एक्सप्लोरर

Sai Pallavi On Controversy: कश्मीरी पंडितों पर दिए विवादित बयान पर साई पल्लवी ने दी सफाई, बोलीं- तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया बयान..

साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने अपने विवादित बयान पर वीडियो शेयर कर सफाई दी है.

Sai Pallavi React On Controversy:  मशहूर साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) इन दिनों विवादों में चल रही हैं. साई पल्लवी की फिल्म  Virata Parvam जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. जिसे लेकर एक्ट्रेस (Sai Pallavi) लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस बीच फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने कश्मीरी पंडितों को लेकर कुछ ऐसा बयान दिया , जिसे लेकर वो विवादों में छा गईं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज हुई है. अब एक्ट्रेस ने अपने इस बयान पर सफाई दी है.

साई पल्लवी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने बयान पर सफाई देती दिख रही हैं. वीडियो में साई अपने बयान पर सफाई देते हुए कह ऱही हैं कि उनके स्टेटमेंट को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. उन्होंने बेहद ही न्यूट्रल होकर सवाल का जवाब दिया था. साई ने अपनी सफाई में कहती नजर आ रही हैं कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि मैं आप सभी के साथ बातचीत कर रही हूं. 

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं हमेशा से ही अपना दिल खोलकर बात करने वालों में से रही हूं. मैं जानती हूं कि मैंने अपनी बात रखने में देरी कर दी, लेकिन मुझे माफ करिए. उन्होंने आगे कहै कि मेरी बातों को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है. मैं केवल इतना वहां कहना चाह रही थी कि धर्म के नाम पर  कोई भी विवाद गलत चीज होती है. एक्ट्रेस ने कहा कि मैं एक न्यूट्रल इंसान हूं. मुझे शॉक लगा है कि जो कुछ भी मैंने कहा उसे गलत ढंग से लिया गया और पेश भी किया गया है. एक्ट्रेस ने बताया कि इंटरव्यू में कही गई उनकी बातों को खराब तरीके से ले लिया गया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sai Pallavi (@saipallavi.senthamarai)

बता दें कि साई पल्लवी ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपने एक इंटरव्यू में  'द कश्मीर फाइल्स'  (The Kashmir Files) में कश्मीरी पंडितों पर दिखाए गए अत्याचार और उनकी हत्या के सीन की तुलना मॉब लिंचिंग से की है. उन्होंने अपने बय़ान में कहा था कि 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म में दिखाया गया है कि कश्मीरी पंडितों की किस तरह हत्या की गई. वहीं, कुछ समय पहले गाय ले जाने वाले मुस्लिम शख्स को बड़ी बेदर्दी से पीटकर उससे जय श्री राम के नारे लगाने को कहा गया था. यह भी धर्म के नाम पर हिंसा है. अब इन दोनों घटनाओं में अंतर क्या है? एक्ट्रेस ने आगे कहा था कि  मैं न्यूट्रल रहती हूं और पीड़ितों के लिए खड़े होने की कोशिश करती हूं. मेरा मानना है कि केवल दो एक समान लोगों के बीच लड़ाई हो सकती है, दो अलग लोगों के बीच नहीं.

Kareena Kapoor की इस फिल्‍म को लेकर फैंस की बढ़ी बेकरारी, एक्‍ट्रेस ने शेयर की बिहाइंड द सीन्‍स फोटोज

TMKOC: शो में 'दयाबेन' की वापसी पर बोले दिलीप जोशी- 'जेठालाल' के भी आएंगे अच्छे दिन...

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति को अपना 14 साल पुराना डायलॉग नहीं आया याद, राघव चड्ढा ने सुनाकर सबको चौंकाया
परिणीति को अपना 14 साल पुराना डायलॉग नहीं आया याद, राघव चड्ढा ने सुनाकर सबको चौंकाया
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
‘प्रताप’ में मीरा सेन बनीं सीमा बिस्वास, पुलिस की वर्दी में दिखा दमदार अंदाज
‘प्रताप’ में मीरा सेन बनीं सीमा बिस्वास, पुलिस की वर्दी में दिखा दमदार अंदाज
2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे हर्षवर्धन राणे, इन 4 फिल्मों में आएंगे नजर 
2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे हर्षवर्धन राणे, इन 4 फिल्मों में आएंगे नजर 

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
टी20 में टीम इंडिया का 'तिहरा शतक', श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लिखा नया इतिहास
टी20 में टीम इंडिया का 'तिहरा शतक', श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लिखा नया इतिहास
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget