एक्सप्लोरर

सलमान खान की फिल्म राधे की रिलीज डेट कंफर्म, ईद पर 13 मई को सिनेमाघरों के साथ-साथ Multiple Platforms पर होगी रिलीज

Radhe: Your Most Wanted Bhai Release Date: 'राधे' जीप्लेक्स पर 'पे पर व्यू' के मॉडल के अलावा तमाम डीटीएच चैनलों पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी जहां दर्शकों को फिल्म देखने के लिए एक निश्चित रकम चुकानी होगी.

कोरोना की दूसरी लहर की मार से बॉलीवुड बुरी तरह से परेशान है. ऐसे में छोटी-बड़ी सभी फिल्मों की रिलीज डेट के टल जाने से तमाम निर्माता बेहद परेशान हैं‌. ऐसे में ईद में रिलीज होने के शेड्यूल की गई सलमान खान की फिल्म 'राधे' को लेकर एक नई खबर सामने आई है.

पिछले साल कोरोना की वजह से ईद पर नहीं रिलीज हो सकी फिल्म 'राधे' को सिनेमाघरों में रिलीज करने को लेकर सलमान खान ने एक नया रास्ता निकाला है. 'राधे' सिनेमाघरों के साथ साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म और तमाम डीटीएच प्लेटफॉर्म्स पर भी एक साथ रिलीज की जाएगी. 'राधे' फिल्म के ओटीटी राइट्स जी5 के पास हैं और 'राधे' को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उतारे जाने की चर्चा के बीच सलमान खान ने साफ किया था कि फिल्म को पहले सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जाएगा.

उल्लेखनीय है कि सलमान खान-दिशा पाटनी स्टारर और प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी 'राधे' सिनेमाघरों के साथ साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तो आएगी मगर एक अलग अंदाज में. दरअसल, इस 'पे पर व्यू' मॉडल के तौर पर जीप्लेक्स और तमाम डीटीएच चैनलों पर एक साथ स्ट्रीम किया  जाएगा जहां फिल्म देखने के लिए हर दर्शक को निश्चित रकम चुकानी होगी और उसके बाद ही इस फिल्म को स्ट्रीम किया जा सकेगा‌. इसके अलावा देश विदेश में जहां-जहां पर सिनेमाघर खुले हैं, वहां के सिनेमाघरों में 13 मई को फिल्म 'राधे' को रिलीज करने का बड़ा फैसला लिया गया है.

कोरोना की न‌ई लहर और माहौल के सामान्य होने की अनिश्चितता के बीच 'राधे' को अब सिनेमाघरों के साथ साथ ओटीटी व तमाम डीटीएच प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ उतारे जाने का बड़ा फैसला लिये जाने के बाद 'राधे' बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म साबित होगी जो एक ही दिन पर सिनेमाघरों के साथ साथ ओटीटी के रास्ते दर्शकों तक पहुंचेगी. खुद सलमान खान ने भी इस खबर की पुष्टि सोशल मीडिया के जरिए कर दी है.

उल्लेखनीय है कि सलमान खान ने पिछले महीने कबीर बेदी की बायोपिक के लॉन्च के मौके पर कहा था कि अगर कोरोना के हालात में सुधार होते हैं तो 'राधे' को इसी साल ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा. सलमान ने आगे कहा था कि अगर मौजूदा हालात में कोई खास बदलाव नहीं आया तो 'राधे' को अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

राधे' को मिडिल ईस्ट, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, नॉर्थ अमेरिका, सिंगापुर समेत दुनिया के 40 देशों में रिलीज किया जाएगा. इसी के साथ पिछले साल कोरोना महामारी के बाद 'राधे' पहली ऐसी हिंदी फिल्म होगी जो यूरोप के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' देख दहल जाएगा दिल, इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' भी कमाल
LIVE: 'बंटवारा 1947' देख दहल जाएगा दिल, 'आवारापन 2' भी कमाल
Awarapan 2 First Review: आ गया 'आवारापन 2' का फर्स्ट रिव्यू, इमरान हाशमी ने शिव पंडित बन मचाया तहलका, जबदस्त होगी हिट
आ गया 'आवारापन 2' का फर्स्ट रिव्यू, इमरान हाशमी ने शिव पंडित बन मचाया तहलका
Awarapan 2 Records: 'आवारापन 2' ने उड़ा दिए 'धुरंधर'-'सिकंदर' के परखच्चे, एडवांस बुकिंग में बनाया इतना तगड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने उड़ा दिए 'धुरंधर'-'सिकंदर' के परखच्चे, एडवांस बुकिंग में बनाया इतना तगड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget