सलमान खान ने शुरू की अपनी आने वाली फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग, सीधे सेट से शेयर की फोटो
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग शुरु हो गई है. फिल्म 'राधे' के निर्माता सोहेल खान और अतुल अग्निहोत्री ने बताया कि उनकी पूरी टीम कैसे जरूरी सावधानियां बरत रही है.

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान स्टारर 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है. आपको बता दें, फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया. फिल्म अभी पूरी नहीं हो पाई है, जिसके चलते फिल्म के कुछ हिस्से को शूट करने के लिए शूटिंग शुरु कर दी गई है.
View this post on Instagram
बिग बॉस 14 के साथ, सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है. इस फिल्म को प्रभु देवा निर्देशित कर रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग एनडी स्टूडियो में 2 अक्टूबर से शुरू हो गई है. खबरों के अनुसार, शूटिंग 15 दिनों तक चलेगी. इसके तुरंत बाद, टीम बांद्रा में स्थित महबूब स्टूडियो में शूटिंग के लिए जाएगी.
View this post on Instagram
फिल्म ‘राधे’ की प्रोडक्शन टीम के करीबी सूत्र ने बताया, ‘पूरी टीम का कोविद -19 टेस्ट किया गया है, जिसमें कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है. दूसरा टेस्ट अभिनेता और प्रमुख टीम के सदस्यों सहित सेट के करीब रहने वाले लोगों का होगा. कर्मचारियों को एक विशेष वीडियो के माध्यम से नियमों के बारे में बता दिया गया है, ताकि अंतिम क्षणों में भ्रम की स्थिति पैदा न हो. सलमान ने सेट पर पूरी सावधानी बरतने पर जोर दिया है.
View this post on Instagram
रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि अगर इस साल सिनेमाघर खुल जाते हैं, तो 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' दिवाली पर रिलीज हो सकती है. इससे पहले, सलमान खान चाहते थे किए फिल्म ईद के दौरान रिलीज हो, लेकिन लॉकडाउन के चलते ऐसा नहीं हो पाया. फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ और कई अहम कलाकार शामिल हैं.

































