 15: 'धमाल 4' के आने से ‘वेलकम टू द जंगल’ का बिगड़ा पूरा खेल, 15वें दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग
'धमाल 4' के आने से ‘वेलकम टू द जंगल’ का बिगड़ा पूरा खेल, 15वें दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
Dhamaal 4 BO Collection Day 1: 'धमाल 4' ने की धुआंधार शुरुआत, पहले दिन 'राजा शिवाजी' से 'पेद्दी' तक तोड़ा 29 फिल्मों का रिकॉर्ड, कमा डाले इतने करोड़
'धमाल 4' ने की धुआंधार शुरुआत, पहले दिन 'राजा शिवाजी' से 'पेद्दी' तक तोड़ा 29 फिल्मों का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget