एक्सप्लोरर

कोरोना पॉजिटिव पिता को लेकर संभावना सेठ का अस्पताल में हंगामा, सामने आया वीडियो

संभावना सेठ के पिता की मौत जयपुर गोल्डन अस्पताल में 8 मई को हो गई थी. संभावना ने अस्पताल में पिता के इलाज को लेकर हो रही उपेक्षा का आरोप लगाते हुए वहीं से वीडियो बनाया था जो अब सामने आया है.

मुम्बई: हिंदी और भोजपुरी फिल्मों की‌ अभिनेत्री और 'बिग बॉस' में हिस्सा ले चुकी अभिनेत्री संभावना सेठ के कोरोना संक्रमित पिता की मौत 8 म‌ई को दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में हो गई थी. लेकिन पिता की मौत के 13 दिन बाद संभावना सेठ का अस्पताल में हंगामा करने वाला वीडियो सामने आया है, जो अब वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने पिता के इलाज में कोताही बरते जाने का इल्जाम लगाते हुए खुद के साथ अस्पताल के स्टाफ द्वारा बदतमीजी किये जाने का भी आरोप लगाया है.

संभावना सेठ ने बनाया था वीडियो
इस वीडियो को संभावना सेठ ने पिता के जीवित रहते हुए उन्हीं के आईसीयू वार्ड में जाकर बनाया था जो अब जाकर संभावना ने खुद ही सोशल मीडिया पर जारी किया है. इसमें संभावना सेठ अपने पिता के ऑक्सीजन लेवल के 55 तक पहुंच जाने के बावजूद उनके नर्स द्वारा उनकी उपेक्षा किये जाने को लेकर चीखती-चिल्लाती नजर आ रही हैं.

नर्स ने संभावना के साथ की बदतमीजी
इस वीडियो में संभावना बार-बार कहती हैं कि जब उन्होंने अपने पिता के गिरते ऑक्सीजन लेवल को लेकर वहां मौजूद नर्स को बताया तो उस नर्स ने ना सिर्फ उनके पिता के ऑक्सीजन लेवल को 'अच्छा' बताया बल्कि ऐसा कहने के बाद खुद संभावना के साथ बदतमीजी भी की. इस वीडियो में संभावना कहती हैं कि उनके साथ बदतमीजी करने के बाद वो नर्स वहां से भाग गई.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sambhavna Seth (@sambhavnasethofficial)

अस्पताल के स्टाफ ने जताई आपत्ति
वीडियो में बातें करते-करते संभावना अपने पिता के तरफ भी मोबाइल कैमरा ले जाती हैं जिसमें उनके पिता के मुंह पर ऑक्सीजन लगा हुआ देखा जा सकता है. पूरे वीडियो के दौरान संभावना सेठ बार-बार अपने साथ कथित रूप से बदतमीजी करनेवाली नर्स का नाम पूछती नजर आती हैं. ऐसे में इस हंगामे के दौरान आईसीयू वार्ड में पहुंचे अस्पताल के कुछ स्टाफ उनसे इस तरह से आईसीयू वार्ड में घुस आने पर आपत्ति जताते हैं और उन्हें और उनके साथ आये परिजनों को वहां से चले जाने को कहते हैं. मगर, वहां से जाने की बजाय वो फिर से उस नर्स का नाम पूछने लगती हैं और कहती हैं कि वो उनका नाम जाने बगैर वहां से नहीं जाएंगी.

आईसीयू वार्ड में इस तरह से काफी देर चलने वाली तू तू मैं मैं के दौरान अस्पताल की एक स्टाफ आरोपी नर्स के रवैये के लिए माफी मांगती हैं और अस्पताल के आला अधिकारी से बात कराने की बात कहती हैं.

अस्पताल को चुकानी होगी कीमत
लगभग 8 मिनट के इस वीडियो के बारे में संभावना सेठ ने लिखा कि इस हंगामे के 2 घंटे के बाद ही उनके कोरोना संक्रमित पिता की मौत हो गई थी. अपने फेसबुक पोस्ट में संभावना ने लिखा कि उनके पिता की मौत कोरोना से नहीं हुई बल्कि मेडिकली उनके पिता की हत्या की गई है जिसकी कीमत अस्पताल को चुकानी होगी. संभावना ने‌ लिखा कि अब उनके वकील अस्पताल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें लीगल नोटिस भेजने की तैयारी कर रहे हैं.

इस वीडियो को लेकर एबीपी न्यूज़ ने संभावना सेठ से संपर्क करने की भी कोशिश की मगर खबर लिखे जाने तक उनकी तरफ से हमें कोई जवाब हासिल नहीं हुआ था.

ये भी पढ़ें: 

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' के सेट को दोबारा बनाने के लिए बोनी कपूर खर्च करेंगे 7 करोड़ रुपए

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'जन नायकन' के नए टीजर में छाए सीएम विजय, दमदार एक्शन देख एक्साइटेड हुए फैंस, वायरल हुआ वीडियो
'जन नायकन' के नए टीजर में छाए सीएम विजय, दमदार एक्शन देख एक्साइटेड हुए फैंस, वायरल हुआ वीडियो
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget